Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी

ewn24news choice of himachal 29 Jan,2023 11:45 pm

    शिमला। हिमाचल के शिमला शहर में सरकार ने पानी की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। अब लोगों को शहर में पीने का पानी महंगा मिलेगा। वहीं, सरकार के इस फैसले से भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने सरकार को पानी के दामों में की गई वृद्धि के फैसले को वापस लेने की सलाह दी है और यदि सरकार  पानी में की गई बढ़ोतरी के फैसले को वापस नहीं लेती है तो भाजपा सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन शुरू करेगी।

    HPBose: 10वीं और 12वीं के इन छात्रों को स्पेशल चांस, फरवरी में होंगे पेपर 

    भाजपा के कोषाध्यक्ष और शिमला शहरी से उम्मीदवार रहे संजय सूद ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के 3 साल में शिमला में पानी के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की। भाजपा शहर की जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहती थी, जिसके चलते पानी के दाम नहीं बढ़ाए गए। वहीं, अब जब नगर निगम नहीं है, ऐसे में सरकार ने रेट बढ़ाकर जनता पर बोझ डालने का काम किया है।
    पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

    उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गारंटी दी थीं, लेकिन उन्हें पूरी नहीं कर रहे हैं। उल्टा सरकार जनता की जेब खाली करने में लगी है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से पानी की दरों के बढ़ाने के फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की सलाह दी। इस फैसले पर दोबारा से विचार करने को कहा है। कहा कि यदि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो भाजपा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।

    बता दें कि जल प्रबंधन निगम द्वारा हर साल 10 फीसदी पानी की दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है, लेकिन पिछले 3 साल से शिमला में पानी की दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं, जल प्रबंधन निगम द्वारा सरकार को इस बार 10 फीसदी पानी की दरों में वृद्धि करने का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर सरकार ने मंजूरी दे दी है और 24 जनवरी से ही शहर में इन बढ़ी हुई दरों के हिसाब से ही पानी के  बिल लोगों से वसूले जाएंगे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather