Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल

कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएंगी बसें

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने वोल्वो यात्रियों के लिए शुरू की फीडबैक सेवा से मिले सुझावों के आधार पर रूट में कुछ बदलाव किए हैं।

शिमला-दिल्ली आने जाने वाली HRTC की वॉल्वो बसें अब कालका से नहीं बल्कि सीधे बाइपास से होकर जाएगी और कुछ वॉल्वो रूट चंडीगढ़ के बजाय सीधे दिल्ली जाएंगें। शिमला-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बसें पिंजौर बाईपास होकर चलेंगी।

Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

एचआरटीसी (HRTC) की ओर से वोल्वो यात्रियों के लिए शुरू की फीडबैक सेवा से मिले सुझावों के आधार पर निगम ने वोल्वो रूटों में संशोधन किया है। निगम प्रबंधन ने फैसला लिया है कि शिमला-दिल्ली रूट पर आवाजाही करने वाली कोई भी वोल्वो कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएगी।

यात्रियों का समय बचाने के लिए निगम द्वारा शिमला से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बस सेवाओं के रूट में निम्न परिवर्तन किए गए हैं …

चंबा : क्लर्क, कुक, वेटर, कैप्टन किचन असिस्टेंट और अकाउंटेंट के पदों पर होगी भर्ती

  • शिमला से दिल्ली व दिल्ली से शिमला चलने वाली हर वोल्वो बस पिंजौर बाइपास से होकर जाएगी। ये बसें कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएगी।
  • दिल्ली से रात 9:30 और10:30 बजे चलने वाली वोल्वो बसे जीरकपुर से सीधे पंचकुला होते हुए शिमला आएगी। ये दोनों बसें चंडीगढ़ नहीं जाएंगी ताकि यात्रियों के समय की बचत हो सके।

हिमाचल : इस दिन बिगड़ सकता है मौसम, कहां होगी बारिश और बर्फबारी-जानें

  • शिमला से सुबह 9:45 बजे चलने वाली वोल्वो पंचकुला से ट्रिब्यून चौक होते जाएगी और शिमला से दोपहर बाद 1:45 वोल्वो सीधी पंचकुला से जीरकपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। रूटों में बदलाव से यह गाड़ियां दिल्ली पहुंचने में लगभग दो घंटे कम लेगी। इससे यात्री जाम में नहीं फंसेंगे और आसानी से मेट्रो पकड़ सकेंगे।
  • शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो पिंजौर बाईपास से होकर चलेगी। पिंजौर, कालका, परवाणु से निगम की वोल्वो में सफर करने वाले यात्री टीटीआर परवाणु या फिर पिंजौर (दिल्ली- शिमला हाईवे) से इन बसों में सवार हो सकेंगे।

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

ऊना : छात्रा का वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, दो युवकों पर केस दर्ज

हिमाचल में तबादलों पर फिर लगी रोक, आदेश हुए जारी

हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल
हमीरपुर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये पद-इस दिन साक्षात्कार 

HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 
भोरंज और नादौन में आंगनबाड़ी वर्कर के साक्षात्कार स्थगित- जानें कारण

हिमाचल के बिलासपुर जिला में डोली धरती, 2.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड
हिमाचल में माइनिंग का बड़ा घोटाला : बिना लीज के चल रहे थे 63 स्टोन क्रशर

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल
हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू
HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News KHAS KHABAR National News

उत्तरकाशी : 7 दिन बाद सब्जी, रोटी, दाल व चावल खाएंगे सुरंग में फंसे मजदूर

सुरंग में 125 मिमी व्यास का एक और पाइप डाला
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों तक 8वें दिन दाल, रोटी, सब्जी और चावल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। पहले ड्राई फ्रूट ही मजदूरों तक पहुंच पा रहा था। सुरंग में फंसे मजदूरों को खाने-पीने की चीजों और दवाइयां पहुंचाने के लिए एक सिस्टम तैयार किया गया था। पाइप के जरिए सामान मजदूरों तक पहुंचाया जा रहा था।
फैंस में सिर चढ़कर बोल रहा क्रिकेट का खुमार, शिमला माल रोड पर मैच देखने पहुंचे सुक्खू
इस सिस्टम के समानांतर ही दूसरा सिस्टम तैयार किया गया है। 80 मिमी व्यास वाले पानी निकासी के पाइप से खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही थी। अब सुरंग में 125 मिमी व्यास का एक पाइप और भी डाला गया है। ऐसे में अब रोटी, सब्जी, चावल व दाल आदि मजदूरों तक पहुंचाई जा सकती है।
मौके पर सिविल सर्जन भी पहुंचे और सुरंग में फंसे मजदूरों तक सिरदर्द, पेट दर्द आदि की मेडिसीन पहुंचाई। मजदूरों को निकालने का कार्य जारी है। अमेरिका की ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की जा रही है। उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में पहाड़ी जिग जैग की तरह है। जहां पहाड़ी डाउन है वहां पर ड्रिलिंग की जा रही है। ड्रिलिंग कर बड़ी पाइप डाली जाएगी, इसके माध्यम से मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा। अगले करीब दो दिन में मजदूरों तक पहुंचने की उम्मीद है।
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में चल रहे राहत और बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की प्राथमिकता मजदूरों को सुरक्षित निकालने की है। ऑगर मशीन से ड्रिलिंग जारी है। जहां पहाड़ी पर मजदूरों तक जल्दी पहुंचा सा सके वहां से ड्रिलिंग की जा रही है।
विशेषज्ञों की टीमें भी इस कार्य में जुटी हैं। अमेरिका में ऑगर मशीन से एक्सपर्ट से भी सलाह ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां मजदूर फंसे हैं, वहां पर लाइट भी है। वहां पर खाली जगह है और लोग घूम रहे हैं। मजदूरों के साथ संपर्क हुआ है। पानी, ऑक्सीजन आदि कि व्यवस्था की है।
केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑगर मशीन ठीक से चल गई तो 2 से अढ़ाई दिन में पहुंच सकेंगे।
क्या है मामला
यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा से पोल गांव के लिए सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। 12 नवंबर को दिवाली वाले दिन  सुरंग में भारी भूस्खलन हुआ था। इसके चलते मुहाने के पास सुरंग बंद होने से 41 मजदूर अंदर फंस गए।
पहले जेसीबी से मलबा हटाने की कोशिश की गई। पर सफलता हाथ न लगी। इसके बाद 14 नवंबर को दिल्ली से अमेरिकी ऑगर मशीन मंगवाई गई। इसके बाद ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की गई।
हिमाचल के मंडी का विशाल भी फंसा
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में हिमाचल के मंडी जिला की बल्ह घाटी के सिध्याणी पंचायत के बंगोट गांव का विशाल भी फंसा है। विशाल की मां का रो रो कर बुरा हाल है। हर दिन भारी गुजर रहा है। मां का कहना है कि उसके बच्चे को सुरक्षित घर भेज दो, बाकी उसे कुछ नहीं चाहिए।
विशाल का बड़ा भाई योगेश और पिता धर्म सिंह घटनास्थल पर मौजूद हैं। विशाल दिवाली से पहले घर आया था और छुट्टी काट लौटा था।
हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

DSSSB ने 863 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Categories
TRENDING NEWS Top News National News Jobs/Career State News

DSSSB ने  863 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं एप्लाई
नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ग्रुप बी और सी के  विभिन्न विभागों में 863 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें फार्मासिस्ट होम्यापैथी, टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर रेडियोग्राफी टेक्निकल, सब स्टेशन अटेंडेंट, असिस्टेंट इलेक्ट्रिक फिटर, जूनियर डिस्ट्रिक स्टाफ ऑफिसर/जूनियर इंस्ट्रेक्टर, ड्राफ्टसमैन, वायरलैस/रेडियो ऑपरेटर, साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियल लैब असिस्टेंट, जूनियर लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी अटेंडेंट, नर्स ग्रेड ए, मैनेजर, असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट आदि के पद भरे जाएंगे।
HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर
इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी (DSSSB)  की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। इन पदों में से 428 पद अनारक्षित हैं। 173 पद ओबीसी, 104 पद एससी, 65 पद एसटी और 93 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।
ओबीसी में आरक्षण का लाभ दिल्ली के युवाओं को  मिलेगा। ओबीसी (बाहरी) उम्मीदवारों को अनारक्षित उम्मीदवार माना जाएगा और उन्हें यूआर श्रेणी के तहत आवेदन करना होगा। महिला, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन के लिए शुल्क में छूट रहेगी।
बाकी के लिए 100 रुपए शुल्क लगेगा। चयन वन टियर और टू टियर परीक्षा योजना के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा आयोजित करने के केंद्र केवल दिल्ली/एनसीआर में होंगे। अधिक जानकारी के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)  की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
DSSSB की ऑफिशियिल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें…

हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest National News

अहमदाबाद में ‘महा मुकाबला’ , उत्तरकाशी में ‘महा मिशन’ शुरू- जीतने की दुआएं

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकाले के लिए कवायद

उत्तरकाशी। गुजरात के अहमदाबाद में ‘महा मुकाबला’ होगा तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ‘महा मिशन’ शुरू हुआ है। देश दुआएं कर रहा है कि भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बने तो उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों की सकुशल बाहर निकलने की दुआएं भी लोग कर रहे हैं। मजदूरों को निकालने के लिए 8वें दिन महा मिशन शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में चल रहे राहत और बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

IND vs AUS Final : शिमला में क्रिकेट प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर उठा सकेंगे मैच का लुत्फ

यहां बड़ी संख्या में वर्कफोर्स को तैनात किया गया है। सीमा सड़क संगठन (BRO) की ओर से सैकड़ों की संख्या में मजदूर पहाड़ पर भेजे गए हैं। बड़ी और आधुनिक मशीनों से पहले से ही पहाड़ को काट कर रास्ता तैयार किया जा रहा है। वर्टिकल ड्रिलिंग करके सुरंग में उतरने की कोशिश की जाएगी। सुरंग के मुहाने पर सेफ्टी ब्लॉक लगाकर काम कर रहे मजदूरों के लिए इमरजेंसी एस्केप रूट भी बनाया जा रहा है।

शनिवार को  एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न एजेंसी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में तकनीकी सलाह के आधार पर पांच बचाव विकल्पों पर विचार किया गया। उसी आधार पर मजदूरों को रेस्क्यू करने का काम शुरू हुआ है।

AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल

क्या है मामला

यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा से पोल गांव के लिए सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। 12 नवंबर को दिवाली वाले दिन  सुरंग में भारी भूस्खलन हुआ था। इसके चलते मुहाने के पास सुरंग बंद होने से 41 मजदूर अंदर फंस गए। पहले जेसीबी से मलबा हटाने की कोशिश की गई। पर सफलता हाथ न लगी। इसके बाद 14 नवंबर को दिल्ली से अमेरिकी ऑगर मशीन मंगवाई गई। इसके बाद दो दिन तक ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की गई। पर  22 मीटर ड्रिलिंग के बाद काम बंद करना पड़ा।

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

इसका कारण है कि 1750 हॉर्स पावर की इस मशीन के चलने से सुरंग में कंपन बढ़ रहा है। ऐसे में मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। रेस्क्यू कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार रात यहां ह्यूम पाइप बिछाए गए। इस दौरान यहां सुरंग की दीवार पर एक दरार भी दिखाई दी, जिसके चलते एहतियातन यहां फिलहाल ड्रिलिंग का काम रोक दिया गया था।

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

हिमाचल के मंडी का विशाल भी फंसा

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में हिमाचल के मंडी जिला की बल्ह घाटी के सिध्याणी पंचायत के बंगोट गांव का विशाल भी फंसा है। विशाल की मां का रो रो कर बुरा हाल है। हर दिन भारी गुजर रहा है। मां का कहना है कि उसके बच्चे को सुरक्षित घर भेज दो, बाकी उसे कुछ नहीं चाहिए। विशाल का बड़ा भाई योगेश और पिता धर्म सिंह घटनास्थल पर मौजूद हैं। विशाल दिवाली से पहले घर आया था और छुट्टी काट लौटा था।

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest National News State News

उत्तरकाशी : सुरंग में फंसे हिमाचल के युवक सहित 41 मजदूर, 7वें दिन भी नहीं निकाले जा सके

ऑगर मशीन से बंद करनी पड़ी ड्रिलिंग

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग के अंदर हिमाचल के मंडी जिला के मजदूर सहित 41 मजदूरों की सांसें अटकी हैं। वहीं, बाहर परिजनों की हिम्मत जवाब दे रही है। शनिवार को सातवें दिन भी मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका।

मुश्किलें तब बढ़ गईं जब ऑगर मशीन से सुरंग में कंपन और मलबा गिरने के खतरे के चलते ड्रिलिंग बंद करनी पड़ी। अब सुरंग के ऊपर और साइड से ड्रिलिंग की तैयारी की गई है।

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

योजना के अनुसार ऊपर से ड्रिल कर मजदूरों तक खाना व पानी पहुंचाया जाएगा। साइड से ड्रिलिंग कर उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा।

बैकअप के लिए इंदौर से मंगवाई गई एक और ऑगर मशीन शुक्रवार देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। शनिवार को तीन ट्रकों के जरिये इन मशीनों को सिल्क्यारा साइट पर पहुंचाया गया।

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी
क्या है मामला

यमुनोत्री हाईवे पर सिल्क्यारा से पोल गांव के लिए सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। 12 नवंबर को दिवाली वाले दिन सुरंग में भारी भूस्खलन हुआ था। इसके चलते मुहाने के पास सुरंग बंद होने से 41 मजदूर अंदर फंस गए।

पहले जेसीबी से मलबा हटाने की कोशिश की गई। पर सफलता हाथ न लगी। इसके बाद 14 नवंबर को दिल्ली से अमेरिकी ऑगर मशीन मंगवाई गई। इसके बाद दो दिन तक ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की गई। पर 22 मीटर ड्रिलिंग के बाद काम बंद करना पड़ा।

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

इसका कारण है कि 1750 हॉर्स पावर की इस मशीन के चलने से सुरंग में कंपन बढ़ रहा है। ऐसे में मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। रेस्क्यू कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार रात यहां ह्यूम पाइप बिछाए गए।

इस दौरान यहां सुरंग की दीवार पर एक दरार भी दिखाई दी, जिसके चलते एहतियातन यहां फिलहाल ड्रिलिंग का काम रोक दिया गया है।

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस

उधर, सुरंग में फंसे मजदूरों से बात की गई तो मजदूरों का कहना था कि खाना-पानी तो मिल रहा है, लेकिन धीरे-धीरे हालत खराब होते जा रहे हैं। बहुत हालत खराब है, जल्दी बाहर निकालो।

एक मजदूर से उसके दोस्त कई बात हुई तो वह रोने लगा। उसने कहा कि मैं सूखे खाने पर कितने दिन तक जीवित रहूंगा। अब दम घुट रहा है, तुम लोग हमें बचा भी रहे हो या झूठ बोल रहे हो। सुरंग में फंसे मजदूरों की हिम्मत टूट रही है।

हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें
हिमाचल के मंडी का विशाल भी फंसा

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में हिमाचल के मंडी जिला की बल्ह घाटी के सिध्याणी पंचायत के बंगोट गांव का विशाल भी फंसा है। विशाल की मां का रो रो कर बुरा हाल है। हर दिन भारी गुजर रहा है। मां का कहना है कि उसके बच्चे को सुरक्षित घर भेज दो, बाकी उसे कुछ नहीं चाहिए।

विशाल का बड़ा भाई योगेश और पिता धर्म सिंह घटनास्थल पर मौजूद हैं। विशाल दिवाली से पहले घर आया था और छुट्टी काट लौटा था।

उधर, टनल में फंसे मजदूरों के साथियों के सब्र का बांध भी टूट रहा है। मजदूरों के साथियों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। साथियों का कहना है कि यहां सिर्फ एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है, मजदूरों को निकालने का काम नहीं किया जा रहा है।

अगर लोगों को निकालने का काम किया जाता, तो अब तक उनके साथियों को निकाल लिया गया होता। बैक सपोर्ट के लिए भी यहां कोई मशीनरी नहीं है। सुरंग की साइड से कटिंग की होती तो लोग बाहर आ गए होते।

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज
Categories
Top News Himachal Latest National News Shimla State News

असम की याचिका कमेटी ने किया शिमला विधान सभा सचिवालय का दौरा

दो दिन के हिमाचल दौरे पर हैं सात सदस्यीय कमेटी

शिमला। असम विधानसभा की 7 सदस्यीय याचिका समिति ने आज शिमला विधान सभा का दौरा किया और ई विधान प्रणाली को भी जाना। कमेटी हिमाचल प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं।

आज कमेटी ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से मुलाकात कर प्रदेश विधान सभा सदन के इतिहास और वर्तमान स्थिति को लेकर जानकारी साझा की।

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधान सभा की याचिका कमेटी का बहुत महत्व होता है। हिमाचल विधानसभा में भी इस तरह की व्यवस्था रही है और बाद में कमेटी को रद्द किया गया था अब फिर से कमेटी को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठनियाया ने कहा कि शीतकालीन विधान सभा सत्र को लेकर सरकार से दो प्रस्ताव मिले हैं जिसको लेकर विधान सभा ने अपनी सहमति दे दी है। सरकार जिस पर मंजूरी देगी विधान सभा सचिवालय उसमें सत्र का आयोजन करवाने के लिए तैयार है।

याचिका कमेटी के अध्यक्ष तेराश गोवाला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश आकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि याचिका कमेटी किसी भी विधानसभा में बेहद महत्वपूर्ण होती है।

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Jobs/Career

SBI में क्लर्क के 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

जूनियर एसोसिएट्स के भरे जाएंगे पद

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी का सुनहरा मौका है।  SBI में 8283 पदों पर भर्ती शुरू की है।  क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2023 निर्धारित की है। हिमाचल प्रदेश के लिए 180 पद हैं।

इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 74 पद हैं। एससी के लिए 45, ओबीसी के लिए 36, ईडब्ल्यूएस के लिए 18 और एसटी के लिए 7 पद हैं। अगर सभी 8283 पदों की बात करें तो 3515 अनारक्षित हैं। 1919 पद ओबीसी, 1284 पद एससी, 817 ईडब्ल्यूएस और 748 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी में परीक्षा केंद्र होंगे।  प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2024 में प्रस्तावित है। आवेदन https://bank.sbi/web/careers/current-openings और https://www.sbi.co.in/web/careers/current-openings पर कर सकते हैं।  इन पदों के लिए आयु सीमा 20 साल से कम और 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। परीक्षा शुल्क की बात करें तो एससी,एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/डीईएसएम के लिए छूट होगी। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपए शुल्क लगेगा।

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आईडीडी उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर 2023 या उससे पहले हो।

ज्वालामुखी के ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध करवाई जाएंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

जो लोग अपने स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी अंतिम रूप से इस शर्त के अधीन आवेदन कर सकते हैं कि यदि अंतिम रूप से चयनित होते हैं, तो उन्हें 31 दिसंबर 2023 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए SBI की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/SBI.pdf”]

हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती
दिसंबर के अंत में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सरकार ने भेजे प्रस्ताव

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

डाक विभाग में 1899 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी 17 पद-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

सरकाघाट दामाद हत्याकांड में आया नया मोड़ : नवीन के कमरे से मिला सुसाइड नोट
हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में फिर खोले जाएंगे क्रशर : सब कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सीएम ले सकते हैं फैसला
ज्वालाजी के इन युवाओं ने दिया मानवता का परिचय, बेजुबान की बचाई जान

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
विधायक सुधीर शर्मा ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, नरवाणा में भरी उड़ान
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Exam Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी,  6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा

14 दिसंबर तक चलेंगे पेपर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 (UGC NET December 2023) का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 6 दिसंबर से शुरू होगी। 14 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा शिफ्टों में होगी।
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति
UGC NET से संबंधित परीक्षा केंद्र के बारे जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी NTA वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं, अभ्यर्थी 011-40759000 और ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/UGC-NET_compressed.pdf” title=”UGC NET_compressed”]
हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती
दिसंबर के अंत में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सरकार ने भेजे प्रस्ताव

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

डाक विभाग में 1899 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी 17 पद-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

सरकाघाट दामाद हत्याकांड में आया नया मोड़ : नवीन के कमरे से मिला सुसाइड नोट
हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में फिर खोले जाएंगे क्रशर : सब कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सीएम ले सकते हैं फैसला
ज्वालाजी के इन युवाओं ने दिया मानवता का परिचय, बेजुबान की बचाई जान

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
विधायक सुधीर शर्मा ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, नरवाणा में भरी उड़ान
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News National News

दिल्ली में वायु प्रदूषण का बड़ा कारण आया सामने, लगातार धीमी बनी है हवा की गति

30 अक्टूबर के बाद से स्थिति रही बिगड़
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर समस्या बनता जा रहा है। प्रदूषण के स्तर में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है। आखिर वायु प्रदूषण का सबसे बढ़ा कारण क्या है हम आपको बताते हैं। वैज्ञानिकों और मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार दिल्ली में 30 अक्टूबर के बाद प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
दिल्ली में लागू होगा ऑड और ईवन, इन लाइट बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
इसका कारण दिल्ली में तापमान का लगातार गिरना है। साथ ही हवा गति 30 अक्टूबर से ठहराव की स्थिति में है। यानी कि हवा की गति काफी धीमी बनी हुई है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली में कई सालों के बाद ऐसी स्थिति बनी है। 30 अक्टूबर के बाद निरंतर हवा की गति धीमी है।
हालांकि होता ऐसा है कि दो या तीन दिन हवा की गति धीमी रहती है, फिर तेज हो जाती है। पर इस बार 30 अक्टूबर के बाद से लगातार ऐसी स्थिति बनी हुई है। इसके चलते प्रदूषण के कण डिस्पर्स (फैल नहीं रहे हैं) नहीं हो रहे हैं व नीचे सतह बने हुए हैं। इसके चलते  AQI लेवल बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को AQI लेवल 347 दर्ज किया गया था। 31 अक्टूबर को 359, 1 नवंबर को 364, 2 नवंबर को 392, 3 नवंबर को 468, 4 नवंबर को 415, 5 नवंबर को 454, 6 नवंबर को 436 रहा है। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विभागों अधिकारियों से समीक्षा बैठक की और जरूरी फैसले लिए गए।
सरकार ने दिवाली के बाद यानी 13 नवंबर 2023 से ऑड और ईवन लागू करने का फैसला लिया है। 13 नवंबर से 20 नवंबर तक यह नियम लागू रहेगा। 20 नवंबर को फिर समीक्षा करके इस बारे आगे का फैसला लिया जाएगा।  जिन वाहनों के नंबर का अंतिम अंक 1, 3, 5, 7 और 9 होगा वह ऑड वाले दिन चलेंगे। वहीं, जिस वाहनों के नंबर का आखिरी अक्षर 0, 2, 4, 6 और 8 होगा वे ईवन वाले दिन चलेंगे।
फैसलों का जानकारी देते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसके अलावा इमरजेंसी, आवश्यक सेवाओं, एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रक को छोड़कर अन्य ट्रकों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
इसके अलावा इलेक्ट्रिक, सीएनजी, बीएस 6 डीजल, इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर दिल्ली से बाहर रजिस्ट्रर अन्य सभी लाइट कमर्शियल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक रहेगी। दिल्ली के अंदर पंजीकृत डीजल के मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों चलने पर भी रोक रहेगी। मात्र इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को ही छूट रहेगी।
दिल्ली में अब सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा पहले नर्सरी से 5वीं तक स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद किया गया था। सोमवार को लिए फैसले के अनुसार 6, 7, 8, 9 और 11 कक्षाओं के छात्रों के लिए भी स्कूल भी 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के मध्यनजर 10वीं और 12वीं की कक्षाएं जारी रखने का फैसला लिया है।
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध है, लेकिन पहले भी देखा गया कि प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़े जाते हैं। इसके लिए पुलिस के सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिवाली आ रही है।
वर्ल्ड कप का मैच और छट पूजा भी आ रही है। इसके चलते पुलिस को सख्ती के निर्देश जारी दिए हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से भी आग्रह किया है कि वे भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाएं औ निगरानी रखें, ताकि वायु प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके।

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 

टीजीटी भर्ती के लिए 8 नवंबर से पहले रोजगार कार्यालयों में करें पंजीकरण

कांगड़ा : दिवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखे फोड़ने का समय तय
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

हिमाचल : सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, करवा चौथ और भाई दूज संडे को 

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : लोगों के 500 करोड़ रुपए डूबे, नहीं मिलेंगे वापस

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : पिता की ‘विरासत’ से, विरासत के लिए वारिस की ही ले ली जान
हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News KHAS KHABAR National News

दिल्ली में लागू होगा ऑड और ईवन, इन लाइट बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

बढ़ते प्रदूषण के चलते केजरीवाल सरकार ने लिया फैसला
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके चलते दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को संबंधित विभागों से बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान कई कड़े फैसले लिए गए। सरकार ने दिवाली के बाद यानी 13 नवंबर 2023 से ऑड और ईवन लागू करने का फैसला लिया है।
हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी
13 नवंबर से 20 नवंबर तक यह नियम लागू रहेगा। 20 नवंबर को फिर समीक्षा करके इस बारे आगे का फैसला लिया जाएगा।  जिन वाहनों के नंबर का अंतिम अंक 1, 3, 5, 7 और 9 होगा वह ऑड वाले दिन चलेंगे। वहीं, जिस वाहनों के नंबर का आखिरी अक्षर 0, 2, 4, 6 और 8 होगा वे ईवन वाले दिन चलेंगे।
फैसलों का जानकारी देते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसके अलावा इमरजेंसी, आवश्यक सेवाओं, एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रक को छोड़कर अन्य ट्रकों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
इसके अलावा इलेक्ट्रिक, सीएनजी, बीएस 6 डीजल, इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर दिल्ली से बाहर रजिस्ट्रर अन्य सभी लाइट कमर्शियल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक रहेगी। दिल्ली के अंदर पंजीकृत डीजल के मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों चलने पर भी रोक रहेगी। मात्र इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को ही छूट रहेगी।
इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता को वाहन ने कुचला, गई जान
दिल्ली में अब सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा पहले नर्सरी से 5वीं तक स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद किया गया था। सोमवार को लिए फैसले के अनुसार 6, 7, 8, 9 और 11 कक्षाओं के छात्रों के लिए भी स्कूल भी 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के मध्यनजर 10वीं और 12वीं की कक्षाएं जारी रखने का फैसला लिया है।
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध है, लेकिन पहले भी देखा गया कि प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़े जाते हैं। इसके लिए पुलिस के सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिवाली आ रही है। वर्ल्ड कप का मैच और छट पूजा भी आ रही है।
देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी
इसके चलते पुलिस को सख्ती के निर्देश जारी दिए हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से भी आग्रह किया है कि वे भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाएं औ निगरानी रखें, ताकि वायु प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके।