Breaking News

  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी

आखिर 36 दिन बाद पकड़ा गया 'अमृतपाल सिंह', असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा

ewn24news choice of himachal 23 Apr,2023 6:42 pm

    मोगा। पंजाब पुलिस ने आखिरकार "वारिस पंजाब दे" के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। 36 दिन की फरारी के बाद मोगा जिला में रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अमृतपाल सिंह को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन से गई जहां से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद मोगा में तनाव है जहां पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    हिमाचल में 45 सड़कों पर थमे हैं पहिए, किस जिला में कितनी बंद-पढ़ें

    गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि अमृतपाल शनिवार रात को रोडे गांव पहुंचा था। आज सुबह गिरफ्तारी से पहले उसने गुरुद्वारे के ग्रंथी से पांच ककार (केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा) लेकर पहने और प्रवचन के जरिए लोगों को संबोधित किया।

    जिस रोडे गांव से अमृतपाल को पकड़ा गया है, वहीं जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था। वारिस पंजाब दे का प्रमुख बनने के लिए यहीं उसकी दस्तारबंदी हुई थी। अमृतपाल समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करके शक्ति प्रदर्शन करना चाहता था।



    इसके लिए रविवार का दिन चुना गया था। अमृतपाल के करीबियों ने ही पंजाब पुलिस को उसके सरेंडर प्लान के बारे में बताया था। पुलिस को आशंका थी कि भीड़ जमा होने पर माहौल बिगड़ सकता है। लिहाजा पुलिस टीम सादे कपड़ों में पहुंची और सुबह ही उसे गिरफ्तार कर लिया।


    पीएम मोदी ने सराहा सिरमौर के सराहां का सेनेटरी नैपकिन प्लांट, कही यह बात



    रोडे गांव गुरुद्वारे में प्रवचन के दौरान अमृतपाल ने कहा- यह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। उसी जगह पर हम अपना काम बढ़ा रहे हैं और अहम मोड़ पर खड़े हैं। एक महीने से जो कुछ हो रहा है, वह सब सभी ने देखा है। अगर सिर्फ गिरफ्तारी की बात होती, तो गिरफ्तारी के बहुत तरीके थे। हम सहयोग करते।

    अमृतपाल बोला कि दुनिया की कचहरी में हम दोषी हो सकते हैं। सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं। एक महीने बाद फैसला किया, इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। जो झूठे केस हैं, उनका सामना करेंगे। गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है।'


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather