Breaking News

  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी
  • स्मार्ट मीटर नहीं, नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत, पेंशनर फोरम नूरपुर की दो टूक

हिमाचल में VIP Number का क्रेज : स्कूटी के नंबर के लिए लगी 1.11 करोड़ की बोली

ewn24news choice of himachal 17 Feb,2023 12:22 am

    भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर शुरू हुई बोली

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोगों में वाहन का वीआईपी नंबर लेने का इस कद्र जुनून है इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि स्कूटी का नंबर लेने के लिए 1 करोड़ की बोली लगा दी। मामला शिमला जिले के क्षेत्रीय लाइसेंस अथॉरिटी कार्यालय कोटखाई का है। दरअसल, भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर स्कूटी के VIP नंबर की बोली शुरू हुई है। जिस VIP नंबर के लिए यह बोली शुरू हुई है वह नंबर HP-99-9999 है।


    डीडी हिमाचल का 24 घंटे होगा प्रसारण, अनुराग बोले- देश के साथ दुनिया देखेगी हमारी संस्कृति

    हैरान करने वाली बात यह है कि इस VIP नंबर के लिए बोली 1 करोड़ रुपए के पार हो गई है। अंतिम सूचना मिलने तक यह बोली 1 करोड़ 11 हजार रुपए पहुंच चुकी थी। हालांकि अभी बिड फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में इस VIP नंबर की बोली अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
    HP Cabinet: सरकार ने अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया

    उधर, परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिड फाइनल होने के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि कितने रुपए में नंबर खरीदा गया है। जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, उसकी बोली अभी चल रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम 5 बजे बिड फाइनल होगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कितने रुपए में यह नंबर असल में बिकेगा।
    हिमाचल कैबिनेट: बजट सत्र को लेकर फैसला, सुख आश्रय कोष पर लगी मुहर

    बोली के स्क्रीन शॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल..

    बोली के स्क्रीन शॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर्स ने कहा कि शायद बोलीदाता का इस बार का सेब का सीजन काफी अच्छा गया है। साथ ही एक यूजर्स ने स्कूटी के लिए नबंर के लिए इतने पैसे बोली लगाने पर हैरानी जताई और कहा कि अगर बोली दाता बाद में नंबर खरीदने से मुकरा तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही जांच की जाए की बोलीदाता के पास इतने पैसे कहां से आए।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather