Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई

ewn24news choice of himachal 17 Jan,2023 11:11 pm

    एक साल के लिए मिली एक्सटेंशन

    शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है। अब 2024 के लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा की अगुवाई में लड़े जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जगत प्रकाश नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव किया। राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है।
    नड्डा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2024 का लोकसभा चुनाव-मिली एक्सटेंशन 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और पार्टी के सभी उपाध्यक्षों, सचिव, प्रवक्ता, मीडिया एवं सह मीडिया प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों ने जगत प्रकाश नड्डा को शुभकामनाएं दी हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूरे राष्ट्र का नेतृत्व किया है, वह उत्तम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत राजनीतिक संगठन बना है।

    नड्डा की दूरदर्शिता में जिस प्रकार से पार्टी काम कर रही है, उससे साफ दिखता है कि देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में 2024 में एक मजबूत सरकार बनाएगी।

    अगले साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेंगे। इसके पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में भूमिका निभाते हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा नड्डा के नेतृत्व में इन सभी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
    हिमाचल: संग्रहालय में दिखेगी जल शक्ति विभाग की पुरानी मशीनरी 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather