Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला : 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी

ewn24news choice of himachal 21 Apr,2023 2:49 am

    पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए हादसे की आतंकी हमला होने की पुष्टि हो गई है। आतंकी संगठन जैश समर्थित PAFF यानी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। एडीजीपी जम्मू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुंछ पहुंच गए हैं। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सेना की गाड़ी में आग लग गई। इस हमले में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सेना अस्पताल में चल रहा है।

    धर्मशाला बस अड्डे पर सजी रह गईं इलेक्ट्रिक बसें, नहीं हो पाया शुभारंभ

    सेना की तरफ से भी आतंकी हमला की पुष्टि कर दी गई है। सेना की तरफ से बताया गया है कि आज दोपहर करीब तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई। भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ।
    Breaking : हिमाचल सरकार ने बदले तहसीलदार, किसको कहां भेजा देखें

    सेना के मुताबिक इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान घटना में शहीद हुए हैं। एक अन्य गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
    Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इस स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट निकाला

    सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की मौत के बारे में जानकारी दी। भारतीय सेना के जवान जमीन पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कार्रवाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ग्रेनेड हमले के बाद तीन तरफ से फायरिंग की।

    माना जा रहा है कि हमले के पीछे चार आतंकी शामिल हैं। हमले के बाद वाहन के फ्यूल टैंक में आग लगी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। सूत्रों का कहना है कि जब ये हमला हुआ, जवान गाड़ी में सब्जी और अन्य सामान लेकर जा रहे थे।
    धर्मशाला बस अड्डे पर दो दिन से बंद बसों का सामान्य संचालन शुरू


    लाहौल स्पीति : बर्फबारी के चलते फंसे 9 मजदूर निकाले, साढ़े सात घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather