Categories
Top News KHAS KHABAR National News Crime State News

आखिर 36 दिन बाद पकड़ा गया ‘अमृतपाल सिंह’, असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा

मोगा। पंजाब पुलिस ने आखिरकार “वारिस पंजाब दे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। 36 दिन की फरारी के बाद मोगा जिला में रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अमृतपाल सिंह को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन से गई जहां से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद मोगा में तनाव है जहां पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

हिमाचल में 45 सड़कों पर थमे हैं पहिए, किस जिला में कितनी बंद-पढ़ें

गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि अमृतपाल शनिवार रात को रोडे गांव पहुंचा था। आज सुबह गिरफ्तारी से पहले उसने गुरुद्वारे के ग्रंथी से पांच ककार (केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा) लेकर पहने और प्रवचन के जरिए लोगों को संबोधित किया।

जिस रोडे गांव से अमृतपाल को पकड़ा गया है, वहीं जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था। वारिस पंजाब दे का प्रमुख बनने के लिए यहीं उसकी दस्तारबंदी हुई थी। अमृतपाल समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करके शक्ति प्रदर्शन करना चाहता था।

इसके लिए रविवार का दिन चुना गया था। अमृतपाल के करीबियों ने ही पंजाब पुलिस को उसके सरेंडर प्लान के बारे में बताया था। पुलिस को आशंका थी कि भीड़ जमा होने पर माहौल बिगड़ सकता है। लिहाजा पुलिस टीम सादे कपड़ों में पहुंची और सुबह ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीएम मोदी ने सराहा सिरमौर के सराहां का सेनेटरी नैपकिन प्लांट, कही यह बात

रोडे गांव गुरुद्वारे में प्रवचन के दौरान अमृतपाल ने कहा- यह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। उसी जगह पर हम अपना काम बढ़ा रहे हैं और अहम मोड़ पर खड़े हैं। एक महीने से जो कुछ हो रहा है, वह सब सभी ने देखा है। अगर सिर्फ गिरफ्तारी की बात होती, तो गिरफ्तारी के बहुत तरीके थे। हम सहयोग करते।

अमृतपाल बोला कि दुनिया की कचहरी में हम दोषी हो सकते हैं। सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं। एक महीने बाद फैसला किया, इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। जो झूठे केस हैं, उनका सामना करेंगे। गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है।’

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

अमृतपाल सिंह फरार-हिमाचल में हाई अलर्ट, सीएम सुक्खू ने दिए ये निर्देश

पंजाब के साथ लगी सीमाओं पर हो रही वाहनों की चेकिंग

शिमला। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद पंजाब में हड़कंप मचा हुआ है। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने हाई अलर्ट किया है। पंजाब के साथ लगने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध हिमाचल प्रदेश में न घुस सके।

बद्दी : प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट किया गया है हालांकि बेवजह किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाएगा यह सुनिश्चित करने के भी पुलिस को निर्देश दिए हैं।

हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें