Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का करें प्रयोग

सीएम ने आईएपीपीडी के सम्मेलन की अध्यक्षता की

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया है, ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।

हिमाचल : HRTC कंडक्टर आवेदन शुल्क को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री गत सायं यहां इंडियन एसोसिएशन ऑफ पार्लियामेंटेरियन ऑन पॉपुलेशन एंड डेवलपमेंट (आईएपीपीडी) द्वारा आयोजित ‘भारत में महामारी के दौरान और उसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हिमाचल प्रदेश के विधायकों की मजबूत भूमिका’ विषय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और अब समाज को कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को विशेष चिकित्सा देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में आवश्यक सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन सुधारों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का समावेश किया जाएगा ताकि लोगों को घर-द्वार पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

बजट सत्र: जिला परिषद कैडर के पंचायत सचिवों को लेकर बड़ी अपडेट

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज टांडा और आईजीएमसी शिमला में अगले छह महीनों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे न केवल मरीजों के कीमती समय की बचत होगी बल्कि इससे सटीक परिणाम भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में पैट ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में पैट स्कैन मशीन लगाने के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आईजीएमसी शिमला में ट्रॉमा सेंटर के साथ 175 बिस्तरों वाली चिकित्सा आपातकालीन सुविधा स्थापित करने के लिए सरकार ने 11 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा और हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और इस वर्ष इनके पूरा होने की सम्भावना है, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के दृष्टिगत स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयां, उपकरण और मशीनरी की खरीद के लिए चिकित्सा सेवा निगम का भी गठन किया है।

बजट सत्र : शिमला MC वार्ड मामले को लेकर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी और जनहितकारी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को दी गई सभी गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और हरित बजट इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के स्वच्छ वातावरण को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदूषण उत्सर्जन की जांच के लिए कई पहल की गई हैं जो जलवायु परिवर्तन की समस्या को कम करने में दूरगामी सिद्ध होंगी। इससे पहले आईएपीपीडी की उपाध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और एसोसिएशन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित विधायकगण भी उपस्थित थे।

ऊना में सड़क हादसा : देहरा निवासी महिला की गई जान, दो घायल

पेपर लीक मामला : HPSSC के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर गिरफ्तार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल : बरसात में भी सेफ होगा फोरलेन पर सफर, 300 करोड़ होंगे खर्च

NHAI तैयार करेगा कांसेप्ट पेपर

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हाल ही में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के साथ प्रदेश में सड़क अधोसंरचना के विकास को लेकर हुई चर्चा के दौरान उठाए गए विभिन्न मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दिल्ली में प्राधिकरण के सदस्य मनोज कुमार इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क सम्पर्क को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) प्रदेश में संचालित की जा रही फोरलेन सड़क परियोजनाओं को तीव्र गति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वन स्वीकृतियों सहित अन्य सभी प्रक्रियाओं को सरल एवं समयबद्ध किया है। राज्य सरकार सड़कों के विकास में प्राधिकरण को हरसंभव मदद करेगी।

शिमला : HRTC चालक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़कर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

उन्होंने कहा कि लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की शिमला से मटौर तथा लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की पठानकोट से मंडी तक फोरलेन सड़क तैयार करने के लिए प्राधिकरण सैद्धांतिक तौर पर सहमत हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सड़कों के विस्तारीकरण के दौरान पहाड़ों की कटाई से होने वाले भू-स्खलन एवं पत्थर इत्यादि गिरने से रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक कांसेप्ट पेपर तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि बारिश में इन सड़कों पर पत्थर एवं मलबा इत्यादि गिरने से रोकने की परियोजना पर एनएचआई के माध्यम से लगभग 300 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

सतलुज में बहे दोनों भाईयों के शव बरामद, 15 दिन से जारी था सर्च ऑपरेशन

उन्होंने कहा कि सड़क सम्पर्क बेहतर होने से यहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और उन्हें बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है और इस दृष्टि से भी पठानकोट-मंडी व शिमला-मटौर फोरलेन सड़क परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मंडी शहर के समीप 19 किलोमीटर के भाग को छोड़कर पठानकोट-मंडी फोरलेन सड़क परियोजना के विभिन्न पैकेज की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने हमीरपुर बाईपास की डीपीआर जल्द तैयार करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत चालित वाहनों के संचालन को भी बढ़ावा दे रही है। ऐसे में प्राधिकरण इन फोरलेन सड़क परियोजनाओं में विद्युत चालित वाहनों के लिए उचित दूरी पर चार्जिंग स्टेशन का भी प्रावधान रखे। उन्होंने कहा कि सड़कों की दूरी कम करने तथा लोगों के बहुमूल्य समय की बचत के उद्देश्य से यहां सुरंग निर्माण की संभावनाएं भी तलाशी जाएं।

नूरपुर : अडानी मुद्दे को लेकर LIC ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवज़ा प्रदान करने के लिए प्रक्रिया तेज की गई है और सबंधित उपायुक्तों को इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से बस पोर्ट का व्यवसायिक मॉडल तैयार करने तथा राज्य में रोप-वे परियोजनाओं विशेष तौर पर हिमानी चामुंडा एवं बिजली महादेव रोप-वे के विकास में एनएचएआई से आवश्यक सहयोग पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त फोरलेन सड़कों के मैदानी क्षेत्रों वाले भागों में वाहनों की गति सीमा बढ़ाने, इन सड़क मार्गों के किनारे वे-साईड सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा राजस्व आवंटन से संबंधित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव आर.डी. नजीम व ओंकार चंद शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शिमला : छराबड़ा पहुंची प्रियंका गांधी, 3-4 दिन रुकने का प्लान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू बोले-युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आधुनिक शिक्षा देगी सरकार

सीएम ने हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन के वार्षिक कार्यक्रम  में की शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हिमाचल एक झलक’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए वे प्रदेश के युवा दूत के रूप में कार्य करें, ताकि विश्व हिमाचल की विशिष्टता को आत्मसात कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को इस सत्र से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा प्रदान करेगी। इससे हमारे युवा तकनीकी रूप से सशक्त होकर वैश्विक स्तर पर बेहतर रोजगार प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में ग्रामीण स्तर पर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध आधार पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय आरंभ करेगी।

RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की मनभावन संस्कृति, सरल रहन-सहन, सुंदर पहनावा और पौष्टिक आहार देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। युवाओं को न केवल इस विशेषता को जीवंत रखना होगा अपितु लोगों को इससे रू-ब-रू भी करवाना होगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति और लोकाचार का प्रसार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देकर प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति से जुड़कर ही सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सत्ता को जनहित के लिए व्यवस्था परिवर्तन का साधन मानकर कार्य कर रही है। अभी तक के अपने कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों को राहत पहुंचाने का किया कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू कर बेसहारा एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में सफलता के साथ आगे बढ़ रही है।

सुधीर बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण महत्वपूर्ण, रोजगार के मिलेंगे अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भावी पीढ़ियों को एक समृद्ध और सुरक्षित हिमाचल प्रदान करना चाहती है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है और वर्ष 2025 तक हिमाचल देश का प्रथम हरित ऊर्जा राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में प्रदेश में पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और उनकी असीमित व सकारात्मक ऊर्जा ही देश और प्रदेश की असली ताकत है। जागरूक युवा ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि ज्ञान के माध्यम से सदैव जागरूक और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने छात्र और राजनीतिक जीवन की स्मृतियां सभी से साझा की। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और लक्ष्य प्राप्ति के उपरांत समाज की भलाई में अपना योगदान दें। उन्होंने हिमाचल स्टूडेंट यूनियन के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को तीन लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन की पत्रिका का विमोचन भी किया।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

इससे पूर्व हिमाचल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और यूनियन की गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, हिमाचल कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, हिमाचल कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Shimla State News

HP Cabinet Meeting में इन 93 पदों पर भर्ती को मंजूरी, पढ़ें खबर

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक (HP Cabinet Meeting)  में करीब 93 पदों पर नौकरी का मौका मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आयुर्वेद विभाग में फार्मेसी ऑफिसर के 15 पद बैचवाइज आधार पर भरने को मंजूरी मिली है।

हिमाचल पुलिस की वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कल से, 460 प्रतिभागी लेंगे भाग

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियमित आधार पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं के नौ पदों को भरने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश के सभी 11 सिविल एवं सत्र मंडलों के साथ-साथ नालागढ़, सरकाघाट, सुंदरनगर और घुमारवीं अनुमंडलों में संवेदनशील गवाह बयान केंद्रों (Vulnerable Witness Deposition Centers)  के लिए विभिन्न श्रेणियों के 45 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक: आंगनबाडी, आशा वर्कर, मिड डे मील कर्मचारियों को राहत

कैबिनेट बैठक (HP Cabinet Meeting)  में  डॉ राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी और रेडियोथेरेपी विभाग में सहायक प्राध्यापक के एक-एक पद भरने का निर्णय लिया गया।। कैबिनेट ने सीधी भर्ती के जरिए सिविल जजों के 10 पदों को भरने को भी मंजूरी दी है। बैठक में हेलीकॉप्टर लीज पर लेने को लेकर भी चर्चा हुई। हिमाचल में हेलीकॉप्टर की लीज 31 मार्च को समाप्त हो रही है। फैसला लिया गया कि बड़े और छोटे हेलीकॉप्टर के ऑप्शन पर विचार किया जाएगा। जो सही रहेगी उसे अपनाया जाएगा।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक (HP Cabinet Meeting) समाप्त हो गई है। बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, बीपीएल, मिड डे मील,  मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट की बैठक में आंगनबाडी वर्कर और हेल्पर, आशा वर्कर, बीपीएल, मीड डे मील कर्मचारी, विकलांग व मनरेगा मजदूरों आदि को भी मेडिकल इंश्योरेंस के तहत कवर किया जाएगा। इन्हें आयुष्मान और हिम केयर में शामिल करने का निर्णय लिया है। इससे करीब 42 हजार 713 नए परिवारों को लाभ मिलेगा।

बैठक में एनटीटी भर्तियों पर भी कोई चर्चा नहीं हुई है। युवाओं को एक लाख नौकरी देने के मुद्दे पर भी फैसला नहीं हो पाया है। क्योंकि अभी विभागों से रिपोर्ट ही नहीं पहुंची है। अब अगली बैठक में इस मामले पर चर्चा होगी। बैठक में आउटसोर्स कर्मियों पर भी चर्चा नहीं हुई है।

हिमाचल : शिमला जा रही HRTC बस पलटी, कंडक्टर समेत 5 यात्री घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Dharam/Vastu

मंडी शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, धूमधाम से निकली पहली जलेब

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया शुभारंभ

मंडी। हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर पहली जलेब बड़ी धूमधाम से निकली। पहले जलेब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य कांग्रेस नेताओं और लोगों ने भाग लिया। शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को शिवरात्रि महोत्सव की बधाई दी।

मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान 

उन्होंने कहा कि केंद्र के 8 हजार करोड़ रुपए देने से मना करने के बावजूद हिमाचल में ओपीएस बहाल की है। महिलाओं को 1,500 रुपए देने का वादा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-राहत की उम्मीद 

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सर्व देवता सेवा समिति द्वारा संस्कृति सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और वीर भूमि है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

IND VS AUS 2ND TEST: टीम इंडिया ने 6 विकेट से रौंदा ऑस्ट्रेलिया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

उन्होंने समिति की मांग को मानते हुए अलॉटेबल पूल से मंदिरों के इर्द-गिर्द आधा बीघा भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्कृति सदन के रखरखाव के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि यहां देव समाज से जुड़े अन्य कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकें।

नूरपुर: गद्दी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन, अर्जुन शर्मा बने प्रधान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra

18 को पहले कांगड़ा जाएंगे सीएम, लौटेंगे शिमला-फिर मंडी की पकड़ेंगे राह

मुख्यमंत्री बैजनाथ में शिवरात्रि महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बैजनाथ में राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। सीएम के जारी टूअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 18 फरवरी को सुबह 9 बजे शिमला उड़ान भरेंगे। करीब 9:30 बजे चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ग्राउंड में उतरेंगे। यहां से वह बैजनाथ के लिए रवाना होंगे। करीब 10 बजे बैजनाथ में सीएम शोभायात्रा में भाग लेंगे।

हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार व जीएसपी गोल्ड पार्टनर अवार्ड

इसके बाद मुख्यमंत्री मेला ग्राउंड में प्रदर्शनियों का लोकार्पण करेंगे और राज्यस्तरीय शिवरात्रि मेले का आगाज करेंगे। उनका करीब एक बजे शिमला रवाना होने का कार्यक्रम है। शिमला में मुख्यमंत्री राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

हिमाचल में VIP Number का क्रेज: स्कूटी के नंबर के लिए लगी 1.11 करोड़ की बोली

कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद करीब 4 बजे सीएम सुंदरनगर के लिए निकलेंगे। इसके बाद सुंदरनगर से मंडी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का शाम करीब 6 बजे मंडी पहुंचने कार्यक्रम है। 19 फरवरी को सीएम अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करेंगे साथ ही शोभायात्रा में भी हिस्सा लेंगे। 20फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका सुबह 11 बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

लाहौल-स्पीति से महिला को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया

काजा। जिला लाहौल-स्पीति प्रदेश का दुर्गम इलाका है। सड़क व्यवस्था उतनी मजबूत नहीं है और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी अभाव है। ऐसे में जब छालिंग गांव की निवासी पदमा देचिन की तबीयत बिगड़ी तो जान का संकट पैदा हो गया।

खबर जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक पहुंची, तो बिना किसी देरी के मुख्यमंत्री ने प्रशासन को पदमा देचिन हेलीकॉप्टर के जरिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने बिना देरी के बीमार पदमा देचिन को कुल्लू पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार पदमा देचिन जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के गांव छालिंग की रहने वाली हैं। पदमा देचिन गंभीर रूप से बीमार थी और घाटी में उनका इलाज संभव नहीं था। बर्फबारी के चलते देचिन को सड़क मार्ग से कुल्लू लाना संभव नहीं था।

ऐसे में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने खबर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक पहुंचाई। इसके बाद देचिन को हेलीकॉप्टर के जरिए कुल्लू स्थानांतरित कर दिया गया। जहां महिला का विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में फैला डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट पर

राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया दौरा

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन को कुछ गांवों में डायरिया फैला है। डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों, जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र के डायरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हाल-चाल पूछा और कुनाह खड्ड में पेयजल योजनाओं का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

गांव जोल सप्पड़, हार, नियाटी, बन्न और अन्य गांवों में प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम जानने के साथ ही सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि डायरिया के प्रकोप का पता चलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को तुरंत कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए और उन्हें (सुनील शर्मा बिट्टू) क्षेत्र का दौरा करने को कहा। सुनील शर्मा ने कहा कि खराब मौसम के कारण हवाई उड़ान न होने से मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह तक श्रीनगर में ही हैं, लेकिन वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और पल-पल की सूचना ले रहे हैं।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाईयां, ओआरएस के पैकेट्स और अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जा रही है। पेयजल की आपूर्ति के लिए टैंकर भी लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 24 घंटे फुल अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें। उन्होंने क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करें तथा किसी भी तरह की समस्या के बारे में तुरंत अवगत करवाएं।

 

इससे पहले सुनील शर्मा ने कुनाह खड्ड में क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के पंप स्टेशनों एवं पेयजल स्रोतों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इन योजनाओं के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखने और प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए भी विभागीय अधिकारी एक योजना तैयार करें। इसमें स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तथा उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री स्वयं इनके प्रति बहुत संवेदनशील हैं और इन सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

 

इस अवसर पर एसडीएम अपराजिता चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सीएम सुक्खू ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया, बोले- यादगार बने आयोजन

इंदौरा के निकट मानसर टोल प्लाजा का दौरा किया

इंदौरा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश स्थल कांगड़ा जिले के इंदौरा के निकट मानसर टोल प्लाजा का दौरा किया।

शिमला: ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘, माता-पिता बेटी के साथ लेंगे सेल्फी 

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मलोट में राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को कम से कम असुविधा के दृष्टिगत पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यह आयोजन यादगार बने।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनन्द शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व मंत्री, विधायकगण, पूर्व विधायक, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल एवं कांग्रेस के अन्य नेता उपस्थित थे।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: अरुण पटियाल होंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रेस सेक्रेटरी

राजेश शर्मा को आईपीआर निदेशालय में तैनाती दी

शिमला। हिमाचल सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में तबादले किए हैं। शिमला में डीपीआरओ अरुण पटियाल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रेस सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, सीनियर एडिटर राजेश शर्मा को प्रेस सेक्रेटरी के पद से सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय में तैनाती दी है। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में मीडिया कोऑर्डिनेटर पद सृजित किया है। इस पद पर चंडीगढ़ निवासी यशपाल शर्मा को मीडिया मीडिया कोऑर्डिनेटर के पद पर तैनाती दी है।

हिमाचल में 22 नायब तहसीलदार बदले- कौन कहां भेजा, पढ़ें खबर

बता दें कि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने कल रविवार के दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। 22 आईएएस और एचएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें 13 आईएएस और 9 एचएएस थे। वहीं, सोमवार को 22 नायब तहलीदार की ट्रांसफर की है। इस बारे अधिसूचना जारी हो गई है। बदले नायब तहसीलदार के जल्द नई जगह पर ज्वाइनिंग कर रिपोर्ट देनी होगी।

केंद्रीय विश्वविद्यालय ‘ऑर्किड’ पर करेगा शोध-3 साल में 50 लाख होंगे खर्च 

 

मंडी डिवीजन में रमेश शर्मा को बमसन टौणी देवी, कृष्ण चंद को बल्ह मंडी, केशव राम को उदयपुर लाहौल स्पीति, अत्तर सिंह को भोटा हमीरपुर भेजा गया है। कांगड़ा डिवीजन में राजिंद्र कुमार को दौलतपुर चौक ऊना से हरिपुर कांगड़ा, अनिल कुमार को साहो चंबा से नगरोटा बगवां कांगड़ा, ज्ञान चंद को जालग से धीरा कांगड़ा, सत्य पाल को चचियां से थुरल और विनोद दुग्गल को भरमौर से डिवीजनल कमीश्नर कांगड़ा के ऑफिस में बदला गया है।

शिमला डिवीजन में मलक राम को सतौन सिरमौर से जुब्बल शिमला, देविंद्र कुमार को थल्लीचकटी से मोरंग किन्नौर, नानक राम को ज्यूरी शिमला से निचार किन्नौर, कमल कुमार को कालाअंब से परवाणू, सौरभ धीमान को समरकोट शिमला से चिड़गांव शिमला, सोहन लाल को सुन्नी शिमला, मदन लाल को धामवरी शिमला से संगड़ाह सिरमौर, फेरिद मोहम्मद को मतियाना शिमला से जलोग शिमला, सलीम मोहम्मद को कोटी शिमला से कृष्णगढ़ सोलन, बंसी राम को ददाहू सिरमौर, जगत राम को राजपुर सिरमौर से नैनाटिक्कर सिरमौर. अश्वनी कुमार को पच्छाद सिरमौर और रमेश चंद को टिक्कर शिमला से अर्की शालाघाट बदला गया है।

नूरपुर पहुंचे सीएम सुक्खू-कांगड़ा से मंत्री बनाने को लेकर कही बड़ी बात 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें