कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएंगी बसें
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने वोल्वो यात्रियों के लिए शुरू की फीडबैक सेवा से मिले सुझावों के आधार पर रूट में कुछ बदलाव किए हैं।
शिमला-दिल्ली आने जाने वाली HRTC की वॉल्वो बसें अब कालका से नहीं बल्कि सीधे बाइपास से होकर जाएगी और कुछ वॉल्वो रूट चंडीगढ़ के बजाय सीधे दिल्ली जाएंगें। शिमला-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बसें पिंजौर बाईपास होकर चलेंगी।
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद
एचआरटीसी (HRTC) की ओर से वोल्वो यात्रियों के लिए शुरू की फीडबैक सेवा से मिले सुझावों के आधार पर निगम ने वोल्वो रूटों में संशोधन किया है। निगम प्रबंधन ने फैसला लिया है कि शिमला-दिल्ली रूट पर आवाजाही करने वाली कोई भी वोल्वो कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएगी।
यात्रियों का समय बचाने के लिए निगम द्वारा शिमला से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बस सेवाओं के रूट में निम्न परिवर्तन किए गए हैं …
चंबा : क्लर्क, कुक, वेटर, कैप्टन किचन असिस्टेंट और अकाउंटेंट के पदों पर होगी भर्ती
- शिमला से दिल्ली व दिल्ली से शिमला चलने वाली हर वोल्वो बस पिंजौर बाइपास से होकर जाएगी। ये बसें कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएगी।
- दिल्ली से रात 9:30 और10:30 बजे चलने वाली वोल्वो बसे जीरकपुर से सीधे पंचकुला होते हुए शिमला आएगी। ये दोनों बसें चंडीगढ़ नहीं जाएंगी ताकि यात्रियों के समय की बचत हो सके।
हिमाचल : इस दिन बिगड़ सकता है मौसम, कहां होगी बारिश और बर्फबारी-जानें
- शिमला से सुबह 9:45 बजे चलने वाली वोल्वो पंचकुला से ट्रिब्यून चौक होते जाएगी और शिमला से दोपहर बाद 1:45 वोल्वो सीधी पंचकुला से जीरकपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। रूटों में बदलाव से यह गाड़ियां दिल्ली पहुंचने में लगभग दो घंटे कम लेगी। इससे यात्री जाम में नहीं फंसेंगे और आसानी से मेट्रो पकड़ सकेंगे।
- शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो पिंजौर बाईपास से होकर चलेगी। पिंजौर, कालका, परवाणु से निगम की वोल्वो में सफर करने वाले यात्री टीटीआर परवाणु या फिर पिंजौर (दिल्ली- शिमला हाईवे) से इन बसों में सवार हो सकेंगे।
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें