Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

इन सेवानिवृत्त कर्मियों का दर्द-पूर्व सरकार ने बनाया बेवकूफ, सुक्खू सरकार से आस

ewn24news choice of himachal 05 Jan,2023 11:28 pm

    कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी चाह रहे पेंशन

     शिमला। हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी  लंबे समय से पेंशन की मांग कर रहे हैं। बीती सरकार में उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाई, लेकिन कर्मचारियों को इस सरकार से काफी उम्मीद हैं। कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व की बीजेपी सरकार में उन्हें बेवकूफ बनाया गया। वे बार-बार अपनी मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष गए, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना किया,  जिसका उन्हें चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ा।
    हिमाचल स्वास्थ्य समिति के 2,400 कर्मियों को सरकार से आस-होगा उजाला 

    देवीलाल ठाकुर ने कहा कि 27 अक्टूबर 1999 को भाजपा सरकार द्वारा निगमों पेंशन की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन 2004 में कांग्रेस की सरकार ने आते ही पेंशन की अधिसूचना को रद्द कर दिया, जिसके चलते कॉरपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया।

    1999-2004 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन 2004 के बाद सेवानिवृत्त हुए 6,730 कारपोरेट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है। उनके पदाधिकारी वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मिले हैं, लेकिन उन्हें डेढ़ महीने बाद मिलने के लिए कहा गया है। उन्हें तुरंत वार्ता के लिए बुलाया जाना चाहिए। वे हर प्रकार से सरकार को सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जल्द उनकी समिति बैठक करेगी, जिसमे आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
    हिमाचल विधानसभा सदस्यों के साथ राज्यपाल 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather