Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

OPS बहाली पर सुक्खू बोले, फैसला भी और बजट का भी हो गया इंतजाम

पांच साल में सभी महिलाओं को देंगे 1500 रुपए पेंशन

धर्मशाला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक पूरी कैबिनेट के साथ होगी। पहली कैबिनेट में OPS बहाली की जाएगी। इसको लेकर फैसला कर चुके हैं और बजट का इंतजाम भी हो गया है। पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने का मामला भी जाएगा।

पांच साल में सभी महिलाओं को पेंशन देंगे। इसके अलावा युवाओं को एक लाख रोजगार देने का फैसला भी कैबिनेट में लिया जाएगा। कुछ को सरकारी और कुछ को निजी क्षेत्र में रोजगार देंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम तपोवन में जन आभार रैली को संबोधित कर रहे थे।

एसआर राणा के परिवार से मिले सीएम सुक्खू, बंधाया ढांढस

उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम सरकार ने 9 माह में 900 संस्थान खोल दिए। इतने संस्थान तो पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में भी नहीं खुले थे। 900 से ज्यादा संस्थान खोलकर पहले से चल रहे संस्थानों को भी कमजोर कर दिया।

ऐसा राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किया गया। यह हिमाचल की जनता के साथ अपराध और धोखा है। हम जरूरत के अनुसार जहां होगा स्कूल और अन्य संस्थान खोलेंगे। संस्थान खोलने से पहले बजट का प्रावधान होगा और कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी।

हिमाचल: विशाल शर्मा होंगे एसडीएम हरोली, विकास शर्मा को बदला

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान चल रहे एक बड़े पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़ किया है।

राज्य सरकार ने युवाओं के हित में साहसिक निर्णय लेते हुए आयोग के कामकाज को निलंबित किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया कि वर्तमान राज्य सरकार विभिन्न पदों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करवाएगी।

इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेगी अंजना ठाकुर,  हिमाचल की होंगी पहली दिव्यांग

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

युवाओं से बोले सुखविंदर सुक्खू, अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें

नई दिल्ली में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यक्रम में की शिरकत

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का आह्वान किया कि वह परिश्रम के साथ अनुशासित होकर सतत कार्य करें, ताकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुनः राष्ट्र एवं विभिन्न राज्यों में स्थापित हो सके। सुखविंदर सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा उन्हें सम्मानित करने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोहों को संबोधित कर रहे थे।

SJVN ने प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निराशा त्यागकर पूर्ण ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का है और सभी को पूर्व की हार से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता है और आज का संघर्ष ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुदृढ़ भविष्य की नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष करने की क्षमता रखने वाला ही चुनौतियों को पार कर सकता है।

हिमाचल मौसम अपडेट: इन 5 जिलों में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा ही है जिसने एक आम कार्यकर्ता को महाविद्यालय के कक्षा प्रतिनिधि से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति, भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष के उपरांत हिमाचल का मुख्यमंत्री पद सौंपा। उन्होंने कहा कि आज वह भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यालयों में अपने राजनीतिक जीवन के आरंभ को नमन करने आए हैं।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां अपने सभी वादे पूरे करेगी वहीं जन-जन को पारदर्शी, संवेदनशील एवं साफ- सुथरा प्रशासन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर अपने राजनीतिक जीवन की यादें भी साझा की।

बिलासपुर: जेपी नड्डा के घर पहुंचे जयराम और अन्य भाजपा नेता 

विधायक अनिरुद्ध सिंह, इंद्र दत्त लखनपाल, रोहित ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, संजय रत्न, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, केवल सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौड़, अजय सोलंकी, राम कुमार चौधरी, कुलदीप राठौड़, नीरज नैयर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, संयुक्त सचिव कृष्णा अलावेरू, महासचिव कोकोपाड़ी, सचिव अमित पठानिया उपस्थित थे।

इनके अलावा युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी विनीत कंबोज, हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव संदीप कुमार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य अध्यक्ष दीपक राठौर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज नंदन, पूर्व अध्यक्ष रोहित चौधरी, एनएसयूआई दिल्ली के अध्यक्ष अनिल चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  भी उपस्थित रहे।

युवाओं से बोले सुखविंदर सुक्खू, अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू बोले- लाया जाएगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट- कैबिनेट विस्तार को कही यह बात

भ्रष्टाचार रोकने को जीरो टॉलरेंस की नीति पर होगा काम

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 बजे सचिवालय पहुंचे। सीएम के सचिवालय पहुंचने पर महिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सुनील होंगे सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार, धनबीर डिप्टी सीएम के OSD नियुक्त

पदभार संभालने के बाद सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा, यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसके लिए जल्द ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा।

साल 2022 में विवाह मुहूर्त खत्म : 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगा खरमास

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख कर सरकार को आगे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार जैसे सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द बैठक कर मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा।

कैबिनेट का गठन तो हाईकमान करता है। हाईकमान के दिशा निर्देश के बाद मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा। सभी लोगों को आगे लाया जाएगा। युवा भी और सभी वर्ग के लोगों को आगे लाया जाएगा। हम सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो भी वादे जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

GOVT JOB: 12वीं पास को नौकरी का मौका, हिमाचल में यहां होंगे केंद्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला रिज पर सुक्खू ने सीएम व अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

शिमला। हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला रिज पर भारी जनसैलाब की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुक्खू के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

राज्यपाल रार्जेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी, प्रतिभा सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शपथ से पहले होली लॉज पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह से मिले
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय

स्वर्गीय रसील सिंह के पुत्र सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च, 1964 को नादौन, जिला हमीरपुर में हुआ। उन्होंने एमए, एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है तथा उनका विवाह कमलेश ठाकुर से हुआ। उनकी दो पुत्रियां हैं। वह वर्ष 1981-82 तथा 1982-83 में राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली शिमला के कक्षा प्रतिनिधि रहे। वर्ष 1983-1984 में वह राजकीय स्नातक महाविद्यालय संजौली, शिमला के महासचिव निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1984-85 में राजकीय डिग्री महाविद्यालय संजौली के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।

वर्ष 1985-86 के दौरान वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विभागीय प्रतिनिधि रहे तथा वर्ष 1989-95 तक राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1995-1998 तक वह प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव, वर्ष 1998-2008 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1992-97 और 1997-2002 तक वह दो बार नगर निगम शिमला के पार्षद चुने गए। वर्ष 2008 से 2012 तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और 8 जनवरी, 2013 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2003 और वर्ष 2007 में वह प्रदेश विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2007-12 तक कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रहे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू दिसंबर, 2017 में तीसरी बार विधायक के रूप में चुने गए और सार्वजनिक उपक्रम, विशेषाधिकार और व्यापार सलाहकार समितियों के सदस्य के रूप में नामित हुए। दिसंबर, 2022 में वह चौथी बार फिर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए हैं और आज मुख्यमंत्री पद का पदभार ग्रहण किया।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जीवन परिचय

मुकेश अग्निहोत्री का जन्म स्वर्गीय ओंकार चंद शर्मा के घर 9 अक्तूबर, 1962 को हुआ। वह मूल रूप से गांव व डाकघर गोंदपुर, जिला ऊना से संबंध रखते हैं। उन्होंने बीएससी, लोक सम्पर्क एवं विज्ञापन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एम.एस.सी गणित की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह सिम्मी अग्निहोत्री से हुआ और उनकी एक पुत्री है। उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया।

 

वह हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रेस प्रत्यायन कमेटी के सदस्य, राज्य प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य, हि.प्र. विधानसभा की प्रेस गैलरी समिति के सदस्य और राज्य सरकार की पहाड़ी भाषा समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा, वह प्रेस क्लब, शिमला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया सैल के महासचिव रह चुके हैं। मार्च, 2003 में वह पहली बार संतोखगढ़ (अब हरोली) विधानसभा से प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उसके उपरांत वह वर्ष 2007, 2012, 2017 और 2022 में प्रदेश विधानसभा सदस्य के रूप में पांचवीं बार निवाचित हुए।

मुकेश अग्निहोत्री 2003 से 2005 तक मुख्य संसदीय सचिव तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के आवास बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। दिसंबर 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोज़गार, संसदीय मामले और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2017 से 2022 तक वह सदन में नेता प्रतिपक्ष रहे। दिसंबर, 2022 में वह 14वीं विधानसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए हैं और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है।

 

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिरकत

शिमला। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी शिमला पहुंच गए हैं। वह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। बता दें कि हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ लेंगे।

शपथ से पहले होली लॉज पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह से मिले

कुछ देर बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। शपथ लेने से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होली लॉज पहुंचे। उन्होंने होली लॉज में हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुलाकात की। इससे पहले शनिवार रात सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात की थी।

शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

शिमला : सुक्खू, मुकेश की शपथ से पहले रिज पर जश्न, जुटने लगी भीड़

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं। वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं। कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा।

घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : सुक्खू-मुकेश की शपथ से पहले रिज पर जश्न, जुटने लगी भीड़

सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का लगा तांता

शिमला। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 12 बजे के बाद शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं, वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं।

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा। घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें