Breaking News

  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी

18 को पहले कांगड़ा जाएंगे सीएम, लौटेंगे शिमला-फिर मंडी की पकड़ेंगे राह

ewn24news choice of himachal 17 Feb,2023 1:46 am

    मुख्यमंत्री बैजनाथ में शिवरात्रि महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बैजनाथ में राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। सीएम के जारी टूअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 18 फरवरी को सुबह 9 बजे शिमला उड़ान भरेंगे। करीब 9:30 बजे चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ग्राउंड में उतरेंगे। यहां से वह बैजनाथ के लिए रवाना होंगे। करीब 10 बजे बैजनाथ में सीएम शोभायात्रा में भाग लेंगे।

    हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार व जीएसपी गोल्ड पार्टनर अवार्ड

    इसके बाद मुख्यमंत्री मेला ग्राउंड में प्रदर्शनियों का लोकार्पण करेंगे और राज्यस्तरीय शिवरात्रि मेले का आगाज करेंगे। उनका करीब एक बजे शिमला रवाना होने का कार्यक्रम है। शिमला में मुख्यमंत्री राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
    हिमाचल में VIP Number का क्रेज: स्कूटी के नंबर के लिए लगी 1.11 करोड़ की बोली

    कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद करीब 4 बजे सीएम सुंदरनगर के लिए निकलेंगे। इसके बाद सुंदरनगर से मंडी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का शाम करीब 6 बजे मंडी पहुंचने कार्यक्रम है। 19 फरवरी को सीएम अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करेंगे साथ ही शोभायात्रा में भी हिस्सा लेंगे। 20फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका सुबह 11 बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather