Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

चंडीगढ़ में होगी हिमाचल कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने बुलाई बैठक

शिमला। कांग्रेस हाईकमान द्वारा हिमाचल प्रदेश में गठित ‘कोऑर्डिनेशन कमेटी’ की आज चंडीगढ़ में पहली बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान होने जा रही यह बैठक काफी अहम मानी जा सकती है। जानकारी है कि बैठक दोपहर बाद तीन बजे होगी।

इसमें हिमाचल सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने के अलावा लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी। मंडी सीट से प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ने के लिए मनाने के प्रयास होंगे। क्योंकि, प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

लोकसभा चुनाव : मंडी में इन मतदान केंद्रों के भवन बदले-डिटेल में जानें

 

वहीं, भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से टिकट दी है। ऐसे में अगर प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने के लिए मान जाती है तो मंडी में प्रतिभा सिंह और कंगना रनौत के बीच चुनाव जंग होगी। लेकिन, प्रतिभा सिंह का चुनाव लड़ने को लेकर क्या रुख रहता है यह बैठक के बाद ही पता चला पाएगा।

 

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

 

हिमाचल के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा बुलाई मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और रामलाल ठाकुर शामिल होंगे।

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

 

कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी को लेकर भी चर्चा संभव है। वहीं, सरकार के सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की जा सकती हैं।

हिमाचल मौसम अलर्ट : बारिश के आसार, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

 

 

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी के 6 मील में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर नहीं लगेगा ब्लॉकेज, कारण जाननें को पढ़ें

शिवरात्रि मेले के चलते लिया गया फैसला

मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी के 6 मील में पहाड़ से मलबा हटाने के कार्य को लेकर बड़ी अपडेट है। पहाड़ से मलबे को हटाने के लिए लगाया जा रहा ब्लॉकेज शिवरात्रि मेले के दौरान नहीं लगाया जाएगा। बचा हुआ कार्य शिवरात्रि मेले के बाद होगा। यह जानकारी मंडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी है।

सुक्खू बोले- वीरभद्र सिंह ने की थी पोर्टफोलियो देने की पेशकश, पर मैंने नहीं लिया

बता दें कि मंडी और पंडोह के बीच नेशनल हाईवे पर 6 मील में पिछले एक साल में चट्टानें और मलबा गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें आठ साल का बच्चा भी शामिल है।

हिमाचल : जूनियर क्लर्क के 232 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस माह परीक्षा प्रस्तावित

चट्टानें और पत्थर गिरने की की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके कारण की वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई लोग मौत के मुंह में जाने से बचे हैं। यहां पर भारी चट्टानें और मलबा खतरनाक स्थिति में हैं।

इसके चलते एनएचएआई ने मलबे को पूरी तरह साफ करने का फैसला लिया था। इसके चलते 21 फरवरी से दिन में दो बार दो-दो घंटे के लिए मार्ग बंद किया जा रहा था। यह सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक बंद किया जा रहा था।

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नालागढ़ : कमरे में सोया था परिवार, भड़की आग-3 साल के मासूम की गई जान

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पशुपालन विभाग में भर्ती होंगे एक हजार मल्टी टास्क वर्कर, मिली मंजूरी
चंबा : यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 120 पद, 7 मार्च को इंटरव्यू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

पंचकूला में बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू को भी थी जानकारी

सीएम ने ही मीडिया से बातचीत में दी जानकारी

शिमला। हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचकूला में बागी नेताओं से मुलाकात की है। इस बात का खुलासा खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है।

शिमला में कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने कल उनसे बात की थी। आज सुबह सात बजे भी बात हुई है और दोपहर को भी बात हुई है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया था कि बागी नेताओं से मिलने जा रहा हूं। उन्हें कुछ के फोन आए होंगे और वे वापसी की बात कर रहे हैं। मैंने विक्रमादित्य सिंह को कहा कि हाईकमान से भी बात कर लें।

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात : नौकरी, ट्रांसफर, छोटे मोटे कामों ने इस करार पर पहुंचाई हिमाचल सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह की 4 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए फ्लाइट थी।
दिल्ली में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद क्या बात बनती है, देखते हैं। पर मैं इतना कहूंगा कि कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है।

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

धर्मशाला भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच : टीम इंडिया का ऐलान, ये इन और ये आउट

बनखंडी-हरिपुर रोड पर सड़क से लुढ़का ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जान

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें

विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात- जानें

ऑब्जर्वर से मीटिंग के बाद बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, हमारी सरकार सुरक्षित

हिमाचल में बदले 14 IFS ऑफिसर, अधिसूचना जारी- डिटेल में जानें

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
पठानकोट से आ रहे थे जसूर, गड्ढे में गिरी कार, एक की गई जान-3 घायल
हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने कह दी बड़ी बात- जानें

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

दिल्ली के लिए फिर दौड़ी HRTC बसें, रूट में हुआ कुछ बदलाव, जानें

HRTC के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने जारी किए आदेश

शिमला। हिमाचल से दिल्ली और दिल्ली से हिमाचल के लिए चलने वाली HRTC बसें फिर सुचारू हो गई हैं। हालांकि, रूट में कुछ बदलाव हुआ है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

 

आदेशों के अनुसार, दिल्ली पुलिस से प्राप्त परामर्श पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं 14 फरवरी, 2024 बुधवार से पुनः सुचारू हो गई है।

ये HRTC बसें राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बस अड्डा दिल्ली, मजनू का टिला, सिग्नेचर ब्रिज, खजूरी चौक, लोनी, खेखड़ा, एक्सप्रेस वे, राई से चलाने का निर्णय लिया गया है।

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

 

अंबाला, चंडीगढ़ हाईवे बंद होने की सूरत में परिवहन निगम की बसें वाया साहा, शाहबाद या फिर साहा, लाडवा, पिपली, करनाल से आवाजाही करेंगी।

यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वे किसी भी संदर्भ में नजदीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के शिमला कन्ट्रोल रूम नंबर 0177 2658765, दिल्ली 011 23868694 एवं चंडीगढ़ 94633 78026 नंबर पर संपर्क करें।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : एडेप्टेबिलिटी टेस्ट पास करना होगा जरूरी- डिटेल में जानें 

 

 

गौर हो कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवाहन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में 13 फरवरी शाम को आने-जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई थीं।

इस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को दिनांक 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

यात्रियों को रास्ते में जाम एवं दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा दिनांक 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब स्थिति में सुधार के बाद सेवाएं सुचारू कर दी गई हैं।

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आगाज, 29 फरवरी तक चलेगा

 

अर्की अली खड्ड : पेयजल योजना विवाद गहराया-पथराव, नायब तहसीलदार, DSP सहित 11 को लगी चोटें

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
हिमाचल में अब कब करवट बदल सकता है मौसम, जानें अपडेट

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें
Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी
हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Shimla

दिल्ली से नहीं चलेगी HRTC बसें, हिमाचल से चंडीगढ़ तक ही जाएंगी

संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली प्रवेश पर फैसला

शिमला। हिमाचल से दिल्ली जाने वाली HRTC बसें चंडीगढ़ तक जाएंगी। वहीं, दिल्ली से कोई बस नहीं चलेगी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुरक्षा उपायों के चलते 13 फरवरी 2024 को दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। ऐसे किसी भी सार्वजनिक बस सेवा की अनुमति नहीं है।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस के निर्देशों के अनुसार 14 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच बस सेवाओं के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आह्वान के मध्य नजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में 13 फरवरी सांय को आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है, जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यात्रियों को रास्ते में जाम और दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण एचआरटीसी ने 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चंडीगढ़ तक एवं दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित किया जा रहा है।

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

प्राप्त सूचना के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा राज्य की बसें भी चंडीगढ़ तक ही जाएंगी और दिल्ली से कोई भी बस सेवा नहीं आएगी।

उन्होंने यात्रियों को परामर्श दिया है कि वे चंडीगढ़, दिल्ली के बीच में यात्रा करने से पहले नजदीक बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें। एचआरटीसी के शिमला कंट्रोल रूम नंबर 01772658765, दिल्ली के 011-2386894 और चंडीगढ़ 9463378026 पर संपर्क करें।

रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी को बसों की चंडीगढ़ दिल्ली के बीच में आवाजाही का निर्णय हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार किया जाएगा‌।

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिल्ली से कल बद्दी जाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, फिर चंडीगढ़ होंगे रवाना

आग की भेंट चढ़ी परफ्यूम फैक्ट्री का करेंगे दौरा
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली से कल यानी 7 फरवरी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बद्दी के झाड़माजरी जाएंगे और आग लगने से राख हुई एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री का दौरा करेंगे।
जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे नई दिल्ली से बरोटीवाला हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। बरोटीवाला हेलीपैड से झाड़माजरी बद्दी जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब साढ़े तीन बजे एनआर अरोमा फैक्ट्री का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। करीब साढ़े 4 बजे बरोटीवाला हेलीपैड से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। वह कल यानी 7 फरवरी को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुकेंगे।
8 फरवरी 2024 को सुबह करीब 11 बजे चंडीगढ़ से अमतर हेलीपैड नादौन के लिए निकलेंगे। करीब 11 बजकर 50 मिनट पर लुथान में सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे अंब पठियार में विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यस करेंगे।
करीब 2 बजकर 40 मिनट पर ज्वालामुखी में पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी के भवन का लोकार्पण करेंगे। लंच के बाद 3 बजकर 35 मिनट पर विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
शाम 4 बजकर 15 मिनट पर एसएसबी ग्राउंड सपड़ी से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका करीब 5 बजकर 05 मिनट पर ओक ओवर पहुंचने का कार्यक्रम है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच अभिकरण में हैं तैनात

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) नरेश कुमार को गृह मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया‌। यह सम्मान उन्हें तीन लड़कों को डूबने से बचाने को लेकर मिला है।

बता दें कि नरेश कुमार निवासी गांव ठाकुरद्वारा जिला कांगड़ा हिमाचल पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच अभिकरण चंडीगढ़ में वर्ष 2021 से सेवारत हैं।

18 जून, 2023 को वह  अपने परिवार सहित बाथू की लड़ी पौंग डैम जवाली में घूमने गए थे। वहां पर 5 लड़के झील में नहा रहे थे तो नहाते-नहाते उनमें से कुछ लड़के डूबने लगे। शोर सुनकर एएसआई नरेश कुमार उनकी तरफ भागे और उन डूबते लड़कों में से तीन लड़कों को बचाने में सफलता प्राप्त की।
उन तीन लड़कों की जान बचाने के लिए उपरोक्त पुलिसकर्मी नरेश कुमार को 25 जनवरी को गृह मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया‌।
HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

पुलिस जिला नूरपुर के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अथक प्रयास, साहस और सराहनीय उपलब्धियों के लिए एएसआई नरेश कुमार की सराहना की है।

हिमाचल : अब स्कूलों में छठी कक्षा से पढ़ाई जाएगी निर्वाचन शिक्षा

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान
धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

कांगड़ा : पौंग बांध में सोलर बोट का उठा सकेंगे लुत्फ,ऑनलाइन पोर्टल होगा तैयार 

हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें
शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शाहपुर के कुठारना की पवना सुरक्षित, परिजनों ने राहत की सांस- पढ़ें पूरी खबर

जल्द लाया जाएगा भारत, पठानिया ने सीएम सुक्खू का जताया आभार

 

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुठारना गांव की 24 वर्षीय पवना सउदी अरब में भारतीय दूतावास में सुरक्षित पहुंच गई हैं। उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा। यह खबर सुनकर परिजनों एवं सभी रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

बता दें कि 24 वर्षीय पवना 16 दिसंबर को चंडीगढ़ के एक एजेंट के माध्यम से घरेलू काम के लिए दुबई गई थी। गरीब परिवार से संबंधित लड़की ने 16 दिसंबर को दिल्ली में विमान में चढ़ने के बाद भाई को वीडियो काल की थी और इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद मंगलवार को परिवार को ओमान से अज्ञात नंबर से वायस मैसेज आया, जिसमें लड़की ने कहा कि उसे और सात-आठ और लड़कियों को ओमान ले जाया गया है और उनकी जान खतरे में है।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

पवना ने कहा कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी कुछ लोगों ने ले लिया है। भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन को एजेंट ने धोखा दिया है व उसकी जान को खतरा है।

कनोल से पूर्व प्रधान निर्मल सिंह ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के समक्ष पवना को भारत लाने की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने गत बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष यह मामला उठाया।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित 6 यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग भर्ती, परीक्षा योजना जारी

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्षा रखा, जिसका नतीजा मंगलवार को पवना सउदी अरब में भारतीय दूतावास मे सुरक्षित पहुंच गईं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से पवना को सुरक्षित घर लाने के लिए मांग उठाई थी, जिसका नतीजा आज पवना सुरक्षित सउदी अरब भारतीय दूतावास में पहुंच गई है और जल्द ही भारत लाया जाएगा।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल : पर्यटन होटलों व विश्राम गृहों को लेकर बड़ी अपडेट-मुख्यमंत्री के निर्देश

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी
सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर
हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू
हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Technology Shimla State News

Good News : अब टांडा में मिलेगी यह सुविधा, शिमला व चंडीगढ़ के चक्करों से छुट्टी

मेडिकल कॉलेज में 25 सितंबर से शुरू होगी ओपन हार्ट सर्जरी

 

शिमला। कांगड़ा जिला के डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में लोगों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। इसके चलते लोगों को आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ के चक्करों से निजात मिलेगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल  टांडा में हृदय शल्य चिकित्सा केंद्र स्थापित किया गया है।

हिमाचल में 800 पटवारी जल्द होंगे भर्ती, फिर खोलेंगे नए पटवारखाने

यह केंद्र 25 सितंबर से कार्यशील हो जाएगा। इसके तहत टांडा मेडिकल कॉलेज के सीटीवीएस विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की जाएगी। सरकार की ओर से इसको लेकर मंजूरी दे दी है और अब लोगों को हार्ट सर्जरी के लिए शिमला नहीं आना पड़ेगा, बल्कि टांडा में मेडिकल अस्पताल में ही इसकी सुविधा मिलेगी।

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और नगरोटा बगवां से विधायक आरएस बाली ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। 2017 में कांग्रेस की सरकार के समय यहां पर हार्ट सर्जरी शुरू करने को लेकर व्यवस्था की थी, लेकिन बीते 5 साल से इस पर कोई भी कार्य नहीं हुआ।

हिमाचल ग्रामीण विकास विभाग आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर को नहीं मिल रहा समान वेतन, मामला विचाराधीन

अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रयासों से 25 सितंबर से टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे निचले हिमाचल से लोगों को हार्ट सर्जरी के लिए आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। अब ये सुविधा टांडा मेडिकल कॉलेज में मिलने से काफी बड़ी राहत लोगों को मिलेगी और सोमवार से नियमित रूप से हार्ट सर्जरी टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू हो जाएगी।

मानसून सत्र : ढलियारा कॉलेज में इंडोर स्टेडियम के लिए 25 लाख रुपए जारी, कवायद तेज

 

 

हिमाचल में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की कमी जल्द होगी दूर, निकाला रिजल्ट 

कांगड़ा : ग्राम पंचायत रजियाणा में खुलेगा राशन डिपो, मांगें आवेदन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से जाएंगे कुल्लू, फिर मंडी और सोलन का करेंगे रुख

आपदा प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी, कुल्लू और सोलन जिला के दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर एयरपोर्ट कुल्लू के लिए रवाना होंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज थोड़ी देर बाद हेलीकॉप्टर से शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

कुल्लू में हरियाणा निवासी युवक से पकड़ा चिट्टा, गाड़ी भी कब्जे में ली

मुख्यमंत्री सुक्खू रात को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुकेंगे। 12 सितंबर को सुबह 8 बजकर 05 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर एयरपोर्ट कुल्लू के लिए रवाना होंगे। वह कुल्लू में आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर सड़क मार्ग से कुल्लू से मनाली के लिए रवाना होंगे। मनाली में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। करीब 11 बजकर 35 मिनट पर सासे मनाली हेलीपैड से पंडोह मंडी के लिए रवाना होंगे।

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

 

मंडी जिला में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे। करीब 2 बजकर 05 मिनट पर बीबीएमबी हेलीपैड पंडोह मंडी से बसल हेलीपैड सोलन के लिए रवाना होंगे। करीब अढ़ाई बजे सोलन पहुंचने के बाद राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

करीब 3 बजकर 35 मिनट पर बसल हेलीपैड सोलन से कलयानी हेलीपैड शिमला के लिए निकलेंगे। मुख्यमंत्री का 12 सितंबर को शाम करीब 4 बजे शिमला पहुंचने का प्रोग्राम है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/09/TP12.09.2023.pdf”]

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ