Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : आचार संहिता के बीच सरकारी स्कूल में शराब की खेप बरामद

मामले में मंडी निवासी एक व्यक्ति पाया गया आरोपी

बैजनाथ। लोकसभा चुनावों व आचार संहिता के बीच कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शराब की खेप बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार बैजनाथ के तहत ग्वाल क्षेत्र में बंद पड़े एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में 230 अवैध शराब की पेटियां बैजनाथ पुलिस ने बरामद की हैं।

हिमाचल : तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को लेकर क्या बोले राज्यपाल-पढ़ें

 

इन पेटियों में अलग-अलग तरह की शराब रखी गई थी। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

बैजनाथ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंद पड़े इस सरकारी प्राइमरी स्कूल में अवैध शराब रखी जा रही है। इसके बाद पुलिस ने स्कूल में छापा मारा और शराब की खेप बरामद कर कब्जे में ली।

मौसम अलर्ट : अगले तीन दिन हिमाचल के इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मंडी निवासी एक व्यक्ति आरोपी पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

लोकसभा चुनावों व आचार संहिता के बीच अवैध शराब यहां कैसे आई और आगे किसे सप्लाई की जा रही थी इसका पता लगाया जा रहा है।

शिमला : पत्नी ने दर्ज करवाया किडनैपिंग का केस, पति ने घर जाने से किया मना 

 

नूरपुर : खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 3 JCB और 5 टिप्पर पकड़े 

भारतीय चुनाव आयोग ने बताया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर का सच

चंबा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु की अदला-बदली की शिकायत पर कमेटी गठित, चुराह निवासी ने जड़ा आरोप

शिमला : व्यक्ति ने मंदिर में लगाई आग, लोगों ने पीट-पीट कर ले ली जान
ज्वालामुखी : मझीण में पति की मौत के बाद महिला से मारपीट- स्टोर रूम में रखा कैद

अब WhatsApp चैट को कर सकेंगे लॉक, जल्द आ रहा है ये नया फीचर

चिंतपूर्णी : मां को मोक्ष प्राप्ति के लिए 70 किलोमीटर पैदल चली बेटी आस्था अग्निहोत्री 
पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

मंडी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक : कंगना की मौजूदगी से रूठे वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे

हिमाचल : मार्च माह में खूब बरसे मेघ, प्री मानसून सीजन में अच्छी बारिश

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

उपचुनाव से सक्रिय राजनीति में आए थे सुधीर शर्मा, अब ‘उपचुनाव’ से ही करेंगे नई शुरुआत

1998 में लड़ा था पहला इलेक्शन

 

धर्मशाला। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सुधीर शर्मा धर्मशाला से भाजपा की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे।

रोचक पहलू यह है कि सुधीर शर्मा ने कांग्रेस में अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत भी बैजनाथ में उपचुनाव से की थी। हालांकि, उन्हें इस उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।

54 साल सक्रिय राजनीति में रहे पिता पंडित संत राम

सुधीर शर्मा ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल वीरवार से फूंक दिया है। सुधीर शर्मा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता पूर्व मंत्री और बैजनाथ के विधायक पंडित संत राम को कौन नहीं जानता होगा।  एक वक्त था जब हिमाचल की राजनीति में संत राम की अच्छी पैठ थी।

शिमला में फोरलेन निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप, डीसी के पास पहुंचे लोग

उन्हें ‘पंडित जी’ के नाम से जाना जाता था। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सिपहसालारों में अव्वल में गिने जाते थे।  संत राम करीब 54 साल कांग्रेस पार्टी में रहे। पंडित संत राम ने चौबीन पंचायत के प्रधान के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। वह शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और वन मंत्री रहे।

बता दें कि पंडित संत राम 1972 में सीपीआई के बिधि चंद को हराकर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर बैजनाथ क्षेत्र से विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वह 1990 तक विधायक रहे। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी के ओम प्रकाश, 1982 में आजाद प्रत्याशी मिल्खी राम और 1985 में भाजपा के प्रत्याशी दुलो राम को हराया था।

मंडी : बेरोजगारी भत्ता योजना पर लगेगी ब्रेक, युवाओं को करना होगा ऐसा

1990 में बैजनाथ की जनता ने संत राम को नकार दिया और भाजपा के दुलो राम चुनाव जीते। अगले चुनाव के लिए उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। 1993 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे।  उन्होंने 1990 की हार का बदला लेते हुए दुलो राम को हराया था।

1998 विधानसभा चुनाव में फिर दुलो राम को हराया। 1998 में पंडित संत राम का निधन हो गया। बैजनाथ में उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने पंडित संत राम के पुत्र सुधीर शर्मा को उपचुनाव में टिकट दी।

भाजपा ने फिर दुलो राम पर भरोसा जताया। उपचुनाव में सिंपैथी फेक्टर भी नहीं चल सका और उपचुनाव में सुधीर शर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा और दुलो राम चुनकर विधानसभा पहुंचे।

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

2003 और 2007 में कांग्रेस ने फिर सुधीर को टिकट दी और भाजपा ने दुलो राम पर भरोसा कायम रखा। दोनों ही चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। 2012 में हिमाचल की राजनीति में कुछ ऐसा हुआ कि कुछ नेताओं को अपना चुनावी क्षेत्र बदलना पड़ा।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और  सुधीर शर्मा भी शामिल थे। 2012 में डिलिमिटेशन के बाद रोहड़ू के साथ बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र एससी के लिए रिजर्व हो गया।

अब सुधीर शर्मा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती चुनाव कहां से लड़ा जाए यह थी। कांग्रेस ने सुधीर शर्मा पर भरोसा जताया और धर्मशाला से टिकट दिया। हालांकि, उस समय कांग्रेस में अंदरखाते बगावत भी हुई, लेकिन सुधीर शर्मा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते।

सुधीर शर्मा चुनाव जीते ही नहीं, बल्कि ततकालीन वीरभद्र सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी बने। 2017 में सुधीर शर्मा को भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी 

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के करीब 15 माह बाद ही धर्मशाला में उपचुनाव हुआ। किशन कपूर के लोकसभा सांसद बनने के बाद यह उपचुनाव हुआ। इसमें भाजपा ने युवा नेता विशाल नेहरिया को टिकट दी। सुधीर शर्मा के उपचुनाव न लड़ने के चलते कांग्रेस को नया प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारना पड़ा। उपचुनाव में कांग्रेस की हार हुई।

2022 विधानसभा चुनाव में सुधीर शर्मा फिर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। पर इस बार परिस्थितियां कुछ अलग थीं। सुधीर शर्मा को सुक्खू कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी।

इस बात से सुधीर शर्मा कुछ खफा थे। फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से अन्य पांच विधायकों के साथ क्रॉस वोटिंग की और भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला।

व्हीप जारी होने के बावजूद बजट वोटिंग में हिस्सा न लेने पर हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने उनकी और अन्य 6 विधायकों की सदस्यता रद्द दी। इसके चलते धर्मशाला सहित सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ और लाहौल स्पीति में उपचुनाव हो रहे हैं।

 

पचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से बागी सभी 6 नेताओं को टिकट दी है। सुधीर शर्मा ने अब भाजपा टिकट पर धर्मशाला से उपचुनाव लड़ेंगे। उपचुनाव के लिए वोटिंग लोकसभा चुनाव के साथ 1 जून को होगी।

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

Breaking : बैजनाथ से चलेगी वंदे भारत बस, बीड़ लेंडिंग साइट को 50 लाख

आरएस बाली ने की घोषणा, शिवरात्रि महोत्सव में की शिरकत

 

बैजनाथ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने कहा कि बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के 1 करोड़ जारी किया गया है।
आर एस बाली रविवार को राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि थे।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में बीड बिलिंग ऐसा स्थान, जिसे प्रकृति ने पैरागलिडिंग के लिए दुनिया की सबसे सुंदर साइट बनाया है। उन्होंने बीड़ में लेंडिंग साइट के विकास के लिए पर्यटन की ओर से 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

आरएस बाली ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वंदे भारत बस सेवा पालमपुर से अंब तक आरंभ की है। इस बस सुविधा को अब बैजनाथ से चलाया जाएगा।

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के सभी होटलों में ऑफ सीजन में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों तथा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। पर्यटन सीजन में भी यह छूट 30 प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा जिन पत्रकारों की मान्यता नहीं है, उन पर भी विचार किया जाएगा।

आरएस बाली ने कहा कि बैजनाथ शिव मंदिर में उनकी तथा उनके परिवार अटूट आस्था और विश्वास है और इस कार्यक्रम शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

महोत्सव समिति की ओर से आरएस बाली को एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों सहित अपूर्व शर्मा , अशोक कुमार, गोपाल सूद , राज वर्मा, हास्य कलाकार हरवंश अरोड़ा , नीतीश राजपूत सहित लोक कलाकार धीरज शर्मा ने प्रस्तुति दी। हार्मनी ऑफ पाइनस दूसरी सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आर्कषण रहे।

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शोभायात्रा के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

बैजनाथ। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ में शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोभायात्रा में भाग लिया।
मंडी शिवरात्रि मेला : लघु जलेब निकाल कर बाबा भूतनाथ को दिया न्योता
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अति प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ में दर्शन किए और भगवान शिव की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव 12 मार्च तक चलेगा।

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest business Kangra State News

बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन का होगा जीर्णोद्धार : प्रधानमंत्री ने पुनर्विकास का किया शिलान्यास

प्रदेश मे रेलवे विस्तार और आधुनिकीकरण से बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां : राज्यपाल
बैजनाथ। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13,168 करोड़ रुपये के रेलवे परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी प्रदेश में रेल नेटवर्क सुदृढ़ होगा और लोगों को और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होंगी।

राज्यपाल आज कांगड़ा जिले के बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। वह यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल तौर पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश भर में एक साथ 554 स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1585 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल : इस जिला में गर्मियों खुले रहेंगे स्कूल, सर्दियों में होंगी छुट्टियां

इन परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ पपरोला स्टेशन, एक रोड ओवरब्रिज और अंडरपास को भी शामिल किया गया है। उन्होंने प्रदेश के लिए इन परियोजनाओं की आधारशिला के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है कि बैजनाथ पपरोला स्टेशन का भी अमृत भारत स्टेशन योजना में जीर्णोंद्वार होगा और विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप स्टेशन निर्मित होने से शिव भूमि बैजनाथ में पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां लोगों को लाभ होगा।

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

 

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुगम व बेहतर यात्रा के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में रेल के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश को अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड 2681 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जो वर्ष 2009 से 2014 के औसत बजट 108 करोड़ रुपए से 25 गुना अधिक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई रेल लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण और रेल मार्गों के विद्युतीकरण में भी अभूतपूर्व गति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते 10 वर्षों में लगभग 49 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है। हिमाचल में 1 भारत ट्रेन भी चलाई जा रही है, जो राज्य के लोगों को तेज, सुगम और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने लिए स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि हिमाचल में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 1300 स्टेशनों को पुनर्विकास के लिए चिन्हित कर उन स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य का शिलान्यास अगस्त 2023 में किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में दो नैरोगेज हेरिटेज लाइन हैं। इनमें कालका शिमला यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। इसके अंतर्गत आने वाले शिमला स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के अन्तर्गत लैंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, अलग-अलग प्रवेश का निकास द्वार, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा तथा यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र में प्रवेश हॉल का निर्माण किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म पर कोच की सही स्थिति जानने के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड का प्रावधान, एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर का प्रावधान तथा दिव्यांगजन की सुविधा के लिए टॉयलेट्स और वाटर बूथ की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी ने भी लोगों को संबोधित किया।
लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, सहायक मंडल रेल प्रबंधक आरके कालरा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व, राज्यपाल तथा लेडी गवर्नर ने ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा अर्चना भी की।

 

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

 

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को, आखिर क्या है वायरल मैसेज का सच- जानिए

हरिपुर युवती मामला : बेटे के बाद मां भी गिरफ्तार, दोनों को मिला पुलिस रिमांड

चंबा : पठानकोट से जोत घूमने आए थे युवक, लौटते समय खाई में गिरी कार

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

हरिपुर मामला : युवक गिरफ्तार, चार दिन पहले एसपी से मिली थी युवती

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

कांगड़ा : एग्जीक्यूटिव व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच दौड़ी ट्रेन, ये है टाइमिंग

सुबह 6 बजे बैजनाथ पपरोला से चलेगी गाड़ी

कांगड़ा। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की छुक-छुक शुरू हो गई है। अभी बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच ट्रेन दौड़ रही है। रेलवे मंडल फिरोजपुर ने इस बारे लिखित आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं।

टाइमिंग की बात करें तो एक ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से सुबह 6 बजे चलेगी। गाड़ी 8 बजकर 15 मिनट पर कांगड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन कांगड़ा से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी।

दोपहर 12 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। वहीं, एक ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से दोपहर 3 बजे चलेगी। शाम 5 बजकर 10 मिनट पर कांगड़ा पहुंचेगी।

ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

वापसी में ट्रेन कांगड़ा से शाम 6 बजे चलकर रात्रि 8 बजकर 20 मिनट पर बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।

जारी आदेशों के अनुसार ट्रेनें मझेहरा, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर, सुलह, परौर, चमुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी तथा कांगड़ा मंदिर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी।

वहीं, एक ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से सुबह 8 बजे चलकर सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर जोगिंदरनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन जोगिंदरनगर से सुबह 10:30 बजे चलकर दोपहर 12 बजे बैजनाथ-पपरोला पहुंचेगी। एक ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से दोपहर 1 बजे रवाना होगी‌।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

 

दोपहर बाद 02: 35 बजे जोगिंदरनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन जोगिंदरनगर से दोपहर 3:30 बजे चलेगी और शाम 5 बजे बैजनाथ-पपरोला पहुंचेगी। गाड़ियां आहजू स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी।

वहीं, नूरपुर रोड से गुलेर अभी ट्रेन का टाइम टेबल तय नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि जनवरी पहले हफ्ते में नूरपुर रोड से गुलेर ट्रेन चल सकती है।

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

शिमला : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस, 15 यात्री थे सवार

शिमला में भाजयुमो ने लगाया ‘नमो टी स्टॉल’ : चाय के साथ दे रहे केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

देहरा : नेहरन पुखर में निजी बस और बांस से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर

शिमला : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस, 15 यात्री थे सवार

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

क्रिसमस मनाने शिमला जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 9 लोग थे सवार

हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार
किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी

कुल्लू-मनाली एनएच पर पर्यटकों की हुल्लड़बाजी : पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

बैजनाथ : बंडियां में कार की चपेट में आया 17 वर्षीय दिव्यांग किशोर, गई जान

पिता बोले-रोज की तरह घर लौट रहा था मेरा बेटा

बैजनाथ। कांगड़ा जिला में विकास खंड बैजनाथ के तहत बंडियां में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां पर एक 17 वर्षीय किशोर कार की चपेट में आ गया। हादसे में नाबालिग की मौत हो गई है।

किशोर में परिजनों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। नाबालिग की मौत की खबर से उसका परिवार टूट गया है। वह परिवार को बड़ा बेटा था। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, तपोवन में होगी

 

जानकारी के अनुसार, 17 साल के किशोर मंगलवार को अपने घर की तरफ जा रहा था। वह बंडियां में सड़क किनारे खड़ा था तभी चौबीन की ओर से आ रही एक कार की चपेट में आ गया।

हादसे में नाबालिग बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान कार चालक भी वहां मौजूद रहा।

HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

 

नाबालिग की मौत के बाद कुछ समय तक सिविल अस्पताल बैजनाथ में परिजनों और ग्रामीणों का भारी आक्रोश दिखाई दिया। उन्होंने मामले में पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

नाबालिग बंडियां पंचायत के पूर्व प्रधान संजय भाटिया का बड़ा बेटा था। संजय भाटिया ने कहा कि उनका बेटा दिव्यांग था और रोज की तरह अपने घर लौट रहा था। उसी समय कार चालक ने उसे टक्कर मारी। उन्होंने कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सिरमौर में हादसा : बोहलियों के समीप ट्रक ने कुचला सराहां का युवक

 

उधर, बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को हिरासत में ले लिया है।

कांगड़ा : चरस के साथ पकड़े चंबा के दो युवक, एक DAV में BSc सेकंड ईयर का है छात्र

 

चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की गई है। कार चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है व बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

लाहौल-स्पीति : बातल में दो दिन से फंसे थे पांच पर्यटक, सुरक्षित किए रेस्क्यू

पठानकोट-मंडी फोरलेन : रजोल से ठानपुरी के बीच एक सुरंग भी प्रस्तावित, 300 मीटर होगी लंबाई

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट
हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बने विनय कुमार, सिरमौर कांग्रेस में खुशी की लहर

शीतकालीन सत्र : आपदा से हिमाचल में 1057 स्कूलों को नुकसान, 51 पूरी तरह क्षतिग्रस्त
किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी

मंडी में 20 दिसंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 2310 अभ्यर्थी लेंगे भाग

शाहपुर : डढम्ब में पति ने की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
शिमला : भाई की जगह पर रिक्रूटमेंट परीक्षा देने बैठा युवक, फिंगर प्रिंट ने फंसाया

ज्वालामुखी : सपड़ी में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

शिमला में आइस स्केटिंग का रोमांच शुरू, पहले सेशन में दिखा स्केटर्स का उत्साह

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

पौंग बांध विस्थापितों को झटका : धर्मशाला-अनूपगढ़ बस रूट में कटौती, गंगानगर तक दौड़ेगी

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

बैजनाथ राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव 8 मार्च से, आयोजन को लेकर हुई बैठक

सीपीएस किशोरी लाल विशेष रूप से रहे मौजूद

बैजनाथ। कांगड़ा जिला में राज्य स्तरीय बैजनाथ शिवरात्रि-2024 के भव्य और सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल विशेष रूप में बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने की तथा कार्यवाही का संचालन किया। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि उत्सव के आयोजन का धार्मिक तथा पुराणिक महत्व है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है।

धर्मशाला लाहौल-स्पीति छात्रा हत्याकांड : पकड़े गए दो युवकों को पुलिस रिमांड, होगी कड़ी पूछताछ

 

उन्होंने कहा कि उत्सव का आयोजन लोगों के सहयोग और भागेदारी से ही होता है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि, बैजनाथ के लोगों का उत्सव है। इसके आयोजन में सभी को शामिल कर उत्सव की शोभा को ओर बढ़ाया जायेगा।

बैजनाथ शिवरात्रि उत्सव बाबा बैजनाथ की पावनधरा का प्राचीन उत्सव है और इसे संजोय रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि उत्सव के बाद प्रदेश भर में मेलों और उत्सवों का आरम्भ होता है।

मंडी : नौकरी चाहिए तो 16 दिसंबर को पहुंचें आईटीआई, होंगे इंटरव्यू

 

 

उन्होंने बैजनाथ राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को अधिक आकर्षक तथा भव्य रूप देने के लिए लोगों से सुझाव देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 8 मार्च से 12 मार्च 2024 तक पूर्व वर्षों की तरह हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया जाएगा।

सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन इस बार टी फैक्ट्री प्रांगण करने का सुझाव आया है। उन्होंने मेला कमेटी को उत्सव के दौरान स्थानीय देवी देवताओं, साधु संतों को विशेष आमंत्रण देने का सुझाव दिया।

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

 

उन्होंने मेले में भी अधिक संख्या में व्यापारियों को आमंत्रित करने के साथ उत्सव के दौरान निकाली जाने वाली झांकियों का समय निर्धारण के निर्देश दिए।

उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, मुख्यातिथियों को समय पर आमंत्रण, मंदिर परिसर में व्यवस्थित यज्ञ, हवन का आयोजन करने ताकि भगवान के आशीर्वाद से प्रदेश और क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे।

उत्सव में प्रदेश के लोक कलाकारों और स्थानीय कलाकारों को ही अधिक मंच मिले इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

 

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए

 

ऊना : चावल मिल के मालिक ने कामगार को मारी गोली, बॉडी ठिकाने लगाने गया तो पुलिस ने पकड़ा
एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी-देखें

नूरपुर जिला पुलिस ने चंबा के किहार से धरा चरस मामले का मुख्य आरोपी
HPCU के दो शोधार्थी नवोदय विद्यालय में पढ़ाएंगे पंजाबी एवं डोगरी

नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन
हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

हिमाचल के इन पांच जिलों में  बारिश और बर्फबारी की संभावना

मुख्यमंत्री बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है मंत्री का खाली एक पद

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन 
इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग ने एक दिन में दो उपलब्धि कीं हासिल- आप भी जानें

पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर स्थान, होता है वर्ल्ड कप

 

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ विधानसभा के तहत पड़ते बीड़ बिलिंग क्षेत्र के बारे में हर कोई जानता होगा। यह पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर स्थान है। यहां पर पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप भी होता है। पैराग्लाइडिंग के चलते ही बीड़ बिलिंग को नई पहचान मिली है। बीड़ बिलिंग ने शुक्रवार को एक दिन में दो बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। यह क्षेत्र के लोगों के लिए किसी गर्व की बात से कम नहीं है।

एक तो बीड़ बिलिंग को  सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है, वहीं सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर कौन बनेगा करोड़पति में बीड़ बिलिंग को लेकर सवाल पूछा गया है।

ऊना के संजय ठाकुर सेना में बने लेफ्टिनेंट, 11 जाट रेजिमेंट में देंगे सेवाएं

बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह में हिमाचल प्रदेश ने दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटक गंतव्य स्वर्ण श्रेणी और लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति के लिए सर्वश्रेष्ठ इको-पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार जीते। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने यह पुरस्कार प्राप्त किए।

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

उधर, शुक्रवार को सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया था कि हिमाचल प्रदेश में बीड़ बिलिंग का ऊंचाई वाला क्षेत्र भारत में किस खेल की राजधानी माना जाता है। इसका उत्तर पैराग्लाइडिंग था। यह सवाल हिमाचल के मंडी जिला की जागृति शर्मा से पूछा गया था। खेल सामग्री की दुकान करने वाली जागृति केबीसी की हॉट सीट तक पहुंची थीं। वह 10 सवालों का सही जवाब देकर 3 लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं।

कुल्लू, आनी और बंजार में सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Bank of Baroda में निकली भर्ती, भरे जाएंगे सीनियर मैनेजर के 250 पद

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

बैजनाथ : बीड़ बिलिंग से भरी थी उड़ान, जान गंवा बैठा लखनऊ का पैराग्लाइडर पायलट

कल शाम से था लापता, आज सुबह मिला शव

बैजनाथ। कांगड़ा जिला के बैजनाथ की बीड़ बिलिंग घाटी में प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप से पहले दुखद हादसा हुआ है।

बीड़ बिलिंग घाटी में एक पैराग्लाइडर पायलट की मौत की खबर सामने आई है। लखनऊ के इस पायलट ने बीड़-बिलिंग घाटी से उड़ान भरी थी और उसके बाद से लापता था। शनिवार सुबह पायलट का शव मिला है।

Breaking : HRTC कंडक्टर भर्ती का सिलेबस जारी, जानने के लिए पढ़ें खबर

जानकारी के अनुसार बीड़ बिलिंग में शुक्रवार दोपहर एक पायलट उड़ान भरने के बाद क्रैश लैंडिंग के दौरान लापता हो गया था। उक्त पायलट फ्री फ्लायर के तौर पर बिलिंग से उड़ान भरने पहुंचा था।

बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट के पास बाड़ी नामक पहाड़ी पर उक्त पायलट का पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। लापता हुए पायलट की पहचान लखनऊ निवासी अभ्युदय (29) के रूप में हुई है। अभ्युदय पंजाब के पायलट इंस्ट्रक्टर गुरप्रीत से प्रशिक्षण ले रहा था।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

पायलट के लापता होने की सूचना मिलने के बाद ही रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया था लेकिन शुक्रवार रात तक उक्त पायलट का कोई पता नहीं लग पाया।

पायलट के जीपीएस सिस्टम से भी उसकी सही लोकेशन की जानकारी नहीं मिल सकी थी। अंधेरे के कारण शुक्रवार देर शाम को बचाव दल पायलट की तलाश करने में असफल रहा था।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

शनिवार सुबह पायलट के पैराग्लाइडर के कुछ दूरी पर ही बचाव दल को पायलट का शव मिल गया। प्रशासन ने परिजनों को किया सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बैजनाथ के एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज, 5 करोड़ की तैयारी 

हिमाचल : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम पर ऐसे हो रही ठगी, रहें सावधान 

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा और मंडी जिला का दौरा तय, जानें डिटेल 

 

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news