Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : डमटाल रिलीफ कैंप पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, लोगों से की बात

डमटाल। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों इंदौरा और फतेहपुर के दौरे पर हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले में भारी बारिश के बाद बने हालात का हवाई निरीक्षण किया।

कांगड़ा : अब तक एक हजार से ज्यादा लोग रेस्क्यू, 539 राहत शिविरों में

पठानकोट एयरफोर्स हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह कांगड़ा जिले के इंदौरा और फतेहपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरे पर निकले। मुख्यमंत्री ने डमटाल हेलीपैड पर रेस्क्यू किए लोगों से बातचीत की।

इसके बाद डमटाल रिलीफ कैंप पहुंचे। उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रिलीफ कैंप में मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ खाना भी खाया।

Video : शिमला समर हिल लैंडस्लाइड, हाईकोर्ट के वकील ने आपदा प्रबंधन की खोली पोल 

बता दें कि बारिश के चलते पौंग झील का जलस्तर बढ़ने के बाद डैम से पानी छोड़ने से कांगड़ा जिला के इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चला हुआ है।

इसमें आर्मी, एयरफोर्स, पुलिस, एनडीआरएफ जवान डटे हुए हैं। अब तक करीब एक हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। लोगों को रिलीफ कैंप में ठहराया गया है।

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

 

हिमाचल : सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

 

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

नेशनल हाईवे पर क्यों हो रहा भारी भूस्खलन, मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कारण-जानें

मोटरसाइकिल पर बैठकर किया निरीक्षण

मंडी। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड़ के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। शनिवार को चंडीगढ़ से शिमला जाते समय डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री चक्की मोड़ के पास रुके और सड़क का निरीक्षण किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने अपना काफिला काफी पीछे रुकवाया और वहां से मोटरसाइकिल पर बैठकर ढही सड़क के आसपास का निरीक्षण किया।

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने परवाणू से कैथलीघाट तक बने फोरलेन के निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पत्थरों के लालच में पहाड़ों की अवैज्ञानिक कटिंग की गई है जिसकी वजह से भारी भूस्खलन हो रहा है।

अग्निहोत्री ने कहा कि नेशनल हाईवे पर लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। फोरलेन निर्माण कंपनी ने डंगे के निर्माण और सुरक्षा दीवारें, पत्थर, रेत और बजरी बचाने के लिए सही मानकों के साथ नहीं बनाई।

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

उन्होंने कहा कि जब वे उद्योग मंत्री थे तो उन्होंने कंपनियों को चेताया था कि पहाड़ों से आप पत्थर निकालकर बाहरी राज्यों में भी बेच रहे हैं और सड़क के निर्माण पर भी लगा रहे हैं। इससे सड़क तो बन जाएगी, लेकिन हिमाचल का बहुत नुकसान होगा और आज वही हो रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक नुकसान राष्ट्रीय राजमार्गों का हुआ है क्योंकि इनके निर्माण में कोताही बरती गई है।

हिमाचल में 48 घंटे भारी, 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 जब फोरलेन नहीं था तब तक वह कभी बंद नहीं हुआ है। यह मार्ग हिमाचल की लाइफ लाइन है। इस मार्ग पर 10 से 12 ऐसे स्पॉट हैं जो कभी भी गिर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चक्कीमोड़ में स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने NHAI के अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि चक्कीमोड़ पर नए सिरे से सड़क का निर्माण किया जाएगा। मौसम खुलने के बाद काम शुरू होगा। उसके 30 से 45 दिन में सड़क का निर्माण पूरा होगा।

 

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

 

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

 

 

कांगड़ा : हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले BSF जवान विजय कुमार को अंतिम विदाई

 

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

 

 

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba

तीसा हादसा : भाजपा भड़की, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के खिलाफ FIR की उठाई मांग

हंसराज बोले-विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

चंबा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज ने कहा कि चंबा जिला के तीसा में शुक्रवार सुबह एक बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है और इसमें पूरी तरह से सरकार एवं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की लापरवाही सामने आई है।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार से लगातार गुहार लगाकर इस रोड को बंद करवाया था पर सरकार ने इस रोड को फिर खोल दिया था, इसकी जानकारी भी हमने सरकार को पहले दी थी पर सरकार मौन रही। पहाड़ लगातार गिर रहा था। जनता देख रही थी पर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया।

कांगड़ा : हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले BSF जवान विजय कुमार को अंतिम विदाई

भाजपा मांग करती है कि पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर (FIR) होनी चाहिए। क्योंकि उनकी लापरवाही से ही इतना बड़ा हादसा चंबा में हुआ है।

सरकार की लापरवाही लगातार पूरे प्रदेश में दिख रही है और अगर इस प्रकार की लापरवाही पर अंकुश नहीं लगा हिमाचल की जनता पर हमेशा खतरा बना रहेगा। इस हादसे को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच समिति भी बैठानी चाहिए और सरकार को जनता के साने अपना पक्ष रखना चाहिए।

उधर, डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर एसडीएम तीसा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं।

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

कमेटी निर्दिष्ट प्रारूप पर तत्काल गहन अध्ययन व जांच और विश्लेषण करने के उपरांत सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गठित कमेटी में सहायक अभियंता अभियांत्रिकी लोक निर्माण विभाग और थाना प्रभारी तीसा को शामिल किया गया है।

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में अपने जवानों को खोने से पुलिस भी दुखी है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं। मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है।

सिरमौरी ताल आपदा : दादा-पोती के बाद अब दादी, बहू और पोते का शव भी मिला

हादसे में सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा, कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल सचिन राणा पुत्र मोहिंद्र सिंह लम्बर निवासी सूरजपुर देहरा (ढलियारा) कांगड़ा, कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी कैहरियां जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी कांगड़ा व हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी ओसल डलहौजी चंबा की जान गई है। टाटा सूमो चालक चंदु राम पुत्र जय दयाल निवासी मंगली चुराह चंबा की भी मौत हुई है।

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

घायल जवानों में दो कांगड़ा जिला और एक चंबा का है। कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा घायल हुए हैं।

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

स्थानीय निवासी पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा भी घायल है। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से लौट रहे थे।

यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची।

 

चंबा में बड़ा हादसा-6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

 

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

पूर्व सीपीएस ने फेसबुक पेज पर की है पोस्ट

शिमला। हिमाचल कांग्रेस में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार अपने ही बेटे से परेशान नजर आ रहे हैं। चौधरी चंद्र कुमार ने बीते रोज अपने बेटे नीरज की ओर से की गई टिप्पणी पर कहा कि मुख्यमंत्री का कोई खास विधायक नहीं होता है।

चंबा के तीसा सड़क हादसे में खब्बल के पुलिस जवान की भी गई जान

सभी विधायक ही मुख्यमंत्री के खास होते हैं। प्रशासन को बदलने में वक्त लगता है और सरकार प्राथमिकता के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि आप सभी उसके बारे में जानते हैं, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। जब बाप का जूता बेटे को फिट आने लग जाए, तो उसे कोई नसीहत नहीं देनी चाहिए।

चंबा में बड़ा हादसा : 6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

बता दें कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर अपने पिता को ही नसीहत दे डाली है। उन्होंने लिखा है कि चौधरी चंद्र कुमार जी अपनी ही कांग्रेस पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों पर तंज कसने से अच्छा है कि आप अपने जिले पर ध्यान दें। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के आप एक मात्र मंत्री हैं।

इसलिए अपनी पार्टी के चुने हुए विधायकों पर टिप्पणी करने की बजाय इस सबसे बड़े जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में सोचें, जो आज से 8 महीने पहले भी वहीं थे और आज भी वहीं हैं।

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद : बारिश के बीच पहाड़ी से आया भारी मलबा

जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बारे में सोचें, जिन्हें ये अधिकारी मुंह नहीं लगा रहे हैं और उस विधायक पर भी नजर रखें जो आपका और मुख्यमंत्री सुक्खू जी खास होने का ढोंग रच कर इन अधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ सांठ गांठ बना के बैठा है। नीरज भारती ने यह पोस्ट विधायक राजिंदर राणा और सुधीर शर्मा के गीता ज्ञान के बाद चंद्र कुमार के बयान पर की है।

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राजेंद्र राणा की पोस्ट और सुधीर के कमेंट पर भाजपा की चुटकी

महेंद्र धर्माणी ने पार्टी में अंतर्कलह दिया करार

शिमला। हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक व पूर्व में मंत्री सुधीर शर्मा के कमेंट पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस सरकार व पार्टी के बीच अंतर्कलह बताते हुए प्रदेश के विकास के लिए बाधा करार दिया है।

भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह चरम सीमा पर पहुंच रही है, जिस प्रकार से एक के बाद एक कांग्रेस के नेता अपना दर्द जनता के समक्ष ला रहे हैं, उससे पता चल रहा है कि ये नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का समर्थन यह स्पष्ट करता है कि राजेंद्र राणा कांग्रेस में एक युद्ध का आगाज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महाभारत शुरू होने जा रहा है।

सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में राणा का दर्द साफ तौर पर झलकता हुआ नजर आ रहा है, राणा ने महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए हिमाचल कांग्रेस में भी महाभारत की चर्चाओं को हवा दे दी है।

बड़ी राहत : चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड़ के पास दौड़ने लगी बसें

राजेंद्र राणा ने लिखा- जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं। जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं। महाभारत का प्रसंग देखिए- पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इनकार कर दिया था। एक ज़िद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दू बेहद जरूरी।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

राणा की इसी पोस्ट पर मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायक सुधीर शर्मा ने भी कमेंट किया है। सुधीर शर्मा ने लिखा- तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियां, वही अर्जुन वही बाण।

यानी गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं, समय बड़ा बलवान होता है, वो समय ही है जो व्यक्ति को छोटा या बड़ा बनाता है, जैसे एक बार जब महान धनुर्धर अर्जुन का समय खराब हुआ तो वह भीलों के हमले से गोपियों की रक्षा नहीं कर पाए। इसके बाद सियासी हलचल को देखकर बीजेपी ने इसे सरकार में महाभारत का आगाज बताया है।

बता दें कि सरकार में तीन मंत्री पद खाली हैं। ये कब भरे जाएंगे यह तय नहीं है, लेकिन ये दोनो नेता मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है।

केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा ट्रेड यूनियन का गुस्सा, डीसी ऑफिस शिमला के बाहर किया प्रदर्शन

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

विधायक सुधीर शर्मा के कमेंट ने उत्सुकता और बढ़ा दी है

शिमला। हिमाचल के हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी चर्चा का विषय बनी है। उस पर पूर्व मंत्री और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा के कमेंट ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। आखिर यह फेसबुक पोस्ट किस और इशारा कर रही है। हिमाचल में कहीं कुछ बड़ा तो नहीं होने वाला है।

भारतीय वायु सेना ने एयरलिफ्ट किए बड़ा भंगाल में फंसे पांच लोग, उपचार के लिए टांडा पहुंचाए

 

बता दें कि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने करीब चार घंटे पहले अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर एक पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा कि ‘जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं…जो विवादों में उलझ जाते हैं , वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं। महाभारत का प्रसंग देखिए: पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इंकार कर दिया था। एक जिद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दूरी, है बेहद जरूरी’।

मंदिरों में VIP कल्चर को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार : बिक्रम ठाकुर

राजेंद्र राणा की फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट पर काफी कमेंट आ रहे हैं। लोग पोस्ट शेयर भी कर रहे हैं। पर फेसबुक पेज पर एक कमेंट की तरफ सबका ध्यान आकर्षित हो रहा है। यह कमेंट पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का है। सुधीर शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियाँ, वही अर्जुन वही बाण’॥

कौन हैं राजेंद्र राणा

राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी जीत ने सत्ता का केंद्र ही बदल दिया था। यह चुनाव हिमाचल की राजनीति में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। वर्ष 2017 राजेंद्र राणा ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा था। कांग्रेस ने राजेंद्र राणा को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी थी।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लगाया देवदार का पौधा, बोले – एक पेड़ 10 पुत्रों के समान

 

उनका मुकाबला उनके राजनीतिक गुरु और उस समय मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित प्रेम कुमार धूमल से हुआ था। मुकाबला काफी रोचक रहा था और राजेंद्र राणा ने प्रेम कुमार धूमल को 1,919 मतों से हराया था। यह चुनाव काफी चर्चा में रहा था। सुजानपुर के नतीजों ने भाजपा में सत्ता का केंद्र हमीरपुर से बदलकर मंडी कर दिया था। प्रेम कुमार धूमल के हारने के बाद मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

 

वर्ष 2022 में कांग्रेस ने सुजानपुर से फिर राजेंद्र राणा पर भरोसा जताया और भाजपा ने रंजीत सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा। इस बार भी कड़े मुकाबले में राजेंद्र राणा ने भाजपा प्रत्याशी को 399 मतों से हराया। 2022 में हिमाचल में भी सत्ता बदली और कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने।

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

हालांकि, राजेंद्र राणा को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। क्योंकि राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार चुनकर आए हैं। 2012 में उन्होंने आजाद जीत दर्ज की थी और 2017 व 2022 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते। हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे के दौरान कार्यक्रमों में भी राजेंद्र राणा कम ही देखे जाते हैं।

 

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंदिरों में VIP कल्चर को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार : बिक्रम ठाकुर

चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए शुल्क वसूलने के फैसले को कहा दुर्भाग्य पूर्ण

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में VIP दर्शनों के लिए 1100 रुपए शुल्क लगाने को लेकर विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सरकार के इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है और सरकार से तुरंत इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में मंदिरों में दर्शन करने के लिए अब 1100 रुपए चुकाने होंगे जो देव आस्था के साथ भक्तों के साथ किया जाने वाला दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। सरकार के इस निर्णय का भाजपा पूरी तरह से विरोध करती है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लगाया देवदार का पौधा, बोले – एक पेड़ 10 पुत्रों के समान

उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 97% हिन्दू आबादी वाली विचारधारा को हरा कर सरकार बनाने का नारा देने वाले मुख्यमंत्री जो व्यवस्था परिवर्तन कि बात हर मंच से करते हैं उनसे मेरा प्रश्न है कि ये कौन सा व्यवस्था परिवर्तन है जहां लोगों को मंदिर के दर्शन करने के लिए भी शुल्क चुकाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने VIP कल्चर का खत्म किया है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार मंदिरों में भी VIP कल्चर को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए मंदिर शुल्क के माध्यम से पैसा एकत्रित करने का प्रयास प्रदेश सरकार द्वारा हो रहा है।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

मंदिरों में दर्शन के लिए शुल्क लगाया जाना लोगों कि आस्था के साथ खिलवाड़ है और भारतीय जनता पार्टी इस बात का विरोध करती है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि अपनी सरकार चलाने व सीपीएस का खर्चा जुटाने के लिए इस तरह के तुगलकी फरमान सरकार द्वारा जारी किए जा रहे हैं तो उन्हें मेरा सुझाव है कि अन्य कोई साधन खोजे। देवभूमि में लोगों की आस्थाओं के साथ न खेलें।

ठाकुर ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, इसका अर्थ यह नहीं कि सरकार इस तरह के फैसले लेकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करे। देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए ऐसी व्यवस्था किसी दूसरे धर्मस्थल पर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जरा दूसरे धर्मस्थलों पर भी एस तरह के शुल्क लगा कर बताए।

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

उन्होंने कहा कि मंदिर दर्शन के लिए जिस फार्मूला को प्रदेश सरकार ने बनाया है जिसके अनुसार 500 लोगों को पास दिए जाएंगे व अन्य वीआईपी लोगों के लिए यह दर्शन मुफ्त रहेगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु बताए कि ये वीआईपी की कैटेगरी में कौन आता है?

वो स्थानीय जनता जो वहां के ही हैं वो किस प्रकार दर्शन का लाभ ले पाएंगे जबकि 2500 लोगों के साथ-साथ तथाकथित गणमान्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा से दर्शन कर रहे होंगे। क्या वो मात्र वहां लाइनों में खड़े होने जाएंगे जबकि जिनसे शुल्क लिया गया है वो प्रथमिकता के आधार पर दर्शन कर सकेंगे।

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस तरह के निर्णय लेकर आपदा में अवसर ढूंढ़ रही है। मुख्यमंत्री लोगों को राहत देने के बजाय प्रतिदिन इस बात पर विचार करते नजर आते हैं कि प्रदेश कि गरीब जनता की जेब से पैसा निकालने के लिए कौन सा नया क़ानून बनाया जाए। लोगों की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार को हिमाचल की जनता जल्द ही आईना दिखाएगी।

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू एक किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे क्यारी बाजार, नुकसान का लिया जायजा

जुब्बल-कोटखाई में सड़कों को खोलने के लिए 4 करोड़  जारी

शिमला। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला जिले की कोटखाई तहसील की क्यारी पंचायत में बीते दिनों भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वहां भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त मकानों और सड़कों का मौके पर जायजा लिया। सड़क के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण मुख्यमंत्री लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चलकर क्यारी बाजार तक पहुंचे।

हिमाचल : 110 करोड़ रुपए से बहाल होंगी सेब उत्पादक क्षेत्रों में संपर्क सड़कें

 

इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से पीड़ित लोगों के साथ है तथा प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बागवानों का सेब मंडियों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

ऊना : TGT मेडिकल व नॉन मेडिकल में भरे जाएंगे भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के पद

 

उन्होंने उपायुक्त शिमला को निर्देश दिए कि जिन लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है और जिनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन सभी को एक-एक लाख रुपए फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवार को अभी तक पांच हजार रुपए प्रदान किए गए हैं, उन्हें राज्य सरकार द्वारा 95 हजार रुपए और दिए जाएंगे।

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

 

सीएम सुक्खू ने कहा कि बागवानों के उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए जुब्बल-कोटखाई में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में सड़कों को खोलने के लिए 4 करोड़ रुपए जारी किए हैं तथा विभिन्न कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को सात दिन में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागवानों के सेब को सुरक्षित रखने के लिए सेब क्षेत्र में अधिक से अधिक कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली के कुंडली में भी कोल्ड स्टोर बनाने जा रही है, जहां बागवान अपने सेब का भंडारण कर सकेंगे।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्यारी बाजार तक सड़क मार्ग को नौ दिन में सुचारू करने के निर्देश दिए तथा बागवानों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनके उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का नुक्सान न हो।

ज्वालामुखी : शिमला-मटौर नेशनल हाईवे आवाजाही के लिए सुचारू

 

सीएम सुक्खू ने कहा कि वह दोषारोपण की राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन बागवान के सेब नालों में फेंकने की खबर दिल्ली तक वायरल की गई। उन्होंने कहा कि आपदा के समय वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष को बताया जाएगा कि उनके समय में क्या स्थिति थी।

ग्रेजुएट व MBA पास युवाओं को रोजगार : मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के भरे जाएंगे पद

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्यारी के साथ अपने संबंधों को साझा करते हुए कहा कि क्यारी के स्थानीय देवता बौंदरा नादौन से ही यहां आए हैं, इसलिए भी यहां लोगों के साथ उनका घर का नाता है। उन्होंने कहा कि वह 1982 में भी कोटखाई के थरोला में आ चुके हैं। उस समय उन्होंने मराथू से थरोला तक पैदल यात्रा की थी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

खनियारा के कैप्टन राम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालेंगे हमीरपुर के राजेंद्र राजन

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

HRTC बस चालक-परिचालक मारपीट मामले में एक धरा, अस्पताल में मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम बोले- नुकसान का आकलन कैसे करें अधिकारी, वाहन तक नहीं दे रही सरकार

जल्दी से जल्दी राहत देने की सरकार की नियत ही नहीं

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को जल्दी से जल्दी राहत देने की सरकार की नियत ही नहीं है। अभी तक सरकार सभी आपदा प्रभावितों को फौरी राहत भी नहीं पहुंचा पाई है। पूरी सहायता राशि तो बहुत दूर की बात है। उन्होंने कहा कि  राजस्व अधिकारियों को नुकसान के आकलन के लिए सरकार किसी प्रकार के वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रही है, जिससे राजस्व अधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर शीघ्रता से नुकसान का आकलन करके अपनी रिपोर्ट भेज सकें। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद शासन-प्रशासन की तरफ से आपदा प्रभावितों को पूरी सहायता राशि मिल सके।

चंबा : बैचवाइज भरे जाएंगे टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पद, पढ़ें डिटेल

उन्होंने कहा कि इस बार आपदा से बहुत बड़े क्षेत्र को नुकसान हुआ है, जिसका आकलन करने में ज्यादा समय लगेगा। इसलिए सरकार राजस्व अधिकारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए, जिससे आपदा के आकलन के कार्य में तेजी आए और आपदा प्रभावितों को मदद मिल सके।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से पता चल रहा है कि आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन वे आपदा प्रभावित क्षेत्र तक कैसे पहुंचेंगे सरकार की तरफ से इसका कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, 136 दिन बाद मिली राहत-अधिसूचना जारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा प्रभावित ज्यादातर क्षेत्रों में सड़कें खराब होने की वजह से बस सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। अतः राजस्व के अधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में राजस्व अधिकारी या तो लोगों से मदद मांग कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं या पैदल चलकर। सरकार की इस लापरवाही का नुकसान आपदा प्रभावित लोगों को उठाना पड़ रहा है।

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में सजे हस्तशिल्पकारों के उत्पाद : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

फैशन शो का भी किया जा रहा आयोजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में हस्तशिल्प और हथकरघा निगम की ओर से आयोजित 9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रदर्शनी और फैशन शो का शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे सभी हस्तशिल्पकारों को बधाई दी।

कांगड़ा जिला में भरे जाएंगे JBT के ये पद, काउंसलिंग की तिथि तय

 

शिमला के गेयटी में हस्तशिल्पकारों के उत्पादों की 7 दिन तक प्रदर्शनी चलेगी जबकि पदम देव कॉम्प्लेक्स में चार दिन तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने के मकसद से फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने का स्वागत किया और कहा कि जब राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई थी तब भी कानून के जानकारों ने इसे गलत बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच और झूठ बार-बार आपस में टकराते हैं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।

धर्मशाला : चोरी के मामलों में 6 गिरफ्तार-जम्मू, गुजरात, दिल्ली निवासी भी शामिल

वहीं, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की ओर से विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी मांग का भी स्वागत करते हैं। फिलहाल सरकार का ध्यान व्यवस्था को पटरी पर लाने के ऊपर केंद्रित है। सरकार अभी राहत बचाव कार्य में लगी हुई है। जल्द ही विधानसभा का सत्र बुला लिया जाएगा।

 

चंबा : बैचवाइज भरे जाएंगे टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पद, पढ़ें डिटेल

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर हिमाचल प्रदेश को मदद करने की मांग उठाई है।

मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं से राजनीति को छोड़ कर हिमाचल प्रदेश की मदद करने की मांग की है, वहीं मुख्यमंत्री ने एनएचएम के तीन आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के मामले पर उनकी समस्या को सुनने की बात कही।

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

Breaking : पुली क्षतिग्रस्त होने से शिमला-मटौर नेशनल हाईवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

 

ज्वालामुखी: अचानक गिरी गौशाला, जेठानी की गई जान, सास और देवरानी घायल

 

चंबा : खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, प्रीणा पंचायत के युवा प्रधान सहित दो की गई जान

 

 

शिमला में अभिनंदन समारोह : हाटी समुदाय के लोगों ने जयराम ठाकुर का किया जोरदार स्वागत

 

 

शिमला में जुटे आउटसोर्स कर्मी, शोषण रोकने के लिए तैयार होगी रणनीति 

 

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम

 

 

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

 

हिमाचल में अब वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाना हुआ महंगा, कितनी बढ़ी फीस पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ