Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा, डीसी ने प्रबंधों का लिया जायजा

विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 4 से 8 मई तक का शिमला का प्रस्तावित दौरा है।

डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी और अन्य अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर प्रबंधों का जायजा लिया।

धर्मपुर : HRTC बस टायर खुलने के मामले में चालक का निलंबन सही

 

उन्होंने आज संकट मोचन मंदिर, तारा देवी मंदिर, कैचमेंट एरिया और दी रिट्रीट का दौरा किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के विभिन्न स्थानों पर जाएंगी।

कांगड़ा : संसारपुर टैरेस गत्ता फैक्टरी में हादसा, भट्ठी में गिरकर कामगार की गई जान

 

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, वन मंडलाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, डीएसपी, अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में स्थापित होंगे 33 मॉडल बूथ, 29 को महिलाएं करेंगी संचालित
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद

चिदंबरम बोले-कांग्रेस का मेनिफेस्टो सभी वर्गों के लिए, भाजपा का सिर्फ मोदी की गारंटी
पालमपुर वारदात : बैग में दराट लेकर ही चलता था आरोपी युवक, ये है वजह

पालमपुर वारदात : एक बिटिया ने दूसरी ‘बिटिया’ का समझा दर्द, सिस्टम और लोगों से दिखी खफा

मां बगलामुखी मंदिर से ज्योतियां चुरा ले गया चोर, फिर खुद ही फोन कर मांगी माफी
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा : फोरलेन ने छीना जसूर का ‘नूर’, ट्रेन भी निकली दगाबाज

हिमाचल : अभी नहीं हुई गंगूराम मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी, मामला लंबित
इस बार मई-जून में नहीं बजेगी शहनाई, अप्रैल के बाद कब है शादी के शुभ मुहूर्त-जानें

हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest Shimla Kangra State News

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा सम्मान

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रहने वाले प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोक संगीत और शास्त्रीय गायन में असाधारण योगदान देने वाले 87 वर्षीय प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

यह प्रोफेसर पट्टू ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, “गर्व का विषय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल के संगीत सितारे प्रोफेसर सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

पद्मश्री से सम्मानित प्रो. सोमदत्त बट्टू को हार्दिक बधाई। पूरे हिमाचल को आप पर गर्व है। शास्त्रीय और लोकगीत के प्रति आपकी सेवाएं सभी संगीत प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।”

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

 

बता दें, प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को इससे पहले साल 2019 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। पटियाला घराने से संबंध रखने वाले बट्टू ने देश के कई राज्यों और कई अन्य देशों में जाकर लोकगीत और शास्त्रीय गायन से धूम मचाई है।

उन्होंने अमेरिका, नाइजीरिया, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान और केन्या सहित अन्य देशों में कार्यक्रम किए हैं। 40 साल तक उन्होंने बतौर संगीत प्रवक्ता अपनी सेवाएं दीं।

शिमला : बच्ची का इलाज करवा घर लौट रहा था परिवार, हादसे ने छीन ली दादा-पोती की जान

 

प्रोफेसर सोमदत्त बट्टू शिमला के ब्योलिया के रहने वाले हैं। उनका का जन्म 5 जुलाई, 1937 को कांगड़ा के जसूर में हुआ था। यहां उनका ननिहाल है। प्रोफेसर बट्टू के पिता राम लाल बट्टू प्रसिद्ध श्याम चौरसिया घराने से संबंधित थे। उन्होंने संगीत सीखने की शुरुआत अपने घर से ही की थी।

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

 

सोमदत्त शिमला के राजीव गांधी डिग्री कॉलेज से संगीत के प्राध्यापक के तौर पर सेवानिवृत हुए। साल 2016 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने इन्हें हिमाचल गौरव से सम्मानित किया था। साल 2015 में प्रोफेसर बट्टू को पंजाबी संगीत रत्न अवार्ड भी दिया गया था।प्रोफेसर बट्टू का योगदान संगीत के क्षेत्र में असाधारण है।

 

 

शिमला रिज पर मनाया गया राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

सोलन के नामी ठेकेदार के बेटा-बेटी की फिलिप आइलैंड पर डूबने से गई जान

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य अवार्ड से नवाजे

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा के बीएसएफ एएसआई प्रवीण सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

एएसआई प्रवीण सिंह का जन्म 25 दिसंबर 1975 को कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल की रक्कड़ पंचायत के सर गांव में हुआ। उन्होंने माउंट एवरेस्ट दो बार और माउंट कंचनजंगा सहित 20 से अधिक हिमालय चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

माउंट भागीरथ 2 पर बीएसएफ पैरा-पर्वतारोहण अभियान के दौरान, उन्होंने अपनी रस्सी में 2 पैरा पर्वतारोहियों का समर्थन किया।

उन्होंने सीएपीएफ, एनटीआरओ, एनईपीए, म्यांमार पुलिस आदि के 3000 से अधिक प्रशिक्षुओं को उच्च ऊंचाई वाली भूमि साहसिक प्रशिक्षण दिया है।

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

 

उन्होंने 2003 में केदारनाथ में आपदा के दौरान कालीमठ घाटी में बीएसएफ राहत और पुनर्वास मिशन में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

2015 में उन्होंने बीएसएफ स्वर्ण जयंती माउंटेन टेरेन बाइक, स्वच्छ भारत, स्वच्छ हिमालय, स्वच्छ गंगा कैंपिंग के लिए दिल्ली से गंगोत्री तक साइकिलिंग अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्हें डीजी बीएसएफ ने 6 बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।

उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, महत्वपूर्ण योगदान और साहस की बेजोड़ भावना के चलते प्रवीण सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रवीण सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेलों में प्रवीण की उल्लेखनीय उपलब्धियां दूसरे लोगों के लिए प्रेरक हैं और सभी को कड़ी मेहनत तथा समर्पण के बल पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

 

 

हिमाचल : तीन मंत्रियों से लेकर राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा को सौंपे विभाग

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

 

शिमला : जुब्बल में बड़ा हादसा-नाले में गिरी कार, 4 की गई जान, रिश्ते में पति-पत्नी

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

वायु सेना अग्निवीर भर्ती, वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी होंगे पात्र-जानें डिटेल 

शरीर की सारी नसें पलभर में खोल देगा ये घरेलु उपाय, माइग्रेन में भी मिलेगी राहत
HPCU सहित 6 यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग भर्ती, परीक्षा योजना जारी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल : पर्यटन होटलों व विश्राम गृहों को लेकर बड़ी अपडेट-मुख्यमंत्री के निर्देश
सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती
चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू शुरू

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Kangra State News

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के धर्मशाला के सिद्धबाड़ी क्षेत्र के डॉ मलकीयत सिंह को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2021-2022 प्रदान किया गया है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ मलकीयत सिंह को प्रदान किया है।

हमीरपुर : अणु जाने वाले मुख्य मार्ग सहित ये तीन सड़कें बंद-जानें कारण 

डॉ मलकीयत सिंह धर्मशाला महाविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। डॉ मलकीयत सिंह की अगुवाई में धर्मशाला महाविद्यालय की NSS यूनिट ने बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान माई गारबेज माई रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत आयोजित किया गया था।

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

इसमें उनकी अगुवाई में NSS यूनिट ने पुराने जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार कर इसे ग्रामीणों के उपयोग योग्य बनाया। इसके अलावा स्वयं सेवियों ने 3705 पौधे भी लगाए। डॉ मलकीयत सिंह 11 बार रक्तदान कर चुके हैं साथ ही रक्तदान शिविर लगाकर 1680 यूनिट बल्ड एकत्रित कर चुके हैं।

मंडी : नाबालिग को गंदी गालियां देने और अश्लील इशारे करने के दोषी को कठोर कारावास

उनके नेतृत्व में NSS यूनिट ने 471500 रुपए की टिकाऊ संपत्ति भी बनाई। इन तमाम कार्यों को ध्यान में रखते हुए डॉ मलकीयत सिंह को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार (NSS Award) प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डॉ मलकीयत सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हे सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई देते हुए लिखा, “डॉ मलकीयत सिंह की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। हम श्री मलकीयत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

ज्वालाजी मंदिर में दर्शन कर नैना देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर पलटी

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

कांगड़ा : श्री चामुंडा मंदिर में पहले नवरात्र से शुरू होगी प्राकृतिक फूलों की बिक्री

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

मंडी में फर्जी CBI अधिकारी पकड़ा, लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : अपनी जमीन पर लगाएं सौर ऊर्जा परियोजना, सरकार खरीदेगी बिजली

शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया

 

हमीरपुर : आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार, एफटीसी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती
हिमाचल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1182 पद खाली, 1113 पदों को भरने की तैयारी

हमीरपुर : टौणी देवी में भरे जा रहे आंगनबाड़ी के 15 पद, ऐसे करें आवेदन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौटीं

मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर दी गई गरिमापूर्ण विदाई

शिमला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली लौट गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहे।

सिरमौर : हीरो कंपनी भरेगी पद, 19,665 रुपए मिलेगा न्यूनतम वेतन

इनके अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सुरेश कश्यप की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के आरएमएस अस्पताल में भर्ती

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिमला आई थीं और चार दिन मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकीं। उन्होंने इस दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला : 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन लोगों को समर्पित किया यानी अब राष्ट्रपति भवन सालभर लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग यहां आकर राष्ट्रपति निवास को करीब से देख सकेंगे। इसे देखने के लिए लोगों को फीस अदा करनी होगी। भारतीय के लिए फीस 50 रुपए तय की गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों को 150 रुपए शुल्क अदा करना होगा।

धर्मशाला बस अड्डे पर दो दिन से बंद बसों का सामान्य संचालन शुरू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : आम जनता के लिए 23 से खुलेगा राष्ट्रपति निवास, आधिकारिक घोषणा

राष्ट्रपति ने एट होम’ का भी आयोजन किया

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास, जिसे पूर्व में ‘प्रेजीडेंशियल रिट्रीट’ कहा जाता था, आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आगामी 23 अप्रैल, 2023 से आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे।

धर्मशाला बस अड्डे पर सजी रह गईं इलेक्ट्रिक बसें, नहीं हो पाया शुभारंभ

राष्ट्रपति द्वारा आज अपने आधिकारिक निवास पर ‘एट होम’ का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ‘एट होम’ में शामिल हुए।

प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक गण, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, प्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी ‘एट होम’ समारोह में उपस्थित रहे।

लाहौल स्पीति : बर्फबारी के चलते फंसे 9 मजदूर निकाले, साढ़े सात घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

6 सेक्टर में बांटा शिमला शहर : इन तीन पॉइंट से वाहनों को मिलेगी एंट्री

ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को प्लान तैयार

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की व्यवस्था की गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए शिमला शहर को छह मुख्य सेक्टर में बांटा गया है।

देहरा : हरिपुर के पास इंदिरा कॉलोनी में पलटा ट्रैक्टर, चालक की गई जान

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है।

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान शिमला शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे और सड़कों में वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए शोघी, टूटू और छराबड़ा के 3 पॉइंट से वाहनों को व्यवस्थित रूप से शहर में प्रवेश दिया जाएगा।

मनाली-लेह NH दारचा तक खुला, पांगी-किलाड़ मार्ग भी ओपन

इस दौरान बाहरी राज्य से आने वाले वाहनों मुख्यता पर्यटकों के वाहनों के लिए भी व्यवस्थित एंट्री सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर भारी मालवाहक वाहनों को केवल रात में ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

16 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

VIP सुरक्षा के दृष्टिगत एक बटालियन से अधिक पुलिस बल तैनात किया जाएगा, वहीं ट्रैफिक कंट्रोल के लिए भी 100 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अप्रैल से हिमाचल के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान शिमला में कई कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी। दौरे को लेकर आईजीएमसी में भी डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।

हिमाचल : बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा की दीक्षा शर्मा को मिला गोल्ड मेडल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया प्रदान

सोशल साइंस विषय में हाईएस्ट एग्रीगेट मार्क्स के लिए मिला पदक

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की दीक्षा शर्मा को गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। दीक्षा शर्मा को एमए (सोशल साइंस विषय) में हाईएस्ट एग्रीगेट मार्क्स के लिए प्रोफेसर जी राम रेड्डी मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 36वें दीक्षांत समारोह का आयोजन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन स्थित सभागार में किया गया। समारोह में 2794 शिक्षार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की।

SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जल्द करें आवेदन 

कांगड़ा के जयंती विहार निवासी यशपाल शर्मा और किरन शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा ने बीएससी डीएवी कांगड़ा से, एमएससी (केमिस्ट्री) एचपीयू शिमला से, बीएड धर्मशाला कॉलेज से की है। दीक्षा ने एमए साइकोलॉजी इग्नू से की है। वर्तमान में वह शिमला के एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। गोल्ड मेडलिस्ट दीक्षा शर्मा की इस उपलब्धि से उनके पति मृदुल अवस्थि व परिजन बेहद खुश हैं।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

 

हिमाचल: HRTC कंडक्टर के 360 पदों के लिए Detailed Advertisement जारी- पढ़ें 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें