Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

IND vs AUS 2nd Test: टीम इंडिया ने 6 विकेट से रौंदा ऑस्ट्रेलिया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

ewn24news choice of himachal 19 Feb,2023 10:46 pm

    भारत ने जीता दिल्ली टेस्ट, 6 विकेट से दी मात

    नई दिल्ली।  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा। बता दें कि इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बनाई।

    अपने ऐतिहासिक 100वें टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा ने विनिंग चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। यह मैच तीसरे दिन के तीसरे सेशन तक भी नहीं पहुंच गया, क्योंकि कंगारू टीम पहले सेशन में 113 रन पर ही सिमट गई थी।

    मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान

    दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जहां सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (81) और पीटर हैंड्सकोंब (72) रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 44 रन और जडेजा ने 26 रन बनाए।
    पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-राहत की उम्मीद 

    इनके अलावा अक्षर पटेल ने 74 रनों की आतिशी बल्लेबाजी करते हुए भारत को 262 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया 1 रन के बढ़त के साथ पारी का आगाज करने आई। ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन बनाए।
    सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

    तीसरे दिन के खेल में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने गेंद से कहर बरपाते हुए कंगारू टीम को तहस-नहस कर दिया। जडेजा ने कुल 7 विकेट, तो अश्विन ने 3 विकेट चटकाए और कंगारू टीम दूसरी पारी में 113 रन पर ढेर हो गई। लिहाजा भारत को 115 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए रोहित शर्मा और पुजारा ने 31 रनों की तूफानी पारी खेली। किंग कोहली ने 20 रन बनाए। इस तरह भारत को दूसरे टेस्ट में 6 विकेट की शानदार जीत मिली।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather