Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

बजट सत्र : जिला परिषद कैडर के पंचायत सचिवों को लेकर बड़ी अपडेट

ewn24news choice of himachal 05 Apr,2023 7:19 pm

    हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में मुहैया करवाई जानकारी

    शिमला। जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत पंचायत सचिवों को वर्तमान में पंचायती राज विभाग के अधीन लाने का कोई विचार नहीं है। क्योंकि 73वें संविधान संशोधन के दृष्टिगत प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है।

    यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा के सवाल के जवाब में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुहैया करवाई है।
    हिमाचल : HRTC कंडक्टर आवेदन शुल्क को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें खबर

    जानकारी में बताया गया कि हिमाचल की 3615 ग्राम पंचायत में प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए पंचायत सचिव की श्रेणी का एक-एक पद सृजित है। इसमें से वर्तमान में 3378 पद जिला परिषद काडर के हैं और बाकी 237 पदों के प्रति ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिव कार्यरत हैं।
    बजट सत्र : शिमला MC वार्ड मामले को लेकर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

    वर्ष 2019 में अधिसूचित जिला परिषद कैडर में पंचायत सचिव की श्रेणी के नियुक्ति एवं सेवा शर्तें नियम 2019 में अंकित प्रावधानों के तहत जिला परिषद कैडर के अधीन पंचायत सचिव श्रेणी के 80 फीसदी पद भर्ती प्राधिकरण के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा भरे जाते हैं।

    शेष 20 फीसदी को प्रदेश की ग्राम पंचायतों में कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं में से वरिष्ठता एवं पात्रता के आधार पर भरने का प्रावधान है।
    ऊना में सड़क हादसा : देहरा निवासी महिला की गई जान, दो घायल


    पेपर लीक मामला : HPSSC के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर गिरफ्तार


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather