Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल पुलिस की वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कल से, 460 प्रतिभागी लेंगे भाग

ewn24news choice of himachal 01 Mar,2023 9:00 pm

    दो को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ

     

    शिमला। हिमाचल पुलिस 2 मार्च से 6 मार्च तक जिला ऊना के अंदरौली में 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है।  इस आयोजन की थीम Experience the water of himachal रखी गई है। इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों और केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। इसमें 10 टीमें महिलाओं की भी हैं। ये टीमें Rowing, Canoeing और Kayaking की प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगी।
    हिमाचल: इन मेडिकल स्टोर में CCTV कैमरे लगाना जरूरी, यह कारण 

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दो मार्च को चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। 2 मार्च को ऊना के लता मंगेशकर कला केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। डीजीपी संजय कुंडू प्रतिभागियों के लिए 3 मार्च को बड़ा खाने की मेजबानी करेंगे। तीन मार्च को लता मंगेशकर कला केंद्र ऊना में हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की प्रस्तुति होगी। 6 मार्च को पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रतियोगिता का समापन करेंगे।

    हिमाचल पुलिस ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह हिमाचल पुलिस के लिए एक गर्व का विषय है कि वाटर स्पोर्ट्स में इस तरह का पहला राष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है। अंदरोली को वाटर स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ भी वाटर स्पोर्ट्स के लिए देश भर के बेहतरीन स्थानों में से एक मानते हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।
    हिमाचल : शिमला जा रही HRTC बस पलटी, कंडक्टर समेत 5 यात्री घायल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather