Categories
Top News Himachal Latest Shimla PHOTO GALLERY

मुख्यमंत्री के संजौली कॉलेज के सहपाठियों ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में राजकीय महाविद्यालय संजौली के कॉलेज समय के उनके सहपाठियों ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 2.05 लाख रुपए का अंशदान दिया।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में समाज की एकता और करुणा की भावना को प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रभावितों की सहायता की दृष्टि से किया गया प्रत्येक अंशदान उन्हें राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Viral news State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी पूरी निजी पूंजी आपदा राहत कोष में दी दान

पहले राजनेता बने जिसने पूरी निजी पूंजी दान में दे दी

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए अपना निजी खजाना खाली कर दिया। मुख्यमंत्री ने सभी बैंक खातों में मौजूद 51 लाख रुपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान दिए।

ऐसा कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिसाल पेश की है। सुक्खू ऐसे पहले राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने अपनी पूरी निजी पूंजी दान में दे दी।

हमीरपुर में मानवता शर्मसार : ससुराल वालों ने काटे बहू के बाल, मुंह किया काला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को यह चेक दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।

कांगड़ा : गर्मी से लोगों को मिली राहत, पर आकाश गर्जना से सहमे लोग 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के इस वक्त जब छोटे बच्चे भी अपनी गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष में दान दे रहे हैं तो ऐसे में उन्होंने भी सोचा कि वे भी हिमाचल प्रदेश में आपदा से उबर रहे प्रदेश की मदद करें।

KBC में बोलीं हिमाचल की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून, काम ज्यादा पर वेतन बहुत ही कम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने अपने तीनों खाते देखने के बाद यह राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दी।

इससे पहले कोविड के दौरान भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक का एक साल का पूरा वेतन सरकार को दिया था। उन्होंने 11 लाख रुपए की बैंक एफडी भी तुड़वाकर भी तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेक सौंपा था।

KBC : चंबा की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून ने दिया प्रश्न का सही जवाब फिर भी नहीं जीत सकीं 12 लाख 50 हजार रुपए

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे पुलिस कॉन्स्टेबल के 1226 पद, इन शिक्षकों को राहत 

 

शिमला : गलत पार्किंग ने मुसीबत में डाला, सड़क से लुढ़का डाक विभाग का ट्रक

 

HP Cabinet : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की स्थापना करने का निर्णय

मणिमहेश यात्रा : इस बार एक साथ शुरू होगा डल तोड़ने और राधाष्टमी शाही स्नान का शुभ मुहूर्त

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

 

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में सजे हस्तशिल्पकारों के उत्पाद : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

फैशन शो का भी किया जा रहा आयोजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में हस्तशिल्प और हथकरघा निगम की ओर से आयोजित 9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रदर्शनी और फैशन शो का शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे सभी हस्तशिल्पकारों को बधाई दी।

कांगड़ा जिला में भरे जाएंगे JBT के ये पद, काउंसलिंग की तिथि तय

 

शिमला के गेयटी में हस्तशिल्पकारों के उत्पादों की 7 दिन तक प्रदर्शनी चलेगी जबकि पदम देव कॉम्प्लेक्स में चार दिन तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने के मकसद से फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने का स्वागत किया और कहा कि जब राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई थी तब भी कानून के जानकारों ने इसे गलत बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच और झूठ बार-बार आपस में टकराते हैं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।

धर्मशाला : चोरी के मामलों में 6 गिरफ्तार-जम्मू, गुजरात, दिल्ली निवासी भी शामिल

वहीं, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की ओर से विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी मांग का भी स्वागत करते हैं। फिलहाल सरकार का ध्यान व्यवस्था को पटरी पर लाने के ऊपर केंद्रित है। सरकार अभी राहत बचाव कार्य में लगी हुई है। जल्द ही विधानसभा का सत्र बुला लिया जाएगा।

 

चंबा : बैचवाइज भरे जाएंगे टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पद, पढ़ें डिटेल

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर हिमाचल प्रदेश को मदद करने की मांग उठाई है।

मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं से राजनीति को छोड़ कर हिमाचल प्रदेश की मदद करने की मांग की है, वहीं मुख्यमंत्री ने एनएचएम के तीन आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के मामले पर उनकी समस्या को सुनने की बात कही।

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

Breaking : पुली क्षतिग्रस्त होने से शिमला-मटौर नेशनल हाईवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

 

ज्वालामुखी: अचानक गिरी गौशाला, जेठानी की गई जान, सास और देवरानी घायल

 

चंबा : खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, प्रीणा पंचायत के युवा प्रधान सहित दो की गई जान

 

 

शिमला में अभिनंदन समारोह : हाटी समुदाय के लोगों ने जयराम ठाकुर का किया जोरदार स्वागत

 

 

शिमला में जुटे आउटसोर्स कर्मी, शोषण रोकने के लिए तैयार होगी रणनीति 

 

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम

 

 

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

 

हिमाचल में अब वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाना हुआ महंगा, कितनी बढ़ी फीस पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला शहर में दौड़ी 20 नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

शिमला। शिमला शहर को आज 20 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को चौड़ा मैदान से 20 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। इसके बाद ये बसें रूटों पर चलनी शुरू हो जाएंगी। नई बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद शिमला में कुल 70 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं।

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे युवकों की तलाश जारी, NDRF सर्च ऑपरेशन में जुटी

 

निगम प्रबंधन ने बसों को रूटों पर चलाने की पूरी तैयारी कर दी है। निगम प्रबंधन के अनुसार ये नई बसें शिमला शहर व शहर के 30 से 40 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी। इन बसों को डीजल की चल रही पुरानी हो चुकी बसों से रिप्लेस किया जाएगा।

शहर में नई 20 इलेक्ट्रिक बसों के चलने से यात्रियों को पुरानी बार-बार खराब हो रही बसों से भी छुटकारा मिलेगा। यात्रियों को बिना ध्वनि प्रदूषण और आरामदायक सीटों वाली बसों की सुविधा मिलेगी।

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

 

शिमला शहर में इलैक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर निगम प्रबंधन द्वारा इलैक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं। इसमें पुराना बस स्टैंड, आईएसबीटी में पहले ही इलैक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन हैं। इसके अतिरिक्त निगम अब ढली व ठियोग में भी फास्ट इलैक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन तैयार कर रहा है।

इन चार्जिंग स्टेशनों की खासियत यह होगी कि इन चार्जिंग स्टेशनों में पहले की तुलना अधिक तेजी से बसें चार्ज होंगी और रूटों पर चलेंगी। इसके अतिरिक्त टूटीकंडी में भी नया चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी निगम कर रहा है।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल में VIP नंबरों का क्रेज : HP99-9999 के लिए लगी 30 लाख की बोली

 

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

 

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, नेताओं और कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

मंत्रियों, विधायकों ने किया स्वागत

कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार यानी आज सुबह कांगड़ा दौरे पर पहुंचे। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक सुधीर शर्मा, रघुवीर बाली, केवल सिंह पठानिया, यादविंद्र गोमा, भवानी सिंह पठानिया आदि ने गगल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री के समर्थन में ने जोरदार नारेबाजी की।

जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम सुक्खू मंगलवार यानी आज ओल्ड सर्किट हाउस से करीब 10 बजकर 50 मिनट पर डीसी ऑफिस धर्मशाला जाएंगे। यहां पर सीएम सुक्खू पर्यटन की रिव्यू मीटिंग में शिरकत करने के बाद लंच करेंगे।

24 मई को भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डीसी ऑफिस धर्मशाला विभिन्न बैठकों में शिरकत करेंगे। 25 मई को सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर बस स्टैंड धर्मशाला में इलेक्ट्रिकल बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसे बाद बस स्टैंड मैक्लोडगंड का भूमि पूजन करेंगे।

करीब 11 बजकर 50 मिनट पर ढगवार में मिल्क प्लांट का दौरा करेंगे। इसके बाद नरवाणा में करीब सवा एक बजे धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क का दौरा करेंगे। 26 मई को सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर धर्मशाला पुलिस ग्राउंड से खबली हेलीपैड देहरा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बस स्टैंड हरिपुर सहित कुछ मार्गों का लोकार्पण करेंगे। धार से धगड़ वाया लूणसु सड़क और धगड़ नाला पर पुल की आधारशिला रखेंगे।

बेह धनोटू वाया पन्याली पीरबड़ सत्संग घर से राधा स्वामी सत्संग घर तक रोड की आधारशिला भी रखेंगे। दोपहर बाद करीब 3 बजे खबली देहरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 28 मई को नई दिल्ली से सुबह करीब सवा 11 बजे धर्मशाला लौटेंगे।

धर्मशाला में एनपीएस एसोसिएशन की आभार रैली में शिरकत करेंगे। शाम तीन बजे पुलिस ग्राउंड धर्मशाला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 29 मई को दिल्ली में ऑफिशियल मीटिंग में शिरकत करेंगे। 30 मई को नई दिल्ली से शिमला लौटेंगे। 31 मई को शिमला से रैहन फतेहपुर जाएंगे।

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट

 

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: 28 के बाद जारी होंगे दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

कांगड़ा के दौरे पर आ रहे सीएम सुखविंदर सुक्खू-जानिए पूरी डिटेल

23 मई को शिमला से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू  का 23 मई से 31 मई तक  टुअर प्रोग्राम जारी किया गया है।  इस दौरान में वह  कांगड़ा दौरे पर भी आ रहे हैं। 26 मई को खबली देहरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 27 मई को गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की 8वीं बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षका में होगी। 28 मई को नई दिल्ली से धर्मशाला लौटेंगे। एनपीएस की आभार रैली में शिरकत करने के बाद फिर दिल्ली जाएंगे।

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट

 

जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम सुक्खू 23 मई यानी कल सुबह करीब 8 बजे शिमला से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। करीब साढ़े 9 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंचेंगे। कांगड़ा एयरपोर्ट से ओल्ड सर्किच हाउस धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। ओल्ड सर्किट हाउस से करीब 10 बजकर 50 मिनट पर डीसी ऑफिस धर्मशाला जाएंगे। यहां पर सीएम सुक्खू पर्यटन की रिव्यू मीटिंग में शिरकत करने के बाद लंच करेंगे।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/05/news-pdf.pdf” title=”news pdf”]

 

24 मई को भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डीसी ऑफिस धर्मशाला विभिन्न बैठकों में शिरकत करेंगे। 25 मई को सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर बस स्टैंड धर्मशाला में इलेक्ट्रिकल बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसे बाद बस स्टैंड मैक्लोडगंड का भूमि पूजन करेंगे।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: 28 के बाद जारी होंगे दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड

 

करीब 11 बजकर 50 मिनट पर ढगवार में मिल्क प्लांट का दौरा करेंगे। इसके बाद नरवाणा में करीब सवा एक बजे धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क का दौरा करेंगे। 26 मई को सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर धर्मशाला पुलिस ग्राउंड से खबली हेलीपैड देहरा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बस स्टैंड हरिपुर सहित कुछ मार्गों का लोकार्पण करेंगे। धार से धगड़ वाया लूणसु सड़क और धगड़ नाला पर पुल की आधारशिला रखेंगे।

Big Breaking : अग्निवीर भर्ती 2023 ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट आउट

 

बेह धनोटू वाया पन्याली पीरबड़ सत्संग घर से राधा स्वामी सत्संग घर तक रोड की आधारशिला भी रखेंगे। दोपहर बाद करीब 3 बजे खबली देहरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 28 मई को नई दिल्ली से सुबह करीब सवा 11 बजे धर्मशाला लौटेंगे। धर्मशाला में एनपीएस एसोसिएशन की आभार रैली में शिरकत करेंगे। शाम तीन बजे पुलिस ग्राउंड धर्मशाला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 29 मई को दिल्ली में ऑफिशियल मीटिंग में शिरकत करेंगे। 30 मई को नई दिल्ली से शिमला लौटेंगे। 31 मई को शिमला से रैहन फतेहपुर जाएंगे।

 

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

 

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल : जब गुरखा है तो कैसा डर, माइनस 30 डिग्री तापमान में भी प्रभावी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी

शिमला। जब गुरखा है तो अब लाहौल-स्पीति वासियों को कैसा डर है। जी हां, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां से जिला लाहौल-स्पीति के लिए बचाव कार्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शरद ऋतु में बर्फबारी तथा अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया के लिए चार फोर्स गुरखा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यह वाहन प्रदान किए गए हैं।

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाहन शून्य से लेकर माइनस 30 डिग्री तापमान वाले क्षेत्रों में प्रभावी सिद्ध होंगे। इन वाहनों की इंजन क्षमता तथा ग्राउंड क्लीयरेंस बेहतर है, जो लाहौल-स्पीति की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है।

उन्होंने कहा कि जिला में बादल फटने तथा हिमस्खलन जैसी घटनाएं आम हैं। ऐसे में आम जनता कीे कठिनाईयों को कम करने एवं राहत व बचाव कार्यों में इन वाहनों से मदद मिलेगी। यह वाहन बचाव दल तथा अन्य उपकरणों के तीव्र आवागमन में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे बहुमूल्य जानें बचाई जा सकेंगी।

हिमाचल: डिप्टी सीएम और CPS नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, नोटिस जारी

लाहौल-स्पीति जिला के लिए यह वाहन प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि यह कदम प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनाओं को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाल ही में स्पीति घाटी के प्रवास के दौरान यह मुद्दा उठाया गया था और सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर लोगों की इस मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि स्पीति घाटी की जनता मुख्यमंत्री की इस उदारता के लिए आभारी है।

शिमला नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस बैक, भाजपा की विदाई-कौन जीता, जानें

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

परागपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनेगा

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार ने कांगड़ा जिला में विभिन्न परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि पर्यटकों का अनुभव देवभूमि के प्रति और बेहतर हो सके।

पालमपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र कोर्ट का लोकार्पण, न्यायमूर्ति सबीना ने किया

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां सुंदर धौलाधार पर्वत, ऐतिहासिक मंदिर और साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। राज्य सरकार जिला कांगड़ा में पारंपरिक पर्यटक स्थलों में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए एशियन डिवेल्पमेंट बैंक द्वारा स्वीकृत 390 करोड़ रुपये व्यय करेगी। इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी।

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिला के धरोहर गांव परागपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनाने का निर्णय लिया है। पालमपुर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए भी कई योजनाएं तैयार की जा रही है, जिसमें एक उन्नत किस्म का रिजॉर्ट, 24 घंटे के लिए पर्यटन गांव, एक आधुनिक रोलर स्केटिंग रिंक और एक वेलनेस सेंटर का निर्माण करना प्रस्तावित है।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में 180 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की है, जिसमें एक आधुनिक चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसके लिए 300 करोड़ की अनुमानित लागत पर आधारित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने में धर्मशाला में पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का फाउंटेन, कन्वेंशन सेंटर, फूड कोर्ट और पार्किंग की सुविधा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पौंग बांध में हाउस बोट, क्रूज, याच और जलक्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने का निर्णय भी लिया है। नूरपुर और नगरोटा बगवां क्षेत्र में सड़क किनारे आधारभूतॉ सुविधाओं को बढ़ावा देकर साहसिक पर्यटन के व्यवसाय को मजबूत करना है।

हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, 68 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नई मंजिल नई राहें योजना’ के तहत जिला कांगड़ा में 20.59 करोड़ रुपये, ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 46 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। लाखों लोगों की आस्था के प्रतीक आदि हिमानी मंदिर से चामुंडा मंदिर तक रोपवे के निर्माण के लिए भी राज्य सरकार प्रयास कर रही है। जिला में फूड क्राफ्ट संस्थान धर्मशाला को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में उन्नत करने के लिए 11.75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, कल से यहां बिगड़ सकता है मौसम

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दो चरणों में कांगड़ा हवाई अड्डे के रन-वे की लंबाई 1376 से बढ़ाकर 3010 मीटर करने की योजना बना रही है। साथ ही रक्कड़ में हेलीपोर्ट बनाने का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए एफसीए केस अपलोड किया जा चुका है।

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप बीड़ के समापन में करेंगे शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दिवसीय कांगड़ा जिला के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कांगड़ा के बैजनाथ क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप बीड़ के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में आधिकारिक मीटिंग में शिरकत करने के बाद 9 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े 11 बजे नई दिल्ली से इंदिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब एक बजे बैजनाथ पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बीड़ जाएंगे। पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप में शिरक्त करेंगे।

हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, 68 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

 

शाम करीब साढ़े तीन बजे बीड़ से राधा स्वामी सत्संग भवन परौर के लिए रवाना होंगे। वह यहां करीब एक घंटा रुकने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे पालमपुर के लिए निकलेंगे। उनका रात्रि विश्राम पालमपुर रेस्ट हाउस में होगा। 10 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे कृषि विश्वविद्यालय मैदान से डाइट ग्राउंड गूणा के लिए निकलेंगे।

हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, कल से यहां बिगड़ सकता है मौसम

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू का HPPTCL को सुझाव, टेंडर प्रक्रिया की अवधि हो कम

बोले- राजस्व बढ़ोतरी के लिए तकनीकी कमेटी का होगा गठन

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPTCL) की ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से राजस्व बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। शनिवार देर सायं यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरपोरेशन अपनी टेंडर प्रक्रिया की अवधि को कम कर निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि राज्य को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके और लोगों को इसका लाभ मिल सके।

हिमाचल की बेटी अंजलि ने फतह की किलिमंजारो चोटी, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

 

उन्होंने कहा कि राजस्व में बढ़ोतरी के लिए एक तकनीकी कमेटी का गठन किया जाएगा, जो एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तथा वर्तमान राज्य सरकार संसाधन बढ़ाने की दिशा में अनेक प्रयास कर रही है, ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एचपीपीटीसीएल की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि कॉरपोरेशन के पास 15 सब स्टेशन तथा 964 सर्किट किमी लाइनें हैं तथा अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में कॉरपोरेशन को 166.99 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है। वर्ष 2025 तक कॉरपोरेशन की आय बढ़कर 455 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से 

 

मुख्यमंत्री ने 6 किलोमीटर शोंगटोंग-बास्पा ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य को अगले डेढ़ साल तक पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि यह 450 मेगावाट विद्युत निकासी के लिए महत्वपूर्ण है। शोंगटोंग-कड़छम विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य जुलाई, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस लाइन के निर्माण कार्य में देरी से राज्य के राजस्व को नुकसान होगा, इसलिए कॉरपोरेशन को इस लाईन के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देनी होगी।

हिमाचल में पंचायत उपचुनाव तिथियों की घोषणा,  नामांकन प्रक्रिया 13 से

 

उन्होंने कहा कि एसपीपीटीसीएल भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप कार्य करे। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क तथा लमलैहड़ी और पेखुबेला में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए उचित ट्रांसमिशन की व्यवस्था की जाए। इसके लिए नैहरियां से ऊना के लिए 220/132 केवी सब-स्टेशन और 41 किमी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन जिला सोलन के नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क तथा जिला सिरमौर के काला अंब में औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए भी ट्रांसमिशन की उचित व्यवस्था करें।

हिमाचल में बिजली महंगी, भाजपा का हमला-जनता पर बोझ दिया करार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। इसके साथ-साथ देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है और फतेहपुर क्षेत्र में सौर परियोजनाओं के निर्माण की काफी संभावनाएं हैं, इसलिए एचपीपीटीसीएल यहां भी भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ट्रांसमिशन लाइनें बिछानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने में कॉरपोरेशन की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ इसके लिए दृढ़ प्रयास करें।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक चार अप्रैल को, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें