Categories
Top News Himachal Latest National News Shimla State News

असम की याचिका कमेटी ने किया शिमला विधान सभा सचिवालय का दौरा

दो दिन के हिमाचल दौरे पर हैं सात सदस्यीय कमेटी

शिमला। असम विधानसभा की 7 सदस्यीय याचिका समिति ने आज शिमला विधान सभा का दौरा किया और ई विधान प्रणाली को भी जाना। कमेटी हिमाचल प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं।

आज कमेटी ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से मुलाकात कर प्रदेश विधान सभा सदन के इतिहास और वर्तमान स्थिति को लेकर जानकारी साझा की।

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधान सभा की याचिका कमेटी का बहुत महत्व होता है। हिमाचल विधानसभा में भी इस तरह की व्यवस्था रही है और बाद में कमेटी को रद्द किया गया था अब फिर से कमेटी को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठनियाया ने कहा कि शीतकालीन विधान सभा सत्र को लेकर सरकार से दो प्रस्ताव मिले हैं जिसको लेकर विधान सभा ने अपनी सहमति दे दी है। सरकार जिस पर मंजूरी देगी विधान सभा सचिवालय उसमें सत्र का आयोजन करवाने के लिए तैयार है।

याचिका कमेटी के अध्यक्ष तेराश गोवाला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश आकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि याचिका कमेटी किसी भी विधानसभा में बेहद महत्वपूर्ण होती है।

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

असम में मंडी के जवान संदीप कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई

पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 

मंडी। असम में शहीद हुए हिमाचल के मंडी जिला के जवान संदीप कुमार का आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद के छोटे भाई संजय कुमार ने मुखाग्नि दी।  जैसे की जवान की  तिरंगे में लिपटी देह घर पहुंची तो मां हीरा देवी और पत्नी नेहा  रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी नेहा रोते रोते बेसुध भी हो गई।  मां और पत्नी ने कुछ दूरी तक शहीद की अर्थी को कंधा भी दिया। पिता हीरा लाल भी सदमे में हैं। जवान का डेढ़ साल का बेटा है।

Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह

बता दें कि मंडी जिला के सरधवार गांव निवासी संदीप कुमार (30) 621 ईएमई बटालियन में तैनात थे। असम की दरांग फील्ड फायरिंग रेंज में हुए एक धमाके में शहीद हो गया है। संदीप कुमार सोमवार दोपहर दो बजे के करीब अपनी ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक एक धमाके में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। पर संदीप कुमार की जान नहीं बच सकी।  जवान संदीप कुमार पिछले महीने छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था। असम में तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शहीद जवान की पार्थिव देह को हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ और वहां से सड़क मार्ग के माध्यम से पैतृक घर लाया गया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि असम में शहीद हुए मंडी जिला के सरधवार गांव निवासी संदीप कुमार की शहादत से अत्यंत दु:ख हुआ। राष्ट्र उनकी कर्तव्यपरायणता के लिए हमेशा ऋणी रहेगा और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए आभारी रहेगा। इस भारी दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News KHAS KHABAR National News Crime State News

आखिर 36 दिन बाद पकड़ा गया ‘अमृतपाल सिंह’, असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा

मोगा। पंजाब पुलिस ने आखिरकार “वारिस पंजाब दे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। 36 दिन की फरारी के बाद मोगा जिला में रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अमृतपाल सिंह को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन से गई जहां से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद मोगा में तनाव है जहां पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

हिमाचल में 45 सड़कों पर थमे हैं पहिए, किस जिला में कितनी बंद-पढ़ें

गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि अमृतपाल शनिवार रात को रोडे गांव पहुंचा था। आज सुबह गिरफ्तारी से पहले उसने गुरुद्वारे के ग्रंथी से पांच ककार (केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा) लेकर पहने और प्रवचन के जरिए लोगों को संबोधित किया।

जिस रोडे गांव से अमृतपाल को पकड़ा गया है, वहीं जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था। वारिस पंजाब दे का प्रमुख बनने के लिए यहीं उसकी दस्तारबंदी हुई थी। अमृतपाल समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करके शक्ति प्रदर्शन करना चाहता था।

इसके लिए रविवार का दिन चुना गया था। अमृतपाल के करीबियों ने ही पंजाब पुलिस को उसके सरेंडर प्लान के बारे में बताया था। पुलिस को आशंका थी कि भीड़ जमा होने पर माहौल बिगड़ सकता है। लिहाजा पुलिस टीम सादे कपड़ों में पहुंची और सुबह ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीएम मोदी ने सराहा सिरमौर के सराहां का सेनेटरी नैपकिन प्लांट, कही यह बात

रोडे गांव गुरुद्वारे में प्रवचन के दौरान अमृतपाल ने कहा- यह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। उसी जगह पर हम अपना काम बढ़ा रहे हैं और अहम मोड़ पर खड़े हैं। एक महीने से जो कुछ हो रहा है, वह सब सभी ने देखा है। अगर सिर्फ गिरफ्तारी की बात होती, तो गिरफ्तारी के बहुत तरीके थे। हम सहयोग करते।

अमृतपाल बोला कि दुनिया की कचहरी में हम दोषी हो सकते हैं। सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं। एक महीने बाद फैसला किया, इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। जो झूठे केस हैं, उनका सामना करेंगे। गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है।’

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें