Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड- आगे राहत की उम्मीद

ewn24news choice of himachal 19 Feb,2023 9:10 pm

    शिमला में 17 साल बाद सबसे अधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड

    शिमला। हिमाचल में फरवरी माह में ही गर्मी से पहाड़ तपने लगे हैं। आगे क्या होगा यह तो भगवान ही जानें। पर गर्मी के तेबरों से लगता है कि इस बार गर्मी खूब पसीना निकालेगी। गर्मी के सितम की बात करें तो शिमला और भुंतर में फरवरी में शनिवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। राजधानी शिमला में 17 तो भुंतर में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा है।
    सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

     

    18 फरवरी को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2006 में शिमला में अधिकतम तापमान फरवरी माह में 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। भुंतर में शनिवार को 29.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले 2018 में 28.2 डिग्री रहा था। हालांकि आने वाले दो दिन में हिमाचल में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 20 और 21 को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
    लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

     

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक बुई लाल ने बताया कि शनिवार को शिमला में इस सीजन का अधिकतम तापमान 23.2 दर्ज किया गया है, जोकि पिछले 17 सालों में सर्वाधिक है। इससे पहले 2006 में फरवरी में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। हालांकि 20 व 21 फरवरी को प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी व मध्यवर्ती इलाकों में गर्जना के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
    कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की ANSWER KEY जारी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather