Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मशाला : पैसे लेकर बनाया ड्रिलिंग मशीनरी का जाली लाइसेंस, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ FIR

ewn24news choice of himachal 06 Jul,2023 1:44 am

    विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज

     

    धर्मशाला। पैसे लेकर ड्रिलिंग मशीनरी का लाइसेंस बनाने के मामले में थाना विजिलेंस धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश ग्राउंड वाटर अथॉरिटी शिमला के वरिष्ठ सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
    बता दें कि विजिलेंस में अनिल कुमार निवासी कांगड़ा ने एक शिकायत पत्र सौंपा था। शिकायत पत्र में कहा था कि पालमपुर निवासी सरकारी ठेकेदार दलीप ठाकुर जाली लाइसेंस से जल शक्ति विभाग के ड्रिलिंग का काम कर रहा है। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की।
    हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

    जांच में आरोप सही पाए गए। जांच में ठेकेदार दलीप ठाकुर के पास ड्रिलिंग मशीनरी लाइसेंस की वेरिफिकेशन की तो वह जाली निकला। ठेकेदार दलीप ठाकुर से जब पूछताछ की तो उन्हें लाइसेंस के जाली होने की बात नहीं पता थी। ठेकेदार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ग्राउंड वाटर अथॉरिटी शिमला के वरिष्ठ सहायक लेख राज ने उसे लाइसेंस बनाने की बात कही।
    IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

    ठेकेदार ने सारे कागज तैयार करवाकर अपने एक आदमी को शिमला भेज दिया। शिमला में लाइसेंस संबंधित फाइल जमा करवा दी। कुछ दिन बाद लेख राज का फोन आया और उसने कहा कि वह पालमपुर आ रहा है। आपका लाइसेंस बन गया है, आप ले लेना। पालमपुर में लेख राज ने 15 हजार रुपए लेकर लाइसेंस दे दिया।

    विजिलेंस थाना धर्मशाला की जांच में प्रथम दृष्टयता में आरोप सही पाए जाने के बाद वरिष्ठ सहायक लेख राज शर्मा के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। एसपी विजिलेंस उत्तरी खंड धर्मशाला बलवीर सिंह ने की है।


    कुल्लू : कार और बाइक चोरी मामले के आरोपी धरे, चंबा और यूपी निवासी


    Breaking : हमीरपुर में ATM कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने के गिरोह का पर्दाफाश


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather