Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

शिमला में बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 शिमला। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। सरकार में तीन मंत्री के पद खाली चल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही मंत्रियों के तीन पद भर दिए जाएंगे। हर चीज का एक वक्त निश्चित होता है। जैसे ही हाईकमान से हरी झंडी मिलेगी और चर्चा होगी, कैबिनेट विस्तार के बारे जानकारी दे दी जाएगी।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : परिवार से संपर्क न हो पाने से दबाव में था आरोपी, चिट्ठी भी थी लिखी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव में शिरकत करने के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री के इस बयान से लगता है कि विस्तार के बारे लगभग सब तय हो चुका है, बस हाईकमान से हरी झंडी की ही देरी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु पर्व की प्रदेश और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म के लिए जो काम किया, वह सभी के लिए एक बड़ा संदेश है। उनके बताए मार्ग पर चलकर उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पहले 10 गारंटी दी थी, जिनमें से एक स्टार्टअप योजना भी है। इसके पहले चरण की शुरुआत ई टैक्सी के रूप में सरकार ने कर दी है और 2026 तक सरकार का लक्ष्य भी हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाना है, जिस दिशा में सरकार काम भी कर रही है। ई टैक्सी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। वहीं, चीन में पनपे नए संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अलर्ट है और आईसीएमआर की तरफ से जो गाइडलाइन आई है, उसका पालन किया जाएगा।

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

वहीं, बीते 36 दिन से प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदर्शन और हड़ताल करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह उनके मामले को समझ रहे हैं। वह चाहते हैं कि दृष्टिबाधित लोगों की समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

संविधान दिवस पर याद किए डॉ. भीमराव अंबेडकर, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राजकीय कार्यक्रम आयोजित करने की भी घोषणा की

शिमला। 26 नवंबर यानी आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर शिमला में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौड़ा मैदान में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल समेत कई अन्य गणमान्य भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने संविधान दिवस पर राजकीय कार्यक्रम आयोजित करने की शुरुआत करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जिस लोकतंत्र का सपना देखा था आज के दिन वह साकार हुआ।

26 नवंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें 

सुक्खू ने कहा कि देश में आजादी से पहले कोई लोकतंत्र नहीं था ऐसे में जब देश का शासन चलाने के लिए संविधान सभा का गठन हुआ तो कानून मंत्री के रूप में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने इसकी कमान संभाली और संविधान सभा के अध्यक्ष बने।

उन्होंने अपने समय की परिस्थितियों को देखते हुए देश की विभिन्न जाति, धर्म और सभ्यताओं को एक समान अधिकार देने का अधिकार संविधान में दिया।

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

इस योगदान के लिए हम सभी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हैं। सीएम सुक्खू ने इस मौके पर संविधान दिवस पर राजकीय कार्यक्रम आयोजित करने की भी घोषणा की।

इसके अलावा विधायकों को नगर निगम चुनाव में मत का अधिकार देने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नगर निगम में विधायकों के मताधिकार का प्रावधान कानून में पहले से ही मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह विधायकों पर निर्भर करता है कि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें या ना करें परंतु उनके पास यह अधिकार पहले से ही दिया गया है।

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

चंबा सलूणी केस : जयराम बोले मामले की सही दिशा में नहीं हो रही जांच

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं ठीक, डीजीपी छुट्टी पर

शिमला। चंबा मनोहर हत्याकांड में पक्ष व विपक्ष में बयानबाजी जारी है। बीजेपी इस हत्याकांड की एनआईए से जांच की मांग कर रही है। विपक्ष ने सरकार पर ऐसे हालतों के लिए लचर कानून व्यवस्था व मुख्यमंत्री की 98 प्रतिशत हिंदुओं पर जीत के बयान को जिम्मेदार बताया है।

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे ऊना के दो युवक, आए थे घूमने

केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने शिमला संसदीय क्षेत्र का व्यापारी सम्मेलन शिमला में हुआ। सम्मेलन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सरकार पर जम कर निशाना साधा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के 98 प्रतिशत हिंदुओं को हराने जेसे बयानों के परिणाम सामने हैं। हमने एनआईए जांच की मांग की है। सरकार मामले की एनआईए जांच करवाए। मुख्यमंत्री बार-बार पूछ रहे हैं कि भाजपा विरोध क्यों कर रही है, इस तरह के जघन्य अपराध हो रहा है तो हम विरोध भी ना करें।

हिमाचल : पर्यटकों को खूब भा रहा रोहतांग, शनिवार को 965 वाहन पहुंचे

डीजीपी छुट्टी पर हैं पर डीजीपी का चार्ज किसको दिया पता नहीं है। जो अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर देख रहे हैं वह राजनीतिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हे समझना चाहिए की किस तरह की भाषा का प्रयोग करना चाहिए। प्रदेश में सरकार उनकी है इसलिए जांच कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हर काम में पारदर्शिता आई है। केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हुए है ऐसे में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। व्यापारियों का सम्मेलन हुआ है जिसमें व्यापारियों के साथ चर्चा की गई है। मोदी सरकार को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। 2024 में एक बार फिर केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने परिवार सहित किए श्री चामुंडा देवी के दर्शन

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

हिमाचल : सुक्खू सरकार ने 14 पुलिस अधिकारी बदले, एक को दी नई तैनाती

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Chamba

सुक्खू बोले – आरोपी सलाखों के पीछे फिर किस बात का प्रदर्शन कर रही भाजपा

सलूणी हत्याकांड का दिया जा रहा सियासी तूल

शिमला। चंबा जिला के सलूणी हत्याकांड मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्षी दल भाजपा ने आज सभी 12 जिलों में धरना-प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तूल देने में लगी हुई है।

सुक्खू ने कहा कि यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की NIA की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां जाकर एनआईए और सीबीआई की सीधी जांच मांग कर सकते हैं उसके लिए किसने रोका है। भाजपा 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो किसी और मुद्दे पर करे इस मामले में सियासी रोटी न सेकें।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

बता दें कि भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है और उसके पीछे की वजह भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही है।

शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है।

शिमला : दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध

हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दिए गए हिंदुत्व की सोच को हराने के बयान को भाजपा इस घटना से के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। ऐसे में भाजपा इस हत्या की एनआईए जांच की मांग कर रही है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

शिमला। चंबा जिला के सलूणी हत्याकांड मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मामला अब हिंदू और मुस्लिम दो समुदाय के बीच का बन गया है। विपक्षी दल भाजपा ने मामले को जोरो-शोरों से उठाते हुए धार्मिक रंग दे दिया है और आज भाजपा ने सभी 12 जिलों में धरना-प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है और उसके पीछे की वजह भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही हैं।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है।

हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दिए गए हिंदुत्व की सोच को हराने के बयान को भाजपा इस घटना से के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। ऐसे में भाजपा इस हत्या की एनआईए जांच की मांग कर रही है।

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तुल देने में लगी हुई है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की NIA की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां जाकर एनआईए और सीबीआई की सीधी जांच मांग कर सकते हैं उसके लिए किसने रोका है। भाजपा 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो किसी और मुद्दे पर करे इस मामले में सियासी रोटी न सेकें।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

शिमला । चंबा जिला के सलूणी के भांदल में युवक मनोहर की निर्मम हत्या को लेकर आज भाजपा प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन कर रही है। शिमला डीसी ऑफिस के बाहर शनिवार सुबह भाजपा ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

भाजपा ने मामले में एनआईए जांच की मांग की है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और भाजपा नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया था जिसे लेकर भी भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया है। इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में तालाब में नहाने उतरी बच्ची डूबी

सलूणी केस : बिंदल बोले – अराजकता फैलाने नहीं पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाने जा रहे थे

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

कर्मचारी के खिलाफ केस वापस लेने पर अड़े प्रदर्शनकारी

सलूणी। जिला चंबा की भांदल पंचायत में युवक मनोहर की हत्या के बाद शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने के आरोप में एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीण इसके विरोध में उतर आए। प्रदर्शनकारी उसके खिलाफ दर्ज किए गया केस वापस लेने पर भी अड़े हुए हैं।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

शुक्रवार को संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने चंबा शहर में एक आक्रौश रैली निकाली। यह रैली चौगान 2 से शुरू हुई और पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद डीसी कार्यालय पहुंची। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

हिमाचल : TET पास JBT से TGT प्रमोशन को लेकर बड़ी अपडेट- जानें

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एडीएम अमित मेहरा प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें प्रदर्शनकारियों के कई सवालों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने शव की तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में कर्मचारी के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई पर विरोध जताया, वहीं उसके खिलाफ दर्ज किए गए मुकद्दमे को वापस लेने पर अड़े रहे।

सलूणी केस : बिंदल बोले – अराजकता फैलाने नहीं पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाने जा रहे थे

प्रदर्शनकारियों के विरोध को देखते हुए प्रशासन द्वारा कर्मचारी को डीसी कार्यालय के बाहर बुलाया गया। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने उसे कंधे पर उठा लिया और जय श्रीराम के जयघोष से उसका स्वागत किया, साथ ही उसकी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कर्मचारी सुमित ने बताया कि उसे अस्पताल में हाजिरी नहीं लगाने दी जा रही है। उसे ड्यूटी करने से रोका जा रहा है। पूछने पर उसके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।

गौर रहे कि 9 जून को भांदल पंचायत में युवक का शव टुकड़ों में बंटा हुआ नाले में मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा लाया गया। यहां पर फॉरेंसिक टीम में शामिल कर्मचारी सुमित पर शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने के आरोप में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया था और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

सलूणी केस : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जयराम-बिंदल, पुलिस ने रोका

एक घंटा इंतजार किया, राम नाम का पाठ भी किया

सलूणी। चंबा जिला के सलूणी के भांदल में युवक की हत्या मामले का मुद्दा गर्माया हुआ है। गुरुवार को ग्रामीणों ने किहार थाना के बाहर खूब हंगामा और नारेबाजी की वहीं भीड़ ने आरोपी परिवार के घर को आग लगा दी।

शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और अन्य विधायक व भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बात से गुस्साए भाजपा नेता रास्ते में ही बैठ गए।

Breaking हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जो हादसा चंबा में हुआ है उससे हमारे दिल को ठेस पहुंची है हम सब केवल मनोहर को न्याय दिलाने के लिए एकत्र हो रहे हैं।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हमने प्रशासन से बहुत गुहार लगाई और तकरीबन 4 बार उनसे मिले, एक घंटा इंतजार किया और श्री राम जय जय राम का पाठ भी किया पर हमें पीड़ित परिवार के पास जाने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी।

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

हमने प्रशासन को कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुक्खू इस परिवार के पास चले गए होते तो हमें लगता कि प्रदेश का कोई बड़ा व्यक्ति गया है। पर प्रशासन ने हमें जाने नहीं दिया, इसलिए भाजपा ने तय किया है कि हम कल 17 जून को प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालों पर एक धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेंगे और डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को इस जघन्य हत्याकांड को लेकर एक ज्ञापन भी भेजेंगे।

गौर हो कि सलूणी इलाके में धारा 144 लागू की गई है। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने, किसी भी प्रकार की बैठक, जुलूस, रैली, धरने- प्रदर्शन के आयोजन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।

सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग

यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी 7 दिन तक प्रभावी रहेंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान इस आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जारी आदेश में कहा गया है कि संघणी, किहार तथा सलूणी में स्थानीय निवासियों के बीच उपजे विवाद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

आगे आदेश में कहा गया है कि लोगों द्वारा प्रदर्शन और जुलूस आयोजित करने से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका तथा जान- माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी संप्रदाय के प्रति अपमानजनक और भेदभावपूर्ण टिप्पणी नहीं कर सकता है।

इसके साथ किसी भी मीडिया के माध्यम से व्यक्ति विशेष द्वारा अभद्र टिप्पणी नहीं करने को कहा गया है जो सांप्रदायिक तनाव का कारण बनता हो। आदेश के उल्लंघन की अवस्था में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

सलूणी केस : हरकत में आई सुक्खू सरकार, डीसी और एसपी से वर्चुअल की बैठक

संबंधित जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

शिमला। हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी उपमंडल में युवक की हत्या के बाद उपजे तनावपूर्ण माहौल के बाद सरकार भी हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने वीरवार को शिमला में चंबा जिले के सलूणी में हुई घटना के दृष्टिगत कानून और व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की।

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

उन्होंने अधिकारियों को संबंधित जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव गृह भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल और अभिषेक त्रिवेदी, आईजी संतोष पटियाल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

बता दें कि सलूणी क्षेत्र के भांदल संघणी के युवक मनोहर का शव नाले में बोरी में आठ टुकड़ों में मिला है। युवक की क्षेत्र की मुस्लिम समुदाय की लड़की के साथ बातचीत थी। लड़की के घरवालों पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वीरवार को सलूणी में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

आक्रोशित लोगों ने किहार थाने का घेराव किया। साथ ही आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। डीसी चंबा ने सलूणी क्षेत्र में आगामी सात दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग

सलूणी मर्डर केस : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आग के हवाले किया आरोपियों का घर 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

शिमला। हिमाचल के जिला चंबा के सलूणी में युवक मनोहर की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वीरवार को आक्रोषित भीड़ ने किहार थाने का घेराव किया। साथ ही आरोपियों के घर को आग लगा दी। स्थिति बिगड़ती देख जिला प्रशासन ने सलूणी क्षेत्र में आगामी सात दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

वहीं, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि सलूणी के युवक मनोहर हत्या मामले में सरकार NIA और CBI जांच को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जांच के लिए लिखित में दें। सीएम ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विपक्ष मामले को राजनीतिक रंग न दे।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सुक्खू ने कहा कि आरोपी का घर जलाना व सांप्रदायिक रंग देना ठीक नहीं है। इससे पर्यटन सीजन प्रभावित होगा। चुनाव में हिंदू वोट के बयान पर सवाल में मुख्यमंत्री बोले सभी समुदायों की सुरक्षा करना सरकार का काम है। सरकार हर लिहाज से जांच को तैयार है। आरोपी के आतंकियों के साथ तार होंगे तो इसकी भी जांच होगी।

सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग

सुक्खू ने लोगों से प्रदेश में एकता तथा सौहार्द बनाए रखने और इस घटना को राजनीतिक या साम्प्रदायिक रंग न देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है तथा सरकार पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मामले के हर पहलू पर नज़र रखे हुए है। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने तथा इस मामले में की जा रही जांच में सहयोग देने का आग्रह किया है।