Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

 शिमला। हिमाचल में महिलाओं को दिए जाने वाले 1500 रुपए को लेकर भरे जाने वाले फॉर्म पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के फोटो को भाजपा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि इसको लेकर चुनाव आयोग को शिकायत की गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। पंद्रह महीने के बाद भी यह योजना शुरू नहीं हुई है।

हिमाचल बागी नेताओं का मामला : सुप्रीम कोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर स्टे से इनकार

 

अब लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को ठगने का काम किया जा रहा है। बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं किया गया है। वोट लेने के बाद फॉर्म भर कर रख दिए जाएंगे।

महिला को 1500 रुपए का मामला, हमीरपुर और कांगड़ा में आवेदन जमा करने पर रोक

वहीं, जयराम ठाकुर ने सचिव गृह और सचिव जीएडी (GAD) को चुनाव आयोग द्वारा बदलने को लेकर कहा कि यह सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है। सरकार को आचार संहिता लगने से पहले इस तरह के कदम उठाने चाहिए थे।

हरिपुर : HRTC बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल- टांडा रेफर

 

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम और राजीव बिंदल को कुर्सी की भूख, दोनों में भी लड़ाई

झंडूता के कलोल में जनसभा में साधा निशाना

बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कलोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस बागियों सहित भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोगों के वोट से सत्ता प्राप्त नहीं कर सकी। नोट के दम पर सत्ता प्राप्त करना चाहती है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को मुख्यमंत्री की कुर्सी की भूख है। दोनों में भी लड़ाई है। अब उन्हें लग रहा है कि करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। 9 विधायकों को जेल की तरह रखा हुआ है। राज्यसभा वोटिंग के समय अनाडेल में एक हेलीकॉप्टर, दूसरा हेलीकॉप्टर आया।

हिमाचल : पति ने डंडे से पीटकर ले ली 30 साल छोटी पत्नी की जान, खुद भी उठाया खौफनाक कदम

अब तो बागियों के घरों में सिक्योरिटी लगा दी है। उनके परिवार वाले हमारे परिवार वालों की तरह हैं। अगर आपने ईमान बेचा है, आपके परिवार का सम्मान करते हैं। जो बिक जाते हैं वे कभी जनता के सच्चे सेवक नहीं होते हैं।

जनता का सेवक बनने के लिए त्याग करना पड़ता है, लेकिन आपने अपना सब कुछ बेच दिया। अब भाग रहे हैं। कभी फेसबुक द्वारा बात करते हैं। आपने अपने विधानसभा क्षेत्र के उन 30 हजार लोगों का अपमान किया, जिनके दम पर चुनकर विधायक बने। आपका अपना कोई अस्तित्व नहीं था। अस्तित्व पार्टियों का होता है।

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

में 40 साल के संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री कुर्सी की कुर्सी पर पहुंचा। कई बार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने मंत्री परिषद ऑफर दिया, मैंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। हम आम परिवार के लोग हैं, हमें सत्ता नहीं चाहिए।

सत्ता के भूखे नोट के दम पर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। नोट के दम से सत्ता प्राप्त करने के बाद वे जनता से लूट घसोट करते हैं। अपनी ताकत पैसे के दम पर बनाने की कोशिश करते हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखाएगी।

पालमपुर में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की नई तिथि तय- जानें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बागी कभी पंचकूला, कभी हरिद्वार तो कभी गुड़गांव भाग रहे हैं। पिछले 20 दिन से हिमाचल नहीं आए हैं। उन्हें किस बात का डर है, हम तो कुछ नहीं कह रहे हैं। जो चोरी करने वाला और ईमान बेचने वाला डरता है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए।

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

बोले-महिलाओं से छल कर रही सरकार
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से छल कर रही है, जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की माताओं-बहनों से महिला सम्मान निधि के नाम पर फॉर्म भरवाए गए, उसी प्रकार इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के नाम पर फिर से फॉर्म भरवा रही है।
कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। अब प्रदेश के लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के लोग लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का करारा जवाब देंगे।
मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान निधि के जो फॉर्म भरवाए गए थे, उन फॉर्म का क्या हुआ। चुनाव आते ही कांग्रेस को महिला सम्मान निधि की याद क्यों आती है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि महिला सम्मान निधि के न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। सबसे हैरानी की बात ये है कि दो हफ्ते पहले पारित बजट में भी इस योजना का कोई जिक्र नहीं है।
ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इस योजना को कैसे शुरू करेगी और कौन से लोग इस इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 22 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है और कांग्रेस की गारंटी के अनुसार पात्र हैं।
कांग्रेस के सभी नेताओं ने साफ तौर पर कहा था कि प्रदेश की 18-60 वर्ष के बीच की सभी महिलाओं को बिना किसी शर्त महिला सम्मान निधि दी जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री ने हाल में जो घोषणा की है, वह अपने आप में विरोधाभासी है।
वह कहते हैं 5 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेंगे, जिस पर 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि गारंटी के अनुसार इस योजना पर 4 हजार करोड़ से ज़्यादा की धनराशि खर्च होगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की इस चुनावी गारंटी में एक भी महिला को यह सम्मान राशि अब तक नहीं मिली है, लेकिन प्रदेश के हर प्रमुख स्थानों पर इस योजना के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना के तहत माताओं बहनों को योजना का लाभ देने की बजाय सरकार इस योजना के प्रचार-प्रसार पर ही पैसे खर्च कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर हैं। अन्य सामान्य ऑपरेशन बंद हो गए हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है और दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल के 5-6 कांग्रेस विधायक आउट ऑफ रीच, सीएम सुक्खू ने भी की पुष्टि

शिमला। हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के 6 विधायकों को चंडीगढ़ ले जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी माना है कि 5-6 विधायकों को सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में ले जाया गया है‌।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : इस विधायक के वोट पर भाजपा को आपत्ति- काउंट न करने की मांग

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के नेता काउंटिंग हॉल के पास आकर बार-बार काउंटिंग ऑफिसर को धमका रहे हैं जो कि लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : ऊना में लगने जा रहा रोजगार मेला

 

इन्होंने पहले काफी देर वोटिंग रोकी। सब्र रखिए विधायकों पर दबाव न डालें। विपक्ष जिस तरह की गुंडागर्दी कर रहा है हिमाचल की जनता उसको कभी स्वीकार नहीं करेगी।

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर निकली भर्ती, पहली मार्च से इंटरव्यू

 

उन्होंने कहा कि विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके परिवार वाले उनसे संपर्क करना चाह रहे हैं। इसलिए वे परिवार वालों से संपर्क करें। लोकतंत्र में सबको अपनी मर्जी से मत करने का अधिकार होता है।

 

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर

हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू
HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत
Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest Shimla Kangra State News

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा सम्मान

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रहने वाले प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोक संगीत और शास्त्रीय गायन में असाधारण योगदान देने वाले 87 वर्षीय प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

यह प्रोफेसर पट्टू ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, “गर्व का विषय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल के संगीत सितारे प्रोफेसर सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

पद्मश्री से सम्मानित प्रो. सोमदत्त बट्टू को हार्दिक बधाई। पूरे हिमाचल को आप पर गर्व है। शास्त्रीय और लोकगीत के प्रति आपकी सेवाएं सभी संगीत प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।”

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

 

बता दें, प्रोफसर सोमदत्त बट्टू को इससे पहले साल 2019 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। पटियाला घराने से संबंध रखने वाले बट्टू ने देश के कई राज्यों और कई अन्य देशों में जाकर लोकगीत और शास्त्रीय गायन से धूम मचाई है।

उन्होंने अमेरिका, नाइजीरिया, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान और केन्या सहित अन्य देशों में कार्यक्रम किए हैं। 40 साल तक उन्होंने बतौर संगीत प्रवक्ता अपनी सेवाएं दीं।

शिमला : बच्ची का इलाज करवा घर लौट रहा था परिवार, हादसे ने छीन ली दादा-पोती की जान

 

प्रोफेसर सोमदत्त बट्टू शिमला के ब्योलिया के रहने वाले हैं। उनका का जन्म 5 जुलाई, 1937 को कांगड़ा के जसूर में हुआ था। यहां उनका ननिहाल है। प्रोफेसर बट्टू के पिता राम लाल बट्टू प्रसिद्ध श्याम चौरसिया घराने से संबंधित थे। उन्होंने संगीत सीखने की शुरुआत अपने घर से ही की थी।

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

 

सोमदत्त शिमला के राजीव गांधी डिग्री कॉलेज से संगीत के प्राध्यापक के तौर पर सेवानिवृत हुए। साल 2016 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने इन्हें हिमाचल गौरव से सम्मानित किया था। साल 2015 में प्रोफेसर बट्टू को पंजाबी संगीत रत्न अवार्ड भी दिया गया था।प्रोफेसर बट्टू का योगदान संगीत के क्षेत्र में असाधारण है।

 

 

शिमला रिज पर मनाया गया राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

सोलन के नामी ठेकेदार के बेटा-बेटी की फिलिप आइलैंड पर डूबने से गई जान

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : हड़ताल पर डटे कर्मियों पर सरकार की सख्त कार्रवाई, 167 जेई की सेवाएं समाप्त

जिला परिषद कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे विकास कार्य

शिमला। पंचायती राज विभाग में विलय और छठे वेतन आयोग की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हिमाचल जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार ने वीरवार को हड़ताल पर डटे 167 कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

इस कार्रवाई पर सरकार की तरफ से ये तर्क दिया गया है कि कनिष्ठ अभियंताओं के हड़ताल पर होने से पंचायतों में मनरेगा का भुगतान नहीं हो पा रहा और आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्य प्रभावित हो रहा है।

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

कार्रवाई को लेकर जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और सभी जिलों के अतिरिक्त जिला उपायुक्तों को पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

इसी के साथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त 164 तकनीकी लोगों को आउटसोर्स के आधार पर एक साल के लिए सेवाओं पर रखने का फैसला लिया है। दरअसल, जिला परिषद कैडर कर्मियों की हड़ताल से प्रदेश की 3615 पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Big Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी- इस दिन होगा

इससे पहले 30 सितंबर से हड़ताल जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ बैठक भी हुई थी जो बेनतीजा रही।

इसके बाद पंचायती राज मंत्री ने इस आपदा की घड़ी में जिला परिषद कैडर से हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हुए कहा था कि वे सरकार को कठोर कदम उठाने पर मजबूर न करें। सरकार ने हड़ताली कर्मियों को नोटिस भी जारी किए थे लेकिन वे काम पर नहीं लौटे।

इसके बाद पंचायतीराज विभाग ने जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से 18 अक्तूबर तक हड़ताली कर्मियों का विवरण मांगा था और वीरवार से उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सिविल सर्विसेज एग्जाम की मुफ्त कोचिंग को करें आवेदन

बता दें कि पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर 30 सितंबर से प्रदेश के 88 विकास खंडों में सेवाएं दे रहे में करीब 4,700 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी शिमला में प्रदेश सचिवालय के बाहर भी मांग मनवाने के लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

हमीरपुर : जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण जरूरी, ऑनलाइन करवाएं

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के विरोध पर कहा था कि यह हड़ताल का सही समय नहीं है। कर्मचारियों को समझाना चाहिए कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है।

सरकार गंभीर है और समय आने पर उनकी मांगों को पूरा कर लिया जाएगा। इस तरह से दबाव डाल कर समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। अब हड़ताल छोड़कर कर्मचारियों को काम पर लौटना चाहिए।

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान- हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगने वाला टैक्स होगा कम 

 

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट

 

हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल के इन स्कूलों में खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों पर लगी रोक, आदेश जारी

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने पर विचार-बनेगी कमेटी

HRTC लगेज पॉलिसी : छात्रों को राहत, नहीं लगेगा लैपटॉप का किराया 

हिमाचल में इंतकाल के 22 हजार से अधिक मामले लंबित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल के मेडिकल कॉलेज हाईकोर्ट के फैसले की उड़ा रहे धज्जियां-जानें कैसे 

IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां 

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

HRTC कर्मियों और पेंशनर को दिवाली का तोहफा, भरे जाएंगे कंडक्टर के 300 पद

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल को लेकर क्या बोले सीएम सुक्खू- जानें 

परिस्थितियां ठीक होने पर मांगों पर होगा विचार
शिमला। हिमाचल जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने जिला परिषद के  कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल करने का कार्य कर दिया है। जब प्रदेश की परिस्थितियां ठीक होगी, तब उनकी इन मांगों पर भी विचार किया जाएगा।
IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां
बता दें कि हिमाचल में लगभग 4700 जिला परिषद कैडर कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जो लंबे समय से पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में रहते हुए आम जनता को ठगने का काम किया। प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े इंतकाल के करीब 22 हजार मामले लंबित पड़े हुए हैं।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जन मंच का आयोजन किया गया, तो इन मामलों का निपटारा क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि जन मंच के नाम पर भाजपा आम लोगों को ठगती रही, लेकिन अब कांग्रेस सरकार आम लोगों की इस समस्या का समाधान करेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों पर आपदा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज जारी किया है। इसकी शुरुआत जिला मंडी से होने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक हिमाचल प्रदेश को कोई सहायता नहीं दी है।
विशेष राहत पैकेज देना तो दूर, अब तक हिमाचल प्रदेश की ओर से क्लेम किया गया नुकसान का मुआवजा भी केंद्र सरकार की ओर से नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय टीम हिमाचल प्रदेश के नुकसान का जायजा लेकर गई है। ऐसे में अब भी राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र हिमाचल प्रदेश के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का चरित्र आम जनता के सामने आ चुका है। विधानसभा में सरकारी संकल्प के दौरान भाजपा विधायकों ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने वाले संकल्प का साथ नहीं दिया।
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 32 देश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग 

 

बैजनाथ : पार्टी से लौट रहे थे तीन लोग, राजगुंधा के पास खाई में गिरी कार, गई जान

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को किया सम्मानित 

 

सुप्रीम कोर्ट का समलैंगिक शादियों को मान्यता देने से इंकार, मौलिक अधिकार नहीं माना 
HRTC लगेज पॉलिसी फेल करने का षड्यंत्र, दो कंडक्टर बर्खास्त-रखेंगे अपना पक्ष

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां

नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू बोले-सुर्खियां बटोरने के लिए सदन से बाहर चला गया विपक्ष

सरकार के प्रस्ताव का उद्देश्य भी आपदा पर चर्चा ही था

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के सदन से वॉकआउट पर सीएम सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि विपक्ष अखबारों की सुर्खियां बटोरने के लिए सदन से बाहर चला गया।

विपक्ष नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाया। सरकार के प्रस्ताव का उद्देश्य भी आपदा पर चर्चा ही था। विपक्ष ने आपदा में काम तो किया नहीं, ऐसे में अखबारों की सुर्खियों के लिए नारेबाजी करते हुए बाहर चले गए। फिर चर्चा में भाग के लेने आ गए। भाजपा को लोगों को ठगना नहीं चाहिए।

हिमाचल के हिस्से पर जम्मू-कश्मीर का कब्जा, बना ली है सड़क और शेड

विधानसभा परिसर में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त लोगों के लिए विशेष पैकेज लेकर आ रही है, जिसमें आपदा प्रभावित लोगों को राहत दी जाएगी।

सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी विधायकों ने एक महीने की सैलरी आपदा राहत कोष में देने की बात की थी, लेकिन आज तक नहीं मिली, अब कल सैलरी देने की बात कही है।

हिमाचल : जीएनएम, एएनएम व बीएससी नर्सिंग के लिए रोजगार का मौका-होंगे साक्षात्कार

उन्होंने कहा कि हम केंद्र से अनुदान की मांग करते रहेंगे, क्योंकि हम संघीय ढांचे में रहते हैं, टैक्स में हमारा भी शेयर है। उन्होंने केंद्र से पूछा कि क्या हमारा कसूर यह है कि कांग्रेस की सरकार है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के हमारे संकल्प को पारित करने में सहयोग करे अन्यथा लोग भी उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें श्रेय नहीं चाहिए, हम उनके साथ हैं, उन्हें ही श्रेय मिले हमारा काम लोगों की सेवा करना है।

कांगड़ा : सात दिन के अंदर पुलिस थाने में जमा करवाएं किरायेदार का ब्यौरा

मैक्लोडगंज : भागसूनाग वाटरफॉल के पास नहाने उतरा पंजाब का युवक, तेज बहाव में बहा

हिमाचल के लोगों को बड़ी राहत : अब घर बैठे कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

शिमला : झगड़े के बाद भड़की पत्नी, पति की आंखों में मिर्ची डालकर की जलाने की कोशिश

हिमाचल : यहां भी है रोजगार का मौका, कर सकते हैं ट्राई

 

बिना बिल पौने 2 करोड़ रुपए के आभूषण ले जा रहा था व्यापारी, 10.32 लाख का जुर्माना

 

किन्नौर : निगुलसरी में पूरा हुआ काम, NH-05 सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल

 

रोज साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा मंडी-पंडोह मार्ग, इस सड़क का कर सकेंगे प्रयोग

 

कांगड़ा : चिट्टे के मामले में दो लोग धरे, एक बाईपास रोड तो दूसरा धर्मशाला से गिरफ्तार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
PHOTO GALLERY

स्कूली छात्राओं ने सीएम सुक्खू को दी शिक्षक दिवस की बधाई, दिया कार्ड

हमीरपुर। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के दौरे पर हैं। मंगलवार को वह नादौन से बड़सर विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे।

Breaking : हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग पुन: होगा गठित, 2 माह में शुरू होंगी भर्तियां

रास्ते में स्कूली छात्राओं ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पोस्ट कार्ड भेंट कर शिक्षक दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री बच्चों के साथ आत्मीयता से मिले और उनसे बातचीत की।

हिमाचल : ATM में कैश डालने वाले ऑफिसर ने ही उड़ा लिए 24 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश

 

SBI में 6160 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए 200 पद 

 

शिमला : सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

 

 

सोलन : जल शक्ति विभाग की महिला कर्मी से मारपीट करने वाला कर्मचारी निलंबित

विधायक राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र, HPSSC को शुरू करने की मांग 

शिमला रिज का बैठ रहा एक हिस्सा, स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा काम

 

शिमला : पुराने बस अड्डे के सामने अज्ञात वाहन ने कुचला व्यक्ति

विक्रमादित्य बोले- सचिवालय को छोड़कर शिमला से सभी सरकारी दफ्तर शहर से हों बाहर

जन्मदिन पर अवनी ने हिमाचल आपदा राहत कोष में भेंट किए 51000 रुपए

मैक्लोडगंज तिब्बती मॉडल केस : पुलिस ने एक्सेस फोर्स का तो नहीं किया इस्तेमाल-होगी जांच

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकेंगे भाग 

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

गंभरोला खड्ड मामला : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, 7 दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

विधायक राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र, HPSSC को शुरू करने की मांग

बोले- आउटसोर्स कर्मियों के साथ हो न्याय

शिमला। हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखा है। पत्र में भर्तियों, आउटसोर्स कर्मियों, कोविड के समय तैनात नर्सिंग स्टाफ, करुणामूलक आधार पर नौकरी, पुलिस भर्ती घोटाले और फर्जी डिग्री मामले को लेकर बात रखी गई है।

VIP नंबरों से मालामाल हुआ हिमाचल परिवहन विभाग, 6 करोड़ कमाए

राजेंद्र राणा ने लिखा कि पिछले लंबे समय से जो भर्तियों के परिणाम रुके हुए हैं और जिन युवाओं ने परीक्षा उतीर्ण की है, वे अब बैचेन हैं और बड़ी अधीरता से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से बहुत से युवा ओवर एज हो रहे हैं और वे इस बात से चिंतित हैं कि आयु सीमा लांघने के कारण कहीं वे सरकारी नौकरी के लिए अपात्र न हो जाएं।

ऊना में 52 पदों पर होगी भर्ती, जिला रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

 

हम विपक्ष में रहते हुए लगातार इन युवाओं के हित की पैरवी करते रहे हैं और अब कांग्रेस सरकार से इन युवाओं को बहुत उम्मीदें हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते सैकड़ों ऐसे युवा उनसे मिलकर और पार्टी के अन्य चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर भर्तियों का रिजल्ट तुरंत निकालने की मांग करते हैं और विधायक भी इस बारे युवाओं की मांग को लेकर अक्सर चर्चा करते हैं। मेरा आपसे आग्रह है कि इस बारे त्वरित निर्णय लिया जाए, ताकि युवाओं को भविष्य सुरक्षित रहे।

Himachal Breaking : एक से दूसरी जिला परिषद में बदले जा सकेंगे कर्मचारी, नोटिफिकेशन जारी

 

हमीरपुर स्थित अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (HPSSC) लंबे समय से बंद पड़ा है। यहां ईमानदार अधिकारी की तैनाती करके इसे फिर से क्रियाशील बनाया जाए। युवाओं की उम्मीदें इसके साथ जुड़ी हैं। यहां भर्तियों का सिलसिला शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।

मैक्लोडगंज तिब्बती मॉडल केस : पुलिस ने एक्सेस फोर्स का तो नहीं किया इस्तेमाल-होगी जांच

 

पिछली सरकार के समय से ही हजारों युवा करुणामूलक आधार पर नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमने भी विपक्ष में रहते हुए लगातार उनके हक की आवाज उठाई गई है। उनके पक्ष में फैसला किया जाना समय की मांग है। उम्मीद है कि आप इस बारे सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेकर ऐसे युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।

राजेंद्र राणा ने पत्र में लिखा है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में जो पुलिस भर्ती में स्कैम हुआ था और इस वजह से हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ था, तब इस मामले को विपक्ष में रहते हुए हम सबने सदन में बहुत जोर शोर से उठाया था।

 

अब इस स्कैम पर संजीदगी दिखाने की जरूरत है और प्रदेश के युवाओं की उम्मीदें आप पर केंद्रित हैं। इस भर्ती स्कैम में जो अधिकारी संलिप्त थे उन पर कड़ी कार्रवाई होने का जनता बेसव्री से इंतजार रही है।

प्रदेश में फर्जी डिग्री के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ होने का मामला अभी तक ठंडा नहीं पड़ा है। जांच लंबी खिंचती रही है, जिस तरह यह मामला सीबीआई को दिया जाना चाहिए था, उस पर पूर्व सरकार अपनी इच्छा शक्ति नहीं दिखा पाई। अब आपके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और आप इस बारे कोई फैसला लेंगे।

आउटसोर्स कर्मचारियों को न्याय दिए जाने का मुद्दा भी विपक्ष में रहते हुए सदन में उठाते रहे हैं। इन आउटसोर्स कर्मियों को अब आपसे न्याय की उम्मीद है। कोविड महामारी के दौर में नर्सिंग स्टाफ ने बड़ी तत्परता से अपनी भूमिका निभाई थी, उस समय मुश्किल दौर में नर्सिंग स्टाफ की जो भर्ती हुई थी उनके हित और भविष्य सुरक्षित रहना चाहिए और उनके साथ पूरा न्याय होना चाहिए। यह मांगें पूरी होना समय की मांग है। इससे पार्टी और मजबूत होगी और आपका नेतृत्व भी मजबूत होगा।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकेंगे भाग 

हिमाचल में 13 पुलिस अधिकारी बदले, IG जहूर जैदी को मिली तैनाती

गंभरोला खड्ड मामला : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, 7 दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट

 

हिमाचल डीजीपी डिस्क अवॉर्ड : 304 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित-पढ़ें लिस्ट 

 

सचिवालय के बाहर कोविड वॉरियर्स का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री से मांगी सेवा विस्तार की गारंटी

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

 

बिलासपुर : गंभरोला खड्ड का पानी हुआ लाल, फैक्ट्री सील, सैंपल लिए

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय के आवेदनों की दुरुस्ती के लिए 2 सितंबर तक का समय

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ