Categories
Politics Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान

मंडी। हिमाचल लोकसभा चुनाव में मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार घोषित करने का ऐलान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कर दिया है। हालांकि, पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है।

 

सीपीएस संजय अवस्थी ने कंगना पर साधा निशाना, बोले-रील व रियल लाइफ में अंतर

 

मीडिया से सवालों के जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमने जो दो-तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए थे, उन पर चर्चा हुई। यह आलाकमान, मल्लिकार्जुन खरगे पर निर्भर करता है कि वे किन नामों पर मुहर लगाते हैं।’

मंडी सीट को लेकर उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार किसी युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए। इसलिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बन गई है।’

हिमाचल चुनाव : आज हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना

 

 

साथ ही प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कंगना क्या कर रही हैं, क्या बोल रही हैं। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ हैं।’

वहीं, शिमला से कांग्रेस विनोद सुल्तानपुरी को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। कांग्रेस सीईसी बैठक में इनके नाम पर चर्चा हुई है।

 

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

 

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

 

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मंडी में कंगना को टक्कर दे सकते हैं विक्रमादित्य, प्रतिभा बोलीं-नाम पर हुई चर्चा

दिल्ली दौरे से लौटीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से की बात

शिमला। मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत एक युवा हैं ऐसे में उनका टक्कर देने के लिए एक युवा नेता की आवश्यकता है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही।

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा और 6 विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में टिकट पर मंथन जारी है। इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली दौरे पर थीं।

Breaking हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

 

दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट के नाम पर चर्चा जारी है।

प्रतिभा ने कहा कि मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर पार्टी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा चेहरा होने का फैक्टर विक्रमादित्य सिंह के साथ भी है हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है।

कांगड़ा : डमटाल में 3280 लीटर स्प्रिट और 9 लाख से अधिक नकदी बरामद

 

विक्रमादित्य सिंह के मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके नाम पर पैनल में चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य के युवा होने का फैक्टर उनके पक्ष में है। मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत एक युवा हैं ऐसे में उनका टक्कर देने के लिए एक युवा नेता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य एक यूथ आइकॉन है ऐसे में क्षेत्र का युवा भी उनके साथ जुड़ेगा। इन्हीं सब तथ्यों के आधार पर सभी ने पैनल में उनका नाम सुझाया है।

कांगड़ा : वजूद तो खो ही रही गुलेर रियासत की राजधानी हरिपुर, अब संस्कृति पर भी संकट

 

प्रतिभा सिंह ने कहा हालांकि मौजूदा सांसद होने के नाते उनका टिकट काटना आसान नहीं है लेकिन सभी तथ्यों का आधार पर सभी नेताओं में विक्रमादित्य के नाम का सुझाव आया है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीते दिन एक बयान में कहा कि कांग्रेस से बागी होने वाले नेताओं को होली लॉज उत्साहित करता रहा। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह नेता बच्चे नहीं है जो उनके उकसाने से पार्टी छोड़कर चले गए।

बीड़-बिलिंग : उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, नोएडा निवासी महिला की गई जान

 

उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा एक बड़ा चुनाव जीत कर आए थे सुधीर शर्मा चार बार के विधायक और पूर्व में मंत्री रहे भी थे। ऐसे में इन नेताओं की भी सरकार से आशाएं थी और इस बात को हमने भी सरकार के समक्ष बार बार रखा था।

समय रहते अगर इन नेताओं को तरजीह दी जाती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। विक्रमादित्य सिंह को पार्टी आलाकमान ने ही इन नेताओं के साथ समन्वय बिठाने के निर्देश दिए थे।

 

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

हिमाचल मौसम अपडेट : ये दो दिन येलो अलर्ट जारी, आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

ऊना : तालाब में नहाने उतरे थे तीन मासूम, गंवा बैठे जान

कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी
हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान 

चैत्र नवरात्र हो रहे शुरू : जान लें कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और विधि
कांगड़ा : महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक, पर वोट कम 

हिमाचल : 10 अप्रैल को सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, यह रहेगा असर
हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें
हिमाचल राज्यसभा चुनाव : पर्ची सिस्टम से रिजल्ट को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर

HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Mandi State News

विक्रमादित्य बोले- जल्द जाएंगे मंडी, 3 अप्रैल को बैठक में बनाएंगे आगामी रणनीति

फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन की बैठक ली जाएगी

शिमला।  पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है। कोई भी नेता जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाता है, तब वह पूरी तरीके से साफ छवि वाला बन जाता है।

अगले ही दिन उसके सभी केस भी खत्म कर दिए जाते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट के साथ सभी छह उपचुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने वाली है। विक्रमादित्य सिंह शिमला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

उन्होंने कहा कि दिल्ली में टिकट वितरण को बैठक होगी।  उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है, जल्द मंडी जाएंगे और फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन की बैठक ली जाएगी। 3 अप्रैल को बैठक की जाएगी। इसमें मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

वहीं, विक्रमादित्य ने कहा कि विधायकों ने जो किया ये दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के विधायकों के राजनीतिक भविष्य को दबाने से भाजपा में विरोध की चिंगारी देखने को मिल रही है। प्रदेश में ऐसी राजनीतिक अवसरवादिता पहली बार देखी गई है। इसका जवाब जनता उपचुनाव में देगी।

शिमला में धरने पर बैठे तीनों निर्दलीय विधायक, बोले- इस्तीफे करो स्वीकार

 

कांग्रेस सरकार सीएम सुक्खू के नेतृत्व पांच साल चलेगी। विक्रमादित्य ने कहा कि जयराम हर मंच पर कहते रहते हैं कि चार जून को केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी, ये उसी तरह है, जैसे जयराम सीएम बनने पर कहते थे कि वह 25 साल तक सीएम रहेंगे। ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे।

हिमाचल में इस दिन होगा SET, लोक सेवा आयोग ने शेड्यूल किया जारी

हिमाचल पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर कंगना रनौत की उम्मीदवारी को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना रनौत हमारी बड़ी बहन हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन चुनाव में उनसे यह पूछा जाएगा कि सदी की सबसे बड़ी आपदा के दौरान वे कहां थीं? क्या वे एक भी बार प्रभावितों से मुलाकात करने के लिए आई थीं? बेटी सिर्फ चुनाव के वक्त की ही बेटी नहीं होती। कंगना रनौत को इन बातों का जवाब देना होगा।

हिमाचल : ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड 

हिमाचल की मदद के समय उनका सर्वर डाउन हो गया था। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान बेहतरीन काम करके दिखाया। केंद्र सरकार से राज्य सरकार को कोई सहयोग नहीं मिला। बावजूद इसके राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया।

 

 

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य बोले- म्यान से तलवारें भी निकालेंगी और लहूलुहान भी किया जाएगा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जुबानी हमले का दिया जवाब

शिमला। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अपने हिमाचल दौरे के दौरान कांग्रेस पर बोले गए जुबानी हमले पर कहा कि नड्डा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश से सांसद हैं। वह लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की तैयारी क बात कर रहे हैं। यह अच्छी बात है।

हिमाचल : क्या बरसात में ही कोटा खत्म, सर्दी में अब तक 100 फीसदी कम बारिश

 

पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सब मिलकर आगे बढ़े रहे हैं। चुनाव के रण में उतरेंगे तो हर तरीके से अस्त्र शस्त्र निकाले जाएंगे और लड़ा जाएगा। अभी तलवारें म्यान में रखी हैं। तलवारें निकाली भी जाएंगी और लहूलुहान भी किया जाएगा। लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और मजबूती से लड़ेंगे और पार्टी को जताने के प्रयास होंगे।

अयोध्या जाएंगे विक्रमादित्य सिंह : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण के बनेंगे गवाह

 

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर पार्टी लाइन से हटकर इस क्षण को ऐतिहासिक बताया है।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

 

विक्रमादित्य ने आमंत्रण के लिए आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद का भी आभार जताया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में कुछ ही लोगों को निमंत्रण का सौभाग्य मिला है। ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम मिलते हैं। वह इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। हिंदू और सनातनी देव समाज में विश्वास होने के नाते वह अयोध्या जाएंगे।

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर

मनाली की निशा ठाकुर के सिर पर सजा “शरद सुंदरी-2024” का ताज

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित : हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

विक्रमादित्य की ठेकेदारों दो टूक- पहले पुराने कामों को करो पूरा, फिर मिलेगा नया काम

फतेहपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों से की बैठक

ऋषि महाजन/नूरपुर। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कांगड़ा जोन में लोक निर्माण की विभिन्न प्रस्तावित व चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान विधायक फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा और चंबा जिला सहित जोगिंदर नगर मंडल के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रहे कार्यों का ब्यौरा लिया।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

 

विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले और दूसरे चरण में जिन ठेकेदारों ने काम को पूरा नहीं किया है, उन्हें तीसरे चरण में कोई नया काम नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कामों की देरी को वे बड़ी सख्ती से लेंगे और जिम्मेदार व्यक्तियों के उपर एक्शन लेने से भी परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा।

मंत्री ने कहा कि कांगड़ा जोन में चल रही केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के फंड्स का पूर्ण उपयोग तय समय में किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सख्त निर्देश है कि प्रदेश में कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ावा दिया जाए और सड़कों-पुलों के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाए।

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

 

इन योजनाओं का लिया ब्यौरा

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा जोन के सभी मंडलों तथा जोगिंदर नगर मंडल के अधीन राज्य विकास कार्यक्रमों के साथ साथ केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं की वस्तुस्थिति तथा प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले और दूसरे चरण के कार्यों की समीक्षा के साथ साथ योजना के तीसरे चरण में बनाई डीपीआर और स्वीकृत योजनाओं का ब्योरा लिया।

उन्होंने नाबार्ड, सेंट्रल रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजनाओं, डिपोजिट वर्क्स सहित अन्य कार्यों का जायजा भी लिया। मंत्री ने लंबे समय से रुके कार्यों की वजह जानने के साथ साथ उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली की भी विस्तार से समीक्षा की।

कांगड़ा के पालमपुर में यूपी निवासी दो लोगों पर दागी गोलियां-घायल

 

यह कार्य प्रगति पर

बैठक के उपरांत उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश भर में तीन हजार करोड़ की लागत से लगभग 2600 किमी ग्रामीण सड़कों का स्तरौन्यन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीएमजेएसवाई के पहले और दूसरे चरण में कांगड़ा जोन में 1772 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 5061 किलोमीटर लंबी 1139 सड़कों का निर्माण तथा सुधार किया गया है।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में बर्फबारी, बिछी सफेद चादर- ठंड बढ़ी

 

वहीं, पीएमजेएसवाई के तीसरे चरण में जोन में 863 करोड़ रुपये की लागत से 757 किलोमीटर लंबी 72 सड़कों की डीपीआर तैयार की गई है। वहीं जोन में योजना के तीसरे चरण में 58.44 करोड़ रुपये की करीब 66 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों के सुधार का कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत साल 2022-23 में 88 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। वहीं 2023-24 के लिए कांगड़ा जोन में 79 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सेंट्रल रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत जिले में साल 2022-23 में 44 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। वहीं 2023-24 के लिए करीब 22 करोड़ का बजट प्रावधान है।

सोलन में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए 11.31 करोड़ रुपए

 

क्षतिग्रस्त पुलों-सड़कों का किया निरीक्षण

इसके उपरांत पीडब्ल्यूडी मंत्री ने फतेहपुर और मंड क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छाबड़ा और रियाली खड्ड पर बने पुलों और बरसात से उसके आस-पास के क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने अनाज मंडी रियाली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पोंग के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और आज वे लोक निर्माण मंत्री होने के नाते वस्तुस्थिति का जायजा लेने यहां आए हैं।

इस दौरान स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के साथ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए सरकार प्रयासरत है।

हिमाचल : हाटी को ST का दर्जा देने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा गुर्जर समुदाय-याचिका दायर

 

कांगड़ा के पालमपुर में यूपी निवासी दो लोगों पर दागी गोलियां-घायल

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

शिरगुल महाराज की अनुमति के बाद चूड़धार चोटी पर हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग

भारती सिंह ने भी गाया, “मेले बाबू ने थाना थाया”, पहले उड़ा मजाक अब फेमस हुआ किन्नौरी गाना
हिमाचल में 4 से 6 डिग्री गिरा पारा, ठंड से बचने को आग का सहारा

HRTC Bus व बस स्टैंड के फोटो और वीडियो भेजने की प्रतिस्पर्धा को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 

हिमाचल : टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट के एडमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड 

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न
हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

विक्रमादित्य बोले- केंद्रीय मदद पर श्वेतपत्र करें जारी, जयराम ठाकुर का भी पलटवार

हिमाचल में आपदा को लेकर सियासत गर्म

 

शिमला। हिमाचल में आपदा पर विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के बीच सियासत शुरू हो गई है। सरकार केंद्र से आई आपदा को लेकर आई राहत को नाकाफी बता रही है, जबकि विपक्ष कह रहा है कि केंद्र हिमाचल की पूरी मदद कर रहा है। आपदा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमदित्य सिंह आमने सामने आ गए हैं।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमदित्य सिंह ने तो हिमाचल में आई आपदा पर केंद्रीय मदद को लेकर नेता प्रतिपक्ष से श्वेत पत्र की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बार- बार केंद्रीय मदद का राग अलाप रहे हैं। जयराम ठाकुर श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि रूटीन मदद के अलावा केंद ने हिमाचल की कितनी मदद की।

लेडी अफसर ओशिन का एक्शन : संधोल में रात के अंधेरे में अवैध खनन पर कार्रवाई

 

उन्हें आपदा में राजनीति टीका टिप्पणी करने के बजाए मुख्यमंत्री के साथ केंद्र से मदद मांगनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा नेताओं की JCB न लगाने जैसे आरोप न लगाएं, यदि कोई फ्री में सड़कों के लिए JCB लगवाना चाहता है तो बता दें।

विक्रमदित्य सिंह के हमलों पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी मंत्री गपोड़ शंख बन गए हैं। केंद्र से मदद लेकर हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री उन्हीं को गाली दे रहे हैं। कांग्रेस के मंत्री बताएं कि जब केंद्र में UPA सरकार थी, तब आपदा में हिमाचल की कितनी मदद की थी।

सुक्खू बोले- पूर्व भाजपा सरकार ने जिस तरह स्कूल खोले, वैसे ही खोल दी मंडी यूनिवर्सिटी

 

धर्मशाला घियाणा कलां मामला : खिचड़ी में था जहर, रैट प्वाइजन की आशंका

SJVN में फील्ड इंजीनियर और ऑफिसर के 153 पदों पर निकली भर्ती

SBI में 6160 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए 200 पद 

 

मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू, 9000 रुपए लगेगा किराया

विधायक राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र, HPSSC को शुरू करने की मांग 

शिमला रिज का बैठ रहा एक हिस्सा, स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा काम

 

शिमला : पुराने बस अड्डे के सामने अज्ञात वाहन ने कुचला व्यक्ति

विक्रमादित्य बोले- सचिवालय को छोड़कर शिमला से सभी सरकारी दफ्तर शहर से हों बाहर

जन्मदिन पर अवनी ने हिमाचल आपदा राहत कोष में भेंट किए 51000 रुपए

मैक्लोडगंज तिब्बती मॉडल केस : पुलिस ने एक्सेस फोर्स का तो नहीं किया इस्तेमाल-होगी जांच

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकेंगे भाग 

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

गंभरोला खड्ड मामला : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, 7 दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विक्रमादित्य बोले- सचिवालय को छोड़कर शिमला से सभी सरकारी दफ्तर शहर से हों बाहर

स्थान को चिन्हित करके प्रशासनिक भवनों का निर्माण हो

 

शिमला। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजधानी शिमला में आने वाले समय में सभी सरकारी दफ्तरों को शहर से बाहर करने की सख्त आवश्यकता हैं। केवल प्रदेश सचिवालय को ही शिमला में होना चाहिए। यह बात उन्होंने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर कही है।

हमीरपुर : ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की गई जान, एक घायल

उन्होंने कहा कि शिमला के बाहर किसी स्थान को चिन्हित करके प्रशासनिक भवनों का निर्माण होना चाहिए जो शहर से कुछ ही दूरी पर हों, ताकि प्रदेश भर से आए लोगों तथा गाड़ियों का कंजेस्शन शिमला में ना हो।

UPSC की परीक्षा कल : मंडी जिला के 7 केंद्रों में 1722 परीक्षार्थी लेंगे भाग

कुछ चीजों पर हमें गहन चिंतन और मंथन करने की आवश्यकता है और समय रहते हुए उसे अमल में लाने की दृढ़ संकल्प और राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अमलीजामा पहनाने की जरूरत है।

शिमला पहाड़ों की रानी है और यहां की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है। हम नहीं कह रहे हैं कि तुरंत लिए जा सकेंगे, मगर उसके लिए लॉग टर्म प्लान बनाने की जरूरत है, ताकि हम आगामी 20 साल की प्लानिंग के साथ आगे चल सकें।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकेंगे भाग 

हिमाचल में 13 पुलिस अधिकारी बदले, IG जहूर जैदी को मिली तैनाती

गंभरोला खड्ड मामला : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, 7 दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट

 

हिमाचल डीजीपी डिस्क अवॉर्ड : 304 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित-पढ़ें लिस्ट 

 

सचिवालय के बाहर कोविड वॉरियर्स का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री से मांगी सेवा विस्तार की गारंटी

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

 

बिलासपुर : गंभरोला खड्ड का पानी हुआ लाल, फैक्ट्री सील, सैंपल लिए

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय के आवेदनों की दुरुस्ती के लिए 2 सितंबर तक का समय

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य बोले- हिमाचल में टूरिज्म और शराब की आय हुई खत्म, GDP को 10 हजार करोड़ की चपत

इंफ्रास्ट्रक्चर को भी 10 हजार करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

शिमला। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल को प्राकृतिक आपदा में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान इंफ्रास्ट्रक्चर को हुआ है। साथ ही लगभग इतना ही नुकसान ही जीडीपी को हुआ है। टूरिज्म का पैसा खत्म हुआ है। शराब (liqueur) की आय प्रदेश को जो होनी थी वो खत्म हुई है।

हिमाचल में अभी भी 170 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल, मंडी जिला में सबसे अधिक बंद

इसके अलावा हिमाचल में 350 से अधिक लोगों की जान गई है। हजारों घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार हिमाचल त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं।

जयराम बोले- मौका और दस्तूर दोनों हैं, माताओं-बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दें सुक्खू

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्या यह इसलिए है कि हिमाचल कांग्रेस शासित राज्य है। इस मापदंड की जवाबदेही भाजपा को करनी चाहिए। उत्तराखंड के केदरानाथ में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर सकते हैं। जब केंद्र में कांग्रेस शासित सरकार थी तो गुजरात के भुंज में राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई।

कुल्लू से मंडी वाया कंडी कटौला बजौरा मार्ग को लेकर बड़ी अपडेट, गाड़ियां छोड़ने का समय तय

 

हिमाचल में इतने लोगों की जान जानें, सड़कों को नुकसान होने और इतने घरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं की जा रही है, इसको लेकर केंद्र सरकार और हिमाचल में भाजपा के नेताओं की जवाबदेही लोगों के प्रति बनती है।

हिमाचल : तीन ट्रैफिक कम टूरिस्ट पुलिस स्टेशन में भरे जाएंगे 48 पद, प्रक्रिया शुरू

 

बंद सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कों को लेकर हर रोज अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले 15 दिन में यानी 15 सितंबर तक बंद पड़ी सभी सड़कों को खोल दिया जाए। विभिन्न माध्यमों से लोगों, एमएलए, जिला प्रशासन से फीडबैक ली जा रही है। इस फीडबैक को विभाग के अधिकारियों से शेयर किया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द राहत प्रदान की जा सके।

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

चिन्हित स्थान पर नहीं उतर पाया चौपर

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला के रामपुर के बिथल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है।

पायलटों की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। हेलीकॉप्टर में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर और मुख्यमंत्री के पीएसओ सवार थे।

हिमाचल : देर रात 9 तहसीलदारों का ट्रांसफर, 7 कानूनगो को मिली प्रमोशन

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रामपुर क्षेत्र के दौरे पर हैं। उनके हेलीकॉप्टर ने जेएसडब्ल्यू कंपनी के परिसर में हेलीपैड में उतरना था। पर चिन्हित स्थान पर किसी कारण से हेलीकॉप्टर उतर नहीं पाया।

ऐसे में पायलटों ने हेलीकॉप्टर को पांच सौ मीटर दूरी पर खेत में उतारने का निर्णय लिया। बिथल में खेतों में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया गया।

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

 

 

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम, कौल सिंह और विक्रमादित्य को भी लिया आड़े हाथ

विपक्ष पर आपदा में राजनीति के आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। विपक्ष पर आपदा में राजनीति और बरसात से निपटने की सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में सरकार में समन्वय की कमी से लोगों को असमंजस में डालने के आरोप जयराम ठाकुर ने लगाए है।

चंबा : रावी नदी में गिरी बोलेरो कैंपर, चालक का मिला शव, एक व्यक्ति लापता

जयराम ठाकुर ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि बाढ़ व बरसात से इस बार बहुत नुकसान हुआ है। 170 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। विपक्ष पहले दिन से सरकार के साथ सहयोग के लिए खड़ा है, लेकिन सरकार की तरफ से विपक्ष पर आपदा में राजनीति के आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि बरसात व अन्य मौसमों में आपदा से निपटने के लिए जिस तरह की सरकार तैयारियां करती थी, उस तरह इस बार सरकार ने कुछ नहीं किया।

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

 

बरसात से पहले आपदा से निपटने के लिए बैठक की जाती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिससे हालात ज्यादा बिगड़े हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने केंद्र से बातचीत की, जिसके बाद हिमाचल को केंद्र से 364 करोड़ राहत दी गई। मुख्यमंत्री का मदद न मिलने का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।

शिमला पुलिस ने सेब सीजन को लेकर कसी कमर : एप्पल ऑन व्हील्स प्लान लागू

 

उन्होंने कहा कि त्रासदी में सतापक्ष राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री के बाद कांग्रेस के छुटभैये नेता भी बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी सरकारी पैसे को कैश के रूप में ऐसे बांट रहे हैं, जैसे वह अपने घर से बांट रहे हैं। केंद्र लगातार सहयोग कर रहा है। पहली अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू-मनाली आएंगे और जायजा लेंगे।

जयराम बोले- शिमला में MRI के लिए दो-दो महीने बाद की मिल रही तारीख

जयराम ठाकुर ने एक बार फिर सरकार पर रेस्क्यू के दौरान श्रेय लेने की बात कही। आर्मी के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए भेजे जाते हैं। हैरानी की बात है कि हिमाचल के मंत्री उसमें घूमने के लिए निकल गए। सीपीएस और मंत्री हेलीकॉप्टर में सेल्फी लेते नजर आए। खाली श्रेय लेने की कोशिश हो रही है, लेकिन पानी, बिजली की स्कीमें, सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने EMRSST-2023 किया स्थगित-यह रहा कारण

 

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के थुनाग में बाढ़ के साथ आई लकड़ियों को अवैध कटान बताकर इसकी सीबीआई जांच की मांग की थी, जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कौल सिंह उम्र के उस पड़ाव में हैं, जब वह दो बार अपने चेलों से हार गए हैं। उसके बाद इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कोई कटान नहीं हुआ। पेड़ भूस्खलन के बाद उखड़ कर अलग अलग शेप में बह कर आ गए। रिपोर्ट आ गई है, जिसमें साफ हो गया है।

पहली अगस्त को हिमाचल आ रहे गडकरी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

 

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य के विपक्ष पर उठाए जा रहे सवालों पर भी पलटवार किया और तंज कसते हुए कहा कि बड़े परिवार में पैदा होना अच्छी बात है, लेकिन छोटे लोगों का भी सम्मान होना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह कहीं की खीज कहीं पर निकाल रहे हैं, उनकी पार्टी और सरकार के लोग उनके बयानों को बचकाना बता चुके हैं। यूसीसी पर बयान दिया फिर पलट गए। उन्होंने विक्रमादित्य को पलटू राम की संज्ञा दे डाली।

किन्नौर : NH-5 झाखड़ी के पास अवरुद्ध, नाथपा में पहाड़ी से गिरी चट्टानें

 

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

 

भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

 

 

हिमाचल : 8 HAS अधिकारियों का तबादला व तैनाती, किसको कहां भेजा पढ़ें

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने EMRSST-2023 किया स्थगित-यह रहा कारण 

 

 

किन्नौर : NH-5 झाखड़ी के पास अवरुद्ध, नाथपा में पहाड़ी से गिरी चट्टानें

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ