Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शिमला: ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘, माता-पिता बेटी के साथ लेंगे सेल्फी

ewn24news choice of himachal 17 Jan,2023 11:41 pm

    18 से 24 जनवरी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह

     

    शिमला। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर 18 से 24 जनवरी, 2023 तक देश भर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह मनाया जाएगा। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार जिला शिमला की सभी बाल विकास परियोजनाओं में एक्टिविटी कैलेंडर के अनुसार विभिन्न गतिविधियों जैसे कि हस्ताक्षर अभियान, शपथ समारोह, विशेष ग्राम सभा, पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिताएं इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला शिमला के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
    जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

    इस संदर्भ में जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने बताया कि इन कार्यक्रमों को सोशल मीडिया द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिसके लिए हैश टैग  (#akamcelebratinggirlchildmwcd) भी भारत सरकार द्वारा बनाया गया है, ताकि इसे एक जन भागीदारी बनाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में जिला शिमला को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के अंर्तगत राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है और जिला प्रशासन शिमला द्वारा इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं के मासिक धर्म पर आधारित एक लघु वृत चित्र (रेड टेबू) भी बनाई गई है, जिससे माहवारी के दौरान महिलाओं से होने वाले भेद भाव के प्रति लोगों के नज़रिये को बदलने में काफी सहायता हुई है।

    उन्होंने बताया कि 24 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला शिमला की मेधावी छात्राओं को और विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला में ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘ नामक सेल्फी अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत माता-पिता अपनी बेटी के साथ सेल्फी लेंगे और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे।
    हिमाचल में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट, 22 से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather