मंडी। छोटी काशी मंडी से बिलासपुर एम्स (AIIMS) के लिए एचआरटीसी (HRTC) की सीधी बस सेवा शुरू की गई है।
यह HRTC बस मंडी से नेर चौक, धनोटू, सुंदरनगर, हराबाग, जड़ोल, भुवाना, बरमाणा, घाघस, बिलासपुर और नौणी होते हुए एम्स (AIIMS) पहुंचेगी। इसी रूट से वापस मंडी आएगी।
घाघस से शाम 05:30 बजे चलकर सुंदरनगर शाम 06:20 बजे पहुंचेगी। मंडी पहुंचने का टाइम शाम 7 बजे है। इस बस सेवा की समयसारिणी OPD को ध्यान में रखते हुए बनाए गई है, जिससे लोग अपना चैकअप करवा कर वापस इसी बस में आ सकें।
इस HRTC बस में सभी प्रकार के कार्ड चलेंगे और महिलाओं को 50 फीसदी छूट भी प्रदान होगी। मंडी से एम्स बिलासपुर का किराया करीब 185 रुपए लगेगा वहीं, सुंदरनगर से एम्स बिलासपुर का किराया करीब 130 रुपए लगेगा।
ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष बोले- किलोमीटर किए जा रहे कम
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ड्राइवर यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने चालकों के साथ भेदभाव करने के साथ रिकवरी और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि एक घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा करने के आदेश दिए जा रहे हैं।
एचआरटीसी (HRTC) ड्राइवर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि मंगलवार को यूनियन की आपात बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में चालकों के साथ भेदभाव, रिकवरी और टॉर्चर करने के मामले को लेकर चर्चा की गई। मान सिंह ने कहा कि चालकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनसे रिकवरी हो रही है, उन्हें हर जगह टॉर्चर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रूट के किलोमीटर कम किए जा रहे हैं। जहां का एक घंटा लगता है, वहां आर्डर दिए जा रहे हैं कि 30 मिनट लगाएं। बस के गियर गरारी टूट जाती है तो चालक को अपने पैसे से लाने के लिए कहा जाता है।
डीजल की रिकवरी की चिट्ठियां भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के पचास फीसदी डिपुओं में डेजिग्नेटिड आरएम ही नहीं हैं।
डीएम या डब्ल्यूएम लगाया है। उन्हें नॉलेज ही नहीं है। तरह-तरह के फरमान चालक पर थोपे जा रहे हैं, जोकि गलत है।
एचआरटीसी (HRTC) ड्राइवर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ने मांग की है कि ऑफिस में अन्य वर्ग की 50 फीसदी पोस्ट चालकों से भरी जाएं। या फिर सभी रोड़ पर काम करें।
ऑफिस में पोस्ट पर अन्य वर्ग के कर्मचारियों को तो लगाया जाता है, लेकिन चालकों के साथ भेदभाव होता है। चालक भी पढ़े लिखें आ रहे हैं। 12वीं पास से कम कोई नहीं है। चालक हर जगह काम कर सकता है।
धर्मशाला। किसान आंदोलन का असर एचआरटीसी (HRTC) पर भी देखने को मिला है। हालांकि, दिल्ली के लिए एचआरटीसी बसें तो चल रही हैं, लेकिन यात्री न होने के चलते कुछ रूट रद्द करने पड़े हैं। साथ ही कुछ को चंडीगढ़ तक सीमित किया है। कुछ बसों को क्लब किया गया है।
HRTC धर्मशाला डिवीजन के तहत भी 14 फरवरी को दिल्ली के कुछ रूट रद्द किए गए हैं। धर्मशाला डिवीजन के तहत 11 बस रूट निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा 9 क्लब और आठ रूटों में कटौती की है।
जोगिंदर नगर डिपो के दो, पालमपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला डिपो के तीन-तीन रूट निलंबित हुए हैं। बैजनाथ डिपो की चार, धर्मशाला, पठानकोट की दो-दो और चंबा के एक रूट को क्लब किया गया है।
बैजनाथ डिपो, पालमपुर डिपो के 2-2, जोगिंद्रनगर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला और चंबा के एक-एक रूट में कटौती की है।
बुधवार को जोगिंद्रनगर-दिल्ली वाया कांगड़ा-बनखंडी रूट पर चलने वाली डीलक्स बस को रद्द कर दिया है। वहीं, इसी रूट पर शाम सात बजे चलने वाली हिमधारा बस को भी रद्द कर दिया गया है।
पालमपुर-दिल्ली वाया सुजानपुर-नादौन-ऊना सामान्य बस और पालमपुर दिल्ली वाया सुजानपुर हमीरपुर फोरलेन वोल्वो को भी रद्द कर दिया है।
इसके अलावा शाम 6 बजकर 10 मिनट पर चलने वाली पालमपुर-दिल्ली वाया कांगड़ा-बनखंडी-देहरा-ऊना सामान्य बस को भी रद्द करना पड़ा है।
धर्मशाला-दिल्ली वाया कांगड़ा-देहरा डीलक्स बस, पालमपुर-दिल्ली वाया कांगड़ा सामान्य बस , बीड़-दिल्ली वाया देहरा ऊना,-चंडीगढ़ वोल्वो बस को भी रद्द कर दिया गया है।
जोगिंदर नगर दिल्ली वाया मंडी रूट पर शाम 6 बजे चलने वाली बस को चंडीगढ़ तक किया गया है।
शाम साढ़े 6 बजे चलने वाली बैजनाथ डिपो की भरोल से दिल्ली वाया कांगड़ा-ज्वाला जी- नादौन- अंब- ऊना हिमधारा बस को चंडीगढ़ तक किया गया है। अगर भरोल से दिल्ली के लिए सवारी होती है तो उसी स्थिति में बस दिल्ली जाएगी।
जोगिंद्रनगर दिल्ली वाया कांगड़ा-ऊना सामान्य बस और मैक्लोडगंज-दिल्ली वाया कांगड़ा-ज्वाला जी-देहरा-ऊना- चंडीगढ़ बस को चंडीगढ़ तक किया गया है।
मैक्लोडगंज-दिल्ली वाया कांगड़ा-ऊना-चंडीगढ़ रूट पर शाम 5 बजकर 35 मिनट पर चलने वाली और इसी रूट पर रात 8 बजे चलने वाली वोल्वो बस को क्लब कर दिया गया है।
अधिक जानकारी के लिए धर्मशाला डिवीजन द्वारा जारी रूट चार्ट देखें। यह रूट चार्ट 14 फरवरी, 2024 यानी आज के लिए है।
मैक्लोडगंज-दिल्ली वाया कांगड़ा-ऊना-चंडीगढ़ रूट पर 6 बजकर 40 मिनट हिमधारा बस को भी निलंबित कर दिया गया है। 8 बजकर 15 मिनट पर चलने वाली मैक्लोडगंज- दिल्ली वाया कांगड़ा-ऊना- चंडीगढ़ सामान्य बस भी नहीं चलेगी।
चंबा-दिल्ली वाया पठानकोट-जालंधर, पठानकोट-दिल्ली वाया जसूर- तलवाड़ा-ऊना बस को क्लब किया गया है। चंबा-दिल्ली वाया पठानकोट-ऊना-चंडीगढ़ सामान्य बस को ऊना तक किया है।
चंबा-दिल्ली वाया पठानकोट-ऊना-चंडीगढ़ बस को चंबा-शिमला बस के साथ चंडीगढ़ तक क्लब किया गया है। शाम 5 बजकर 40 मिनट पर चलने वाली चंबा-दिल्ली वाया पठानकोट-ऊना-चंडीगढ़ वोल्वो बस दिल्ली तक चलेगी।
एचआरटीसी धर्मशाला डिवीजन के डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि यात्री न होने के चलते कुछ बसों को रद्द किया और कुछ के रूट चंडीगढ़ तक किए हैं।
यह व्यवस्था आज यानी 14 फरवरी के लिए की गई है। कल यानी 15 फरवरी को आगामी निर्देशों के बाद फैसला लिया जाएगा, जिसकी जानकारी भी यात्रियों की दे दी जाएगी।
जनता की मांग को देखते हुए HRTC प्रबंधन ने छायाचित्र (Photo)/ वृत्तचित्र (Video) प्रतिस्पर्धा की तारीख को 30 नवंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी HRTC महाप्रबंधक (यातायात) पंकज सिंघल ने दी।
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने वोल्वो यात्रियों के लिए शुरू की फीडबैक सेवा से मिले सुझावों के आधार पर रूट में कुछ बदलाव किए हैं।
शिमला-दिल्ली आने जाने वाली HRTC की वॉल्वो बसें अब कालका से नहीं बल्कि सीधे बाइपास से होकर जाएगी और कुछ वॉल्वो रूट चंडीगढ़ के बजाय सीधे दिल्ली जाएंगें। शिमला-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बसें पिंजौर बाईपास होकर चलेंगी।
एचआरटीसी (HRTC) की ओर से वोल्वो यात्रियों के लिए शुरू की फीडबैक सेवा से मिले सुझावों के आधार पर निगम ने वोल्वो रूटों में संशोधन किया है। निगम प्रबंधन ने फैसला लिया है कि शिमला-दिल्ली रूट पर आवाजाही करने वाली कोई भी वोल्वो कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएगी।
यात्रियों का समय बचाने के लिए निगम द्वारा शिमला से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बस सेवाओं के रूट में निम्न परिवर्तन किए गए हैं …
शिमला से दिल्ली व दिल्ली से शिमला चलने वाली हर वोल्वो बस पिंजौर बाइपास से होकर जाएगी। ये बसें कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएगी।
दिल्ली से रात 9:30 और10:30 बजे चलने वाली वोल्वो बसे जीरकपुर से सीधे पंचकुला होते हुए शिमला आएगी। ये दोनों बसें चंडीगढ़ नहीं जाएंगी ताकि यात्रियों के समय की बचत हो सके।
शिमला से सुबह 9:45 बजे चलने वाली वोल्वो पंचकुला से ट्रिब्यून चौक होते जाएगी और शिमला से दोपहर बाद 1:45 वोल्वो सीधी पंचकुला से जीरकपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। रूटों में बदलाव से यह गाड़ियां दिल्ली पहुंचने में लगभग दो घंटे कम लेगी। इससे यात्री जाम में नहीं फंसेंगे और आसानी से मेट्रो पकड़ सकेंगे।
शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो पिंजौर बाईपास से होकर चलेगी। पिंजौर, कालका, परवाणु से निगम की वोल्वो में सफर करने वाले यात्री टीटीआर परवाणु या फिर पिंजौर (दिल्ली- शिमला हाईवे) से इन बसों में सवार हो सकेंगे।
शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) दिवाली पर 174 स्पेशल बसें चलाने जा रहा है, ताकि दिवाली के लिए घर आने वाले नौकरी व कामकाजी लोगों को दिक्कत पेश न आए।
10 और 11 नवंबर को दिल्ली- चंडीगढ़ और बद्दी से ये अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसमें सामान्य और वोल्वो बसें शामिल हैं। दिवाली के बाद भी लोगों को वापस जाने के लिए इस प्रकार का प्रावधान किया है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि दिवाली के चलते 10 नवंबर को 92 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं। बावजूद इसके यदि यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है या बुकिंग ज्यादा आती है तो इसकी संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।
कुल्लू। हिमाचल को आपदा से मिले जख्म अब भरने लगे हैं साथ ही यातायात सेवाओं में आई बाधाओं को भी अब दूर किया जा रहा है। अच्छी खबर ये है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले पर्यटकों और लोगों को अब पतलीकूहल नहीं उतरना पड़ेगा। अब दिल्ली से सीधे HRTC वोल्वो बस में मनाली तक का सफर आराम से तय किया जा सकता है।
कुल्लू से अब पर्यटन नगरी मनाली के लिए HRTC वोल्वो बस का संचालन शुरू हो गया है। HRTC कुल्लू ने वीरवार को कुल्लू से मनाली तक वोल्वो बस का ट्रायल किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा।
82 दिन यानी करीब ढाई महीने के बाद वोल्वो बस मनाली पहुंची है। इसी के साथ अब निगम के अलावा निजी वोल्वो बसों को भी मनाली तक आने की अनुमति दे दी गई है।
वोल्वो बस के ट्रायल का शुभारंभ मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया। विधायक के साथ-साथ प्रशासन की टीम भी वोल्वो बस में बैठकर मनाली तक पहुंची।
HRTC वोल्वो बस के मनाली पहुंचने पर पर्यटन कारोबारी ने भी खुशी जताई। कारोबारियों को उम्मीद है कि बाहरी राज्यों से अब सैलानी वोल्वो बस के माध्यम से सीधे मनाली पहुंच सकेंगे जिससे घाटी में पर्यटन कारोबार को काफी फायदा होगा।
गौर हो कि जुलाई माह में आई बाढ़ के चलते कुल्लू से मनाली सड़क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, वहीं एनएचएआई द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य तेजी से किया गया।
अब सड़क को मनाली तक डबल लेन भी कर लिया गया है, लेकिन अभी भी सड़क पर टारिंग का काम बचा है। सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत की जा रही है उसके बाद टारिंग का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
वोल्वो बसों के साथ-साथ अन्य वाहनों में भी पर्यटक बाहरी राज्यों से मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि करीब ढाई महीने बाद वोल्वो बस कुल्लू से मनाली पहुंची है और अब संचालन भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में मनाली के पर्यटन कारोबार को इससे काफी फायदा होगा।
काफी देर करते रहे इंतजार, महिलाएं व बच्चों को भी हुई परेशानी
राजगढ़। सोलन डिपो की बथाऊधार-राजगढ़ एचआरटीसी बस मंगलवार शाम राजगढ़ से लगभग 4-5 किलोमीटर आगे पनेली के पास खराब हो गई। शाम के समय बस के खराब होने के कारण इसमें सवार करीब 30 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे और शाम के समय अंधेरे में उनको भी परेशानी उठानी पड़ी।
काफी देर तक सभी यात्री इंतजार करते रहे, लेकिन सोलन डिपो की तरफ से न कोई मैकेनिक भेजा गया न ही कोई बस। बस के चालक व परिचालक भी सवारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
राजगढ़ अड्डा इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने भी कहा कि उनके पास कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, काफी देर परेशानी झेलने के बाद रात को राजगढ़ अड्डा इंचार्ज ने सवारियों के लिए बस भिजवाई।
समाजसेवी यज्ञ दत्त शर्मा जो कि इसी बस से यात्रा कर रहे थे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि इस मार्ग पर सवारियों को रोज परेशान होना पड़ रहा है। रोज कोई न कोई गफलत की जाती है।
आज भी सोलन डिपो की HRTC बस (HP 63 9865 ) पहले तो लेट आई उसके बाद हलोनीपुल से आगे हाब्बन रोड पर पनेली में खराब हो गई। बस में सवार करीब 30 यात्री जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे सभी को परेशानी उठानी पड़ी।
अंधेरे और बारिश के बीच सभी यात्री मदद की राह देखते रहे। सोलन भी संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पांच बजे यहां से मैकेनिक भेज दिया गया है लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा।
लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि आए दिन इस मार्ग पर इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर निगम उचित कार्रवाई करे। सवारियों को बार-बार हो रही दिक्कत को देखते हुए लोगों ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
मनाली से चंडीगढ़ वोल्वो बस सुबह 8 बजे चलेगी। मंडी से सुबह 11 बजे और सुंदरनगर से साढ़े 11 बजे चलेगी। चंडीगढ़ के लिए एक अन्य बस सेवा सुबह 10 बजे चलेगी। मंडी से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट और सुंदरनगर से 2 बजकर 30 मिनट पर चलेगी।
मनाली से दिल्ली एक बस दोपहर बाद 3 बजे चलेगी। मंडी से शाम साढ़े 6 बजे और सुंदरनगर से शाम 7 बजे रवाना होगी। एक वोल्वो बस दिल्ली के लिए शाम चार बजे चलेगी।
मंडी से शाम साढ़े 7 और सुंदरनगर से शाम 8 बजे रवाना होगी। मनाली हरिद्वार बस शाम साढ़े चार बजे चलेगी और मंडी से शाम 8 व सुंदरनगर से शाम साढ़े 8 बजे का समय है।
मनाली -दिल्ली एक बस शाम 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। मंडी से 8 बजकर 15 और सुंदरनगर से 8 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। एक अन्य बस दिल्ली के लिए शाम पांच बजे रवाना होगी।
मंडी से शाम 8 बजकर 30 मिनट और सुंदरनगर से 9 बजे रवाना होगी। चंडीगढ़ के लिए एक बस शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी। मंडी से रात 9 बजे चलेगी। सुंदरनगर से साढ़े 9 बजे रवाना होगी।
दिल्ली के लिए एक और बस शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। मंडी से 8 बजकर 45 और सुंदरनगर से 9 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी।
कश्मीरी गेट तक सभी रूट रद्द, सिंधु बॉर्डर तक चलेंगी बसें
शिमला। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने और जल भराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी ने बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली एचआरटीसी बसें अब सिंधु बॉर्डर तक चलेंगी।
दिल्ली में कश्मीरी गेट तक बाढ़ का पानी भर जाने के बाद कश्मीरी गेट तक सभी बसों के रूटों को रद्द कर दिया है। ऐसे में दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली बसों को सिंधु बॉर्डर तक ही चलाया जाएगा। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने सभी चालकों-परिचालकों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
वहीं, सिंधु बॉर्डर से आगे दिल्ली में अन्य स्थानों तक जाने के लिए दिल्ली प्रशासन की ओर से बसों को क्लब कर चलाया जा रहा है ताकि हिमाचल व चंडीगढ़ से जाने वाले यात्री दिल्ली में अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंच सकें। वहीं, जिन यात्रियों ने दिल्ली की एडवांस बुकिंग करवाई है, उन्हें निगम द्वारा किराया भी वापस किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त निगम प्रबंधन ने फैसला लिया है कि प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों व विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों व लोगों को गंतव्य स्थानों के लिए एचआरटीसी ने जो स्पेशल बसें चलाई हैं, उनमें यात्रियों से साधारण किराया लिया जाएगा।
इससे पहले निगम स्पेशल बसों में 20 प्रतिशत अधिक किराया लेता था, लेकिन सरकार के निर्देशों के अनुसार निगम प्रबंधन ने विभिन्न जगहों में फंसे यात्रियों को राहत प्रदान की है। यह जानकारी एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने दी है।