Breaking News

  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

कांगड़ा : निजी स्कूलों की मान्यता एवं नवीनीकरण का शेड्यूल जारी, यहां पढ़ें

ewn24news choice of himachal 06 Jan,2023 7:18 pm

    संबंधित शिक्षा खंड में करना होगा आवेदन

    धर्मशाला। हिमाचल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है।
    UGC NET June 2023 की परीक्षा तिथियों का भी ऐलान, देखें शेड्यूल

    इसके लिए जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023- 24 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत सभी निजी स्कूल संबंधित शिक्षा खंड में निर्धारित तिथि को ही संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 6 से 27 फरवरी तक जारी रहेगी।

    उन्होंने बताया कि जिन निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता को 5 एवं 1 वर्ष का समय पूर्ण हो चुका है, उन्हें नई मान्यता प्राप्ति के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। पहली से पांचवी कक्षा तक के सभी निजी प्राथमिक विद्यालय को अपने आवेदन संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि को जमा करवाने होंगे।
    जन्मदिन पर जयराम ठाकुर के लिए दुखद खबर-ससुर का निधन

    जबकि पहली से आठवीं कक्षा वाले स्कूलों को अपने आवेदन उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में संपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित शुल्क के साथ तय तिथि को जमा करवाने होंगे।

    उन्होंने बताया कि शिक्षा खंड इंदौरा के तहत आने वाले स्कूल 6 फरवरी, फतेहपुर के 7 फरवरी, नूरपुर व कोटला के 8 फरवरी, ज्वाली के 9 फरवरी, राजा का तालाब के 10 फरवरी, रैत व नगरोटा सूरियां के 13 फरवरी को अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
    इन सेवानिवृत्त कर्मियों का दर्द-पूर्व सरकार ने बनाया बेवकूफ, सुक्खू सरकार से आस

    कांगड़ा शिक्षा खंड के तहत आने वाले स्कूल 14 फरवरी , नगरोटा बगवां के 15 फरवरी , धर्मशाला के 16 फरवरी , डाडासीबा के 17 फरवरी, भवारना क 20 फरवरी, लंबागांव के 21 फरवरी, पंचरुखी व चढ़ियार के 22 फरवरी, बैजनाथ के 23 फरवरी, पालमपुर के 24 फरवरी, रक्कड़ के 25 फरवरी तथा देहरा शिक्षा खंड के निजी स्कूल 27 फरवरी को संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।

    मान्यता प्रक्रिया संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddee.org.in पर भी उपलब्ध है। इस बारे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01892- 223155 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
    ऊना : स्कूलों की टाइमिंग में किया गया बदलाव, ये होगी नई समय सारिणी


    हिमाचल : होमस्टे में लिया कमरा, रात को तीन LCD और वाई-फाई डिवाइस लेकर फरार


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather