Breaking News

  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी

केदारनाथ धाम : हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से अधिकारी की गई जान

ewn24news choice of himachal 23 Apr,2023 9:02 pm

    रुद्रप्रयाग। दो दिन बाद शुरू होने जा रही केदारनाथ यात्रा से पहले उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार दोपहर हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से एक अधिकारी की मौत हो गई। मृतक का नाम अमित सैनी बताया जा रहा है। अमित सैनी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के जीएम फाइनेंस कंट्रोलर थे।

    धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया

    सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान जब अमित सैनी हेलीकॉप्टर के पास जा रहे थे तो टेल रोटर (पीछे के पंखे) की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    हालांकि, ऐसी भी खबर है कि हेलीकॉप्टर चलने के दौरान सैनी सेल्फी लेने लगे थे जिस कारण यह हादसा हुआ। केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले हुई इस दुर्घटना ने सनसनी मचा दी है। अभी तक मौत के कारणों को लेकर पुष्टि नहीं हो पाई है।
    Breaking हिमाचल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

    सूत्रों के मुताबिक, हेलीपैड पर हादसे के दौरान उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे। इंस्पेक्शन के दौरान यह हादसा हुआ। बता दें कि केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसके लिए तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है।
    आखिर 36 दिन बाद पकड़ा गया 'अमृतपाल सिंह', असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा

    वहीं, हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर भी तैयारियां शुरू करा दिया गया है। हेलीपैड पर जमी बर्फ को हटाया गया है। यूसीएडीए के अधिकारी भी इसी का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे थे जहां ये हादसा हो गया।





    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather