Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

ewn24news choice of himachal 06 Mar,2023 12:35 am

    SFI कार्यकर्ताओं पर लगाए गुंडागर्दी के आरोप

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला गर्ल्स कॉलेज RKMV में छात्र संगठन ABVP और SFI की कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट में कुछ छात्राओं को चोट आई है वहीं ABVP की दो कार्यकर्ताओं की बाजू टूट गई है। ABVP ने SFI कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए और इसके खिलाफ रविवार को शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    छात्र संगठन ABVP के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि कन्या महाविद्यालय में एसएफआई के गुंडों द्वारा एबीवीपी की कार्यकर्ताओं पर रॉड, डंडो और पत्थरों से हमला किया गया जिसमें कई छात्राएं घायल हुई हैं। महाविद्यालय में एसएफआई के कार्यकर्ता पहुंचे थे जबकि कन्या महाविद्यालय में लड़कों के जाने पर मनाई है। एसएफआई के कई कार्यकर्ताओं ने शराब पीकर महाविद्यालय में जाकर लड़कियों पर हमला किया गया जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    हिमाचल: गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मैदानी क्षेत्रों में अब नहीं बारिश के आसार

    उन्होंने कहा कि इसको लेकर पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार में शिकायत दे दी है और चार एसएफआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि एसएफआई की गुंडागर्दी पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगे।
    हिमाचल : सुक्खू कैबिनेट की 5वीं बैठक कल, लिए जा सकते हैं ये महत्वपूर्ण निर्णय

    वहीं, घायल हुई छात्राओं ने कहा कि वह महाविद्यालय के बाहर मोमोज खाने आए थे और इस दौरान एसएफआई के लड़कों द्वारा उन पर गंदे कमेंट किए जा रहे थे और जब विरोध किया गया तो  उनके फोन छीन लिए गए जिसके बाद उन्होंने उन पर रोड और डंडों से हमला किया गया जिसमें कई छात्राओं के गंभीर चोटे आई है यहां तक की बाजू भी टूट गई है और प्लास्टर लगाया गया है।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather