Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 11:35 pm

    लाहौल-स्पीति से महिला को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया

    काजा। जिला लाहौल-स्पीति प्रदेश का दुर्गम इलाका है। सड़क व्यवस्था उतनी मजबूत नहीं है और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी अभाव है। ऐसे में जब छालिंग गांव की निवासी पदमा देचिन की तबीयत बिगड़ी तो जान का संकट पैदा हो गया।



    खबर जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक पहुंची, तो बिना किसी देरी के मुख्यमंत्री ने प्रशासन को पदमा देचिन हेलीकॉप्टर के जरिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने बिना देरी के बीमार पदमा देचिन को कुल्लू पहुंचाया।

    जानकारी के अनुसार पदमा देचिन जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के गांव छालिंग की रहने वाली हैं। पदमा देचिन गंभीर रूप से बीमार थी और घाटी में उनका इलाज संभव नहीं था। बर्फबारी के चलते देचिन को सड़क मार्ग से कुल्लू लाना संभव नहीं था।



    ऐसे में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने खबर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक पहुंचाई। इसके बाद देचिन को हेलीकॉप्टर के जरिए कुल्लू स्थानांतरित कर दिया गया। जहां महिला का विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather