Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल

ewn24news choice of himachal 09 Jan,2023 4:19 pm

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला में पुलिस थाना धर्मशाला के तहत मैक्लोडगंज में सड़क हादसा पेश आया है। यहां बाईपास मार्ग पर स्कूल बस और एक निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे में चार छात्राएं और दो शिक्षक घायल हुए हैं। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सुजानपुर डबल मर्डर केस : आरोपी रिटायर्ड फौजी को 3 दिन का रिमांड, घायल ससुर-बहू पहुंचे घर

    हादसे में कामना (19) पुत्री कुलदीप कुमार गांव लठियाणी डाकघर बंगाणा जिला ऊना, विशाखा (20) पुत्री रविंद्र गांव व डाकघर भदसाली जिला ऊना, आंचल (18) पुत्री किशोरी लाल गांव गतड़ी तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा, आयुषी (15) पुत्री जयदेव शर्मा वार्ड नंबर छह अर्की जिला सोलन, ललिता (52) गांव भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी, रमेश कुमार (38) ज्वालामुखी जिला कांगड़ा को हल्की चोटें आई हैं।
    शिमला जिले के हिस्से में तीन मंत्री, कांगड़ा को अब तक एक ही मिला

    जानकारी के अनुसार ऊना में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग ले रहे प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवी एक दिवसीय भ्रमण के चलते मैक्लोडगंज आए थे। मैक्लोडगंज घूमने के बाद रविवार को वह ऊना लौट रहे थे। मैक्लोडगंज बाईपास मार्ग पर स्कूल बस की ब्रेक न लगने के चलते आगे चल रही बस से टक्कर हो गई।
    हिमाचल : कैबिनेट मंत्रियों से पहले 6 सीपीएस ने सचिवालय में ली शपथ

    गनीमत ये रही कि बस पास की खाई में नहीं गिरी और बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों को एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला उपचार के लिए लाया गया। हालांकि सभी को मामूली चोटें आई इसलिए उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी धर्मशाला सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather