-
Himachal Latest
-
Trending News
कुल्लू। हिमाचल के पुलिस जिला बद्दी के तहत मानपुरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद अब कुल्लू में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रेजिडेंट इंजीनियर को दबोचा है।
विजिलेंस की टीम ने कुल्लू के भुंतर में रेजिडेंट इंजीनियर को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा है। आरोपी इंजीनियर ने एनओसी इश्यू करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा का रहने वाला इंजीनियर दिवांशु कुमार एनएचएआई में कीरतपुर-मनाली फोरलेन का कुल्लू के भुंतर इलाके का काम देख रहा है।
बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे इंजीनियर दिवांशु कुमार ने एक स्थानीय व्यक्ति से रास्ता बनाने के लिए एनओसी की फाइल उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए रिश्वत मांगी।
शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस कुल्लू को पहले ही दे दी थी। इसके बाद विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और मौका देखते ही इंजीनियर को 50,000 रुपए लेते रंगे हाथ धर दबोचा।
विजिलेंस कुल्लू के डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि फोरलेन से लोगों के घरों व अन्य व्यावसायिक परिसरों तक रास्ते की जरूरत रहती है। ऐसे में एक व्यक्ति से रास्ता बनाने के लिए एनओसी की फाइल उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए आरोपी ने 50,000 रुपये की मांग की थी।
बुधवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ भुंतर में इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अब उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोलन। चंडीगढ़-शिमला NH-5 यात्रा करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। परवाणू-सोलन फोरलेन चक्की मोड़ पर सड़क के मरम्मत कार्य के चलते आज रात को चार घंटे के लिए बंद रहेगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सूचित किया है कि चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर परवाणू के पास स्लाइडिंग जोन चक्की मोड़ में सड़क के रख रखाव के लिए आज 18 सितंबर, 2023 रात 11:00 बजे से सुबह दिनांक 19 सितंबर 2023 को 03:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी।
कृपया सूचित रहें और बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गौर हो कि चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर अगस्त माह में भारी भूस्खलन हुआ था जिसके कारण करीब आठ दिन तक परवाणू-सोलन फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई थी।
एनएचएआई और फोरलेन कंपनी की ओर से दिन-रात कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल किया गया। हालांकि यहां पर बीच-बीच में भूस्खलन हो रहा है। एनएच किनारे कुछ मलबा भी अभी मौजूद है। सड़क के रखरखाव के लिए आज रात को काम किया जाना है।
सोलन। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पांच (NH-5) पर यात्रा करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। परवाणू-सोलन फोरलेन चक्की मोड़ पर सड़क के मरम्मत कार्य के चलते आज रात (शुक्रवार) को भी चार घंटे के लिए बंद रहेगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ये सूचित किया है कि चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर परवाणू के पास स्लाइडिंग जोन चक्की मोड़ में सड़क के रखरखाव के लिए आज (15 सितंबर) रात 11:00 बजे से 16 सितंबर सुबह 03:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी।
कृपया सूचित रहें और बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गौर हो कि चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर अगस्त माह में भारी भूस्खलन हुआ था जिसके कारण करीब आठ दिन तक परवाणू-सोलन फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई थी।
एनएचएआई और फोरलेन कंपनी की ओर से दिन-रात कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल किया गया। हालांकि यहां पर बीच-बीच में भूस्खलन हो रहा है। एनएच किनारे कुछ मलबा भी अभी मौजूद है। सड़क के रखरखाव के लिए आज रात को काम किया जाना है।