Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

धर्मशाला में जन आभार रैली में भाजपा पर साधा निशाना

धर्मशाला। अभी ही आ गए आपकी आंखों में आंसू, अभी तो हमने छेड़ी नहीं दास्तां। अभी तो शुरुआत है, आगे आगे देखिए होता है क्या। यह बात डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला के तपोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला करते हुए कही।

धर्मशाला में सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत

 

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि विरोधियों का कहना है, सरकार अपने बोझ से गिर जाएगी। मैं कहना चाहता हूं कि जिसको गिरना था, वे गिर गए। अपना चिंतन करें और अपने बारे में सोचें। हमने तो पहले की कहा था कि डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे न तुम ही बचोगे न साथी तुम्हारे।

हिमाचल में शुरू होगी “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा कह रही हम कम अंतर से हारे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि 15 सीटों का फर्क है। भाजपा की 25 सीटें हैं और कांग्रेस की 40 सीटें हैं। ये लोग कहते थे कि हिंदुस्तान में कांग्रेस कहीं आएगी नहीं। डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन तो आ गया। काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सत्र को लेकर बनेगी रणनीति 

 

भाजपा के मिशन लोटस को लेकर उन्होंने कहा कि लौटा लेकर भी घूमेंगे तब भी सरकार नहीं टूटेगी। यह स्थाई और मजबूत सरकार बनी है, इसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। सभी विधायक हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे, हिमाचल के लिए काम करेंगे। वह भाजपा के लोगों के बताना चाहते हैं कि जो आपसे छीन सकते हैं, सरकार बना सकते हैं तो सरकार चला भी सकते हैं। भाजपा के लोग किसी भी प्रकार की गलतफहमी निकाल दें।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दो-दो, 6-6 लाख रुपए में नौकरियां बेचीं। पुलिस भर्ती में क्या किया सब जानते हैं। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में नौकरियां बेचने का पर्दाफाश हुआ तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा एक्शन लिया। अब नौकरियां उसे मिलेंगी जो मात्र होंगे और नौकरियां बेचने वाले सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की करतूत है जोकि सामने आई है। कांग्रेस सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।

HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी जन आभार रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांगड़ा जिला में कांग्रेस को 10 सीटें जितवाने के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरोसा दिलाया कि संगठन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे चलेगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *