Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश, महिलाएं सम्मानित

धरी राम शांडिल रहे चौथी संध्या में मुख्यातिथि
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की चौथी सांस्कृतिक संध्या पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया। इस संध्या की थीम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ रही।  अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेले के मध्य पड़ाव पर चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने विविध क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया।
शिमला हादसा : यूपी के सहारनपुर के थे तीनों मृतक, टीन शेड बनाने का करते थे काम

इसमें आईएएस अधिकारी मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों, एसपी मंडी साक्षी वर्मा और स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की बेटी  डॉ. दीपाली धौल शामिल रहीं।

मेला समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर समिति की ओर से मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और अन्य गणमान्य को स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के गिफ्ट हैंपर भेंट किए।

मुख्यमंत्री सुक्खू का पालमपुर और जयसिंहपुर का दौरा फिक्स- जानें डिटेल 

 

चौथी सांस्कृति संध्या पर सारेगामापा लिटिल चैंप फेम पायल ठाकुर, गीता भारद्वाज और शिल्पा सरोच आदि ने स्वर लहरियां बिखेंरी।  पांचवी सांस्कृतिक संध्या पर आज में एसी भारद्वाज, जस्सी गिल और बब्बल राय मुख्य आकर्षण रहेंगे।

स्पीति की वादियों ने जीता दिलजीत का ‘दिल’, दुनिया के सबसे ऊंचे कोमिक गांव पहुंचे

Breaking : इंडियन बैंक में 146 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र 

 

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 
मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ खींची फोटो कर सकेगा डाउनलोड

माई सीएम-माई प्राइड’ पहल का शुभारंभ

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ‘माई सीएम-माई प्राइड’ पहल का शुभारंभ किया। सूचना प्रौद्योगिकी आधारित इस सुविधा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ खींची गई अपनी फोटो डाउनलोड कर सकेगा। क्यूआर कोड को स्कैन करने के उपरांत इस अनूठी सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस इंटरैक्टिव फीचर के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग के प्रयास की सराहना की।

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘माई सीएम-माई प्राइड’ का शुभारंभ राज्य सरकार की तकनीकी प्रगति को अपनाने और प्रदेशवासियों के साथ सुदृढ़ संबंध स्थापित करने के की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए सरकारी विभागों में प्रौद्योगिकी को शामिल करने और कामकाज में पारदर्शिता व जवाबदेही लाने के लिए कृतसंकल्प है।मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भी ‘माई सीएम-माई प्राइड’ पहल के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की।

हिमाचल में भांग की खेती लीगल करने का मामला, उत्तराखंड पहुंची कमेटी

सूचना और जन संपर्क विभाग की निदेशक किरण भड़ाना ने इस पहल के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि क्यूआर कोड-आधारित प्रणाली नागरिकों को एक सहज और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और विधायक सुदर्शन बबलू भी उपस्थित थे।

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 60 अस्पतालों में धूल फांक रहीं अल्ट्रासाउंड मशीनें, चलाने वाला कोई नहीं

बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल में 60 स्वास्थ्य संस्थानों में अल्ट्रासाउंड मशीनें सफेद हाथी बनी हुई हैं। सोनोलोजिस्ट व रेडियोलॉजिस्ट न होने के चलते मशीनें उपयोग में नहीं लाई जा रही हैं।

वाटर सेस पर बोले सुक्खू – पड़ोसी राज्यों के जल अधिकार का नहीं हो रहा उल्लंघन

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज के पूछे सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने जानकारी दी है कि हिमाचल में 60 ऐसे स्वास्थ्य संस्थान हैं, जिनमें अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित हैं, लेकिन सोनोलोजिस्ट व रेडियोलोजिस्ट की तैनाती न होने के कारण उक्त मशीनें वर्तमान में उपयोग में नहीं लाई जा रही हैं।

मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा, जमानत भी मिली

वर्तमान में विभाग में सोनोलोजिस्ट/रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी है, जैसे ही भविष्य मेंसोनोलोजिस्ट/रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध होंगे, उन्हें उक्त 60 स्वास्थ्य संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर तैनात कर दिया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सीएम सुक्खू ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया, बोले- यादगार बने आयोजन

इंदौरा के निकट मानसर टोल प्लाजा का दौरा किया

इंदौरा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश स्थल कांगड़ा जिले के इंदौरा के निकट मानसर टोल प्लाजा का दौरा किया।

शिमला: ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘, माता-पिता बेटी के साथ लेंगे सेल्फी 

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मलोट में राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को कम से कम असुविधा के दृष्टिगत पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यह आयोजन यादगार बने।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनन्द शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व मंत्री, विधायकगण, पूर्व विधायक, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल एवं कांग्रेस के अन्य नेता उपस्थित थे।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में महिलाओं को 1,500 और एक लाख रोजगार पर ये फैसला

सब कमेटी की गठित, 30 दिन में देगी रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। वहीं, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन और एक लाख रोजगार को लेकर कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय हुआ है। महिलाओं को 1500 रुपए मासिक पेंशन को लेकर मंत्री धनी राम शांडिल, चौधरी चंद्र कुमार और अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की है। सब कमेटी 30 दिन में कैबिनेट में रिपोर्ट सौंपेगी। खाका तैयार कर योजना को लागू किया जाएगा।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

वहीं, युवाओं को एक लाख नौकरियां देने के वादे को पूरा करने के लिए भी सुक्खू सरकार ने मंत्री हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में  कैबिनेट सब कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। कमेटी भी 30 माह के अंदर रिपोर्ट कैबिनेट में पेश करेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम ऐसा रोजगार नहीं देंगें जिसमें पेपर से पहले प्रश्नपत्र बिक जाए। पारदर्शी रोजगार देंगे और मेरिट के दिरकिनार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक गारंटी आज लागू कर दी गई है। बाकी दो एक माह बाद कभी भी लागू की जा सकती हैं।

 

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश कैबिनेट की प्रथम बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताने पर प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

कैबिनेट ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उनके गतिशील और सशक्त नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया जिसके फलस्वरूप प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है।

कैबिनेट ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को सरकार के नीति दस्तावेज के रूप में अपनाने का भी निर्णय लिया और सभी संबंधित मंत्री व सचिव और विभागाध्यक्ष इसे अक्षरशः लागू करेंगे।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 9