Categories
Himachal Latest Sirmaur State News

राजगढ़ में खेलकूद प्रतियोगिता, कबड्डी  में बड़ू साहब और चायल अव्वल

11 सांचों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया
राजगढ़। भाग सिरमौर, अंचल राजगढ़ एकल अभियान ग्राम स्वराज , अभ्युदय यूथ क्लब तरफ से अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता नेहरू  ग्राउंड राजगढ़ में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विधायक रीना कश्यप मुख्यातिथि रहीं।
पालमपुर, नूरपुर और जसूर में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान तय- जानें डिटेल
इसमें 11 सांचों की अंडर 16 साल तक के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।  इस दौरान कबड्डी, कुश्ती, एथलीट में 100, 200, 400 मीटर की दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, योगा आदि प्रतियोगिता करवाई गई।
राजगढ़ नेहरू ग्राउंड में आयोजित कबड्डी खेल में लड़कों में प्रथम स्थान पर संच बड़ू साहब व दूसरा स्थान संच हाब्बन ने प्राप्त किया। लड़कियों की कबड्डी में प्रथम स्थान पर संच चायल और दूसरे स्थान पर संच हाब्बन की छात्राएं रहीं। ये प्रतियोगिता संगठन के रूप रेखा के हिसाब से ही संपन्न हुई।
इस खेल प्रतियोगिता में भाग से भाग अभियान प्रमुख दिनेश कुमार, भाग ग्राम स्वराज प्रमुख  मोहन ठाकुर, भाग समिति बंधु भाग अध्यक्ष दलबीर और भाग उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा और पूर्ण अंचल टोली, अंचल समिति से अंचल अध्यक्ष अनिल, संच टोली आदि ने भाग लिया।
हिमाचल :  नौकरी के साथ पढ़ाई करने का भी मौका, हमीरपुर में होंगे साक्षात्कार

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर : फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर प्रशिक्षण में मनीषा कुकरेती अव्वल, रीता तिवारी सेकंड

वन परिक्षेत्र अधिकारियों के दीक्षांत समारोह का समापन

मंडी। हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में वन परिक्षेत्र अधिकारियों (Forest Range Officer) के 18 माह का प्रशिक्षण कोर्स (सातवां बैच) का विधिवत दीक्षांत समारोह का आज संपन्न हो गया। समारोह में अमिताभ गौतम, प्रधान मुख्य अरण्यपाल हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ भव्य परेड व मुख्य अतिथि को सलामी के साथ हुआ। उसके बाद प्रशिक्षित वन राजिकों की मुख्य अतिथि व प्रशिक्षुओं के परिजनों द्वारा पिपिंग सरेमनी की गई। मुख्यातिथि ने सभी उर्तीण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व मेडल से नवाजा।

हिमाचल : मई में 84 फीसदी से अधिक हुई बारिश, 19 साल के टूटे रिकॉर्ड

 

अपने संबोधन में मुख्यतिथि ने नव प्रशिक्षित वन राजिकों का आह्वान किया कि ये अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में लोगों की भलाई व वनों के सरक्षण हेतु सर्वेदनशील नजरिये के साथ कार्य करें। आप देशवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं, इसी से आपकी सफलता को आंका जाएगा। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है और आप यहां से जाने के बाद भी अपने ज्ञान को बढ़ाते रहेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।

कांगड़ा जिला में यहां खुलनी हैं उचित मूल्य की दुकानें, ऑनलाइन करें आवेदन

 

इससे पहले प्रदीप ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण) एवं निदेशक, हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर द्वारा अपनी प्रशिक्षण रिपोर्ट में बताया कि अकादमी द्वारा इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 44 वन राजिक उपस्थित हुए, जिनमें ( 09 महिलाएं और 35 पुरुष) प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक उतीर्ण किया, जिसमें 17 प्रशिक्षुओं ने प्रावीणय प्रमाण पत्र में उत्तीर्ण हुए। मनीषा कुकरेती ने समस्त प्रशिक्षण में स्वर्ण पदक तथा वानिकी और परिस्थिति की रजत पदक प्राप्त किया। रीता तिवारी ने वन सर्वेक्षण एवं अभियांत्रिकी में रजत पदक और अंकिता किशोर ने रेंज प्रशासन में रजत पदक प्राप्त किए।

 

Breaking : 31 मार्च 2023 को दो साल अनुबंध सेवाएं पूरे करने वाले TGT नियमित

 

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर प्रशिक्षण के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में मनीषा कुकरेती सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान पर रही। रीता तिवारी ने दूसरा स्थान तथा आयुश त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में आदित्य सोनकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष वर्ग में और महिला वर्ग में मनीषा कुकरेती रही।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की 

 

इस समारोह में प्रदीप ठाकुर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण) निदेशक, हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर, अजीत ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल, मंडी, निशांत मंडहोत्रा, अरण्यपाल हमीरपुर, मनीष राम पाल, मंडलीय प्रबंधक, मंडी कमल जसवाल, मंडलीय प्रबंधक, सुंदरनगर, सुरेंद्र सिंह चंदेल, वन मंडालधिकारी (अनु एवं प्रशिक्षण) सुंदरनगर डॉ. योगेन्द्र शर्मा, वन मंडालधिकारी (मुख्यालय) हमीरपुर पारूल सूद, वन मंडाधिकारी (कार्य योजना एवं व्यवस्था) मंडी, प्रीति, उप मंडलीय प्रबंधक, घनोद मनीष रांगडा, उप अरण्यपाल, सुकेत, चमन लाल जोशी, संयुक्त निदेशक (सेवानिवृत्त), मुकेश शर्मा, उप निदेशक देवेंद्र सिंह डोगरा, उप निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर कब दौड़ेगी HRTC बस, पढ़ें खबर

शिमला : कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू से गोदने के निशान

हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Himachal Latest Chamba State News

चंबा मेडिकल कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता, अक्षित अटवाल रहे अव्वल

सांस्कृतिक गौरव विषय रहा स्पर्धा का विषय

चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चंबा में 75वें आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक गौरव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2019 के 120 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के माध्यम और दिशा-निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया।

हिमाचल घूमने आईं टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने की। डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि भारत, एक ऐसी भूमि जो हजारों वर्षों से सभ्यता का उद्गम स्थल रही है, परंपराओं, रीति-रिवाजों, भाषाओं और कलाओं के विविध चित्रपटों का घर है। हमारी सांस्कृतिक विरासत न केवल हमारे लिए अत्यधिक गौरव का स्रोत है, बल्कि यह हमारे महान राष्ट्र की एकता का भी एक वसीयतनामा है।

चंबा: रात से घर नहीं लौटा था व्यक्ति, नदी में गिरी मिली कार-गई जान

भाषण प्रतियोगिता में अक्षित अटवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाविका महाजन, रोहित नड्डा और मीनाक्षी को प्रतियोगिता में भाग लेने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अदिति चतुर्वेदी, डॉ. पूजा सहोत्रा और डॉ. संजय कश्यप ने निर्णायक मंडल  की भूमिका निभाई।

हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पदों पर होगी भर्ती, सरकार को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Himachal Latest Kangra State News

पालमपुर में डिजिटल चित्र प्रदर्शनी का समापन, लूडो में ये रहे अव्वल

कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम थी लगी

पालमपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर में 4 दिवसीय डिजिटल चित्र प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम लगाई गई थी। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर व भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर यह प्रदर्शनी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लगाई गई। इस चित्र प्रदर्शनी में लोगों ने चित्रों के माध्यम से भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में जाना। साथ ही भारत व हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे भी जानकारी प्राप्त की।

सीएम सुक्खू मनाली से जाएंगे नई दिल्ली, फिर धर्मशाला की पकड़ेंगे राह

 

प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, ओपन प्रश्नोत्तरी, लूडो व चेस प्रतियोगिता भी करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में पालमपुर के स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं व बाल विकास विभाग विभाग से आंगनबाड़ी वर्करों और अन्य लोगों ने भाग लिया।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

 

लूडो प्रतियोगिता में मनदीप प्रथम, राहुल द्वितीय तथा आरजू तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार भी बांटे गए। इस चित्र प्रदर्शनी में लोगों ने चित्रों के माध्यम से तथा चित्र प्रदर्शनी में लगी हुई बड़े एलईडी के माध्यम से चलचित्रों द्वारा भी भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कुफर पाल स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, होनहारों को बांटे इनाम

 

इसके साथ-साथ गीत नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा गीत एवं नाटक के माध्यम से भी जानकारी दी गई। यह जानकारी प्रभारी सुरजीत सिंह केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार हमीरपुर ने दी।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

हिमाचल: सभी जिलों में होगी कांग्रेस की आभार रैली, 3 को धर्मशाला में 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें