Categories
Top News National News

दिल्ली में वायु प्रदूषण का बड़ा कारण आया सामने, लगातार धीमी बनी है हवा की गति

30 अक्टूबर के बाद से स्थिति रही बिगड़
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर समस्या बनता जा रहा है। प्रदूषण के स्तर में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है। आखिर वायु प्रदूषण का सबसे बढ़ा कारण क्या है हम आपको बताते हैं। वैज्ञानिकों और मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार दिल्ली में 30 अक्टूबर के बाद प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
दिल्ली में लागू होगा ऑड और ईवन, इन लाइट बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
इसका कारण दिल्ली में तापमान का लगातार गिरना है। साथ ही हवा गति 30 अक्टूबर से ठहराव की स्थिति में है। यानी कि हवा की गति काफी धीमी बनी हुई है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली में कई सालों के बाद ऐसी स्थिति बनी है। 30 अक्टूबर के बाद निरंतर हवा की गति धीमी है।
हालांकि होता ऐसा है कि दो या तीन दिन हवा की गति धीमी रहती है, फिर तेज हो जाती है। पर इस बार 30 अक्टूबर के बाद से लगातार ऐसी स्थिति बनी हुई है। इसके चलते प्रदूषण के कण डिस्पर्स (फैल नहीं रहे हैं) नहीं हो रहे हैं व नीचे सतह बने हुए हैं। इसके चलते  AQI लेवल बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को AQI लेवल 347 दर्ज किया गया था। 31 अक्टूबर को 359, 1 नवंबर को 364, 2 नवंबर को 392, 3 नवंबर को 468, 4 नवंबर को 415, 5 नवंबर को 454, 6 नवंबर को 436 रहा है। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विभागों अधिकारियों से समीक्षा बैठक की और जरूरी फैसले लिए गए।
सरकार ने दिवाली के बाद यानी 13 नवंबर 2023 से ऑड और ईवन लागू करने का फैसला लिया है। 13 नवंबर से 20 नवंबर तक यह नियम लागू रहेगा। 20 नवंबर को फिर समीक्षा करके इस बारे आगे का फैसला लिया जाएगा।  जिन वाहनों के नंबर का अंतिम अंक 1, 3, 5, 7 और 9 होगा वह ऑड वाले दिन चलेंगे। वहीं, जिस वाहनों के नंबर का आखिरी अक्षर 0, 2, 4, 6 और 8 होगा वे ईवन वाले दिन चलेंगे।
फैसलों का जानकारी देते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसके अलावा इमरजेंसी, आवश्यक सेवाओं, एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रक को छोड़कर अन्य ट्रकों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
इसके अलावा इलेक्ट्रिक, सीएनजी, बीएस 6 डीजल, इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर दिल्ली से बाहर रजिस्ट्रर अन्य सभी लाइट कमर्शियल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक रहेगी। दिल्ली के अंदर पंजीकृत डीजल के मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों चलने पर भी रोक रहेगी। मात्र इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को ही छूट रहेगी।
दिल्ली में अब सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा पहले नर्सरी से 5वीं तक स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद किया गया था। सोमवार को लिए फैसले के अनुसार 6, 7, 8, 9 और 11 कक्षाओं के छात्रों के लिए भी स्कूल भी 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के मध्यनजर 10वीं और 12वीं की कक्षाएं जारी रखने का फैसला लिया है।
NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध है, लेकिन पहले भी देखा गया कि प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़े जाते हैं। इसके लिए पुलिस के सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिवाली आ रही है।
वर्ल्ड कप का मैच और छट पूजा भी आ रही है। इसके चलते पुलिस को सख्ती के निर्देश जारी दिए हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से भी आग्रह किया है कि वे भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाएं औ निगरानी रखें, ताकि वायु प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके।

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 

टीजीटी भर्ती के लिए 8 नवंबर से पहले रोजगार कार्यालयों में करें पंजीकरण

कांगड़ा : दिवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखे फोड़ने का समय तय
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

हिमाचल : सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, करवा चौथ और भाई दूज संडे को 

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : लोगों के 500 करोड़ रुपए डूबे, नहीं मिलेंगे वापस

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : पिता की ‘विरासत’ से, विरासत के लिए वारिस की ही ले ली जान
हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *