चंबा। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को धरती डोली। चंबा जिला में गुरुवार रात 9 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 आंकी गई।
Breaking : हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन
इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ लोग सहम कर घरों से बाहर आ गए थे। (चंबा)
चंबा के अलावा मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर सहित अन्य जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इस स्क्रीनिंग टेस्ट रिजल्ट किया घोषित
भूकंप के ये झटके कांगड़ा जिला में 4 अप्रैल, 1905 में आए भूकंप की याद ताजा कर गए। आज से 118 साल पहले चार अप्रैल, 1905 को कांगड़ा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8 मापी गई थी।
तब लगभग 19000 लोग मौत का शिकार हुए थे तथा 38 हजार पशु भी इस भूकंप की भेंट चढ़ गए थे। अकेले कांगड़ा नगर में मरने वाले लोगों की संख्या 10257 थी।
बद्दी : प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम
भूकंप आने पर क्या करें
- अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं।
- घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें।
- भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
- अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।
- घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।
- अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढंक लें।
- मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके।
- अगर आपके पास कुछ उपाय ना हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।
भूकंप आने पर क्या ना करें
- भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
- अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें।
- किसी पुल या फ्लाइओवर पर गाड़ी खड़ी ना करें। भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें।
- अगर आप भूकंप के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है।
- भूकंप आने पर घर में हैं तो चलें नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं।
- घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।
- भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं।
- भूकंप में अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज़ मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं।
- भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।