आम आदमी प्रत्याशी की जीत निश्चित
जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी का जलवा बरकरार है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई है। जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत निश्चित हो गई है। ईवीएम की मतगणना लगभग खत्म हो चुकी है।
LIVE : कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने 8 तो भाजपा ने 4 सीट पर दर्ज की जीत
जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झप्पी डालकर बधाई दी है। आप ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में डाली है। अब तक के मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी से 58 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर
ईवीएम मतगणना में सुशील कुमार रिंकू को 3,02, 097 मत मिले हैं। कर्मजीत कौर चौधरी 2,43,450 मत से दूसरे स्थान पर हैं। शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी सुखविंदर सुक्खी 1,58,354 मतों से तीसरे तो भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल 1,34,706 मतों से चौथे स्थान पर हैं। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई आज, प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं
बता दें कि जालंधर लोक सभा उपचुनाव के लिए करीब 8 लाख 87 हजार 086 वोट पड़े हैं। वोटों की गिनती करीब करीब पूरी हो चुकी है। साथ ही पोस्टल वोट जुड़ने हैं। आप प्रत्याशी 58 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।