Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सड़कें बंद-फसलें हो रही बर्बाद : बेघर लोगों को टेंट तक नहीं दे पाई सरकार

जयराम ठाकुर ने शिमला जिला के हाल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

शिमला। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सेब बहुल क्षेत्र जुब्बल, कोटखाई और रोहडू का दौरा किया और आपदा से प्रभावित लोगों का हालचाल जाना। जयराम ठाकुर ने इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

बिलासपुर : 14 दिन बाद लापता विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार लोगों को राहत देने की बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन अभी तक जिनके घर इस आपदा में बह गए उन्हें टेंट तक नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि राहत के नाम पर लोगों को एक भी पैसा अभी नहीं मिला है। यह क्षेत्र सेब बागवानी से जुड़ा हुआ है, लेकिन सभी लिंक रोड अभी भी बंद है जिससे लोगों की सेब की फसल बर्बाद हो रही है।

हिमाचल के इस जिला में 5 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

उन्हें इस इलाके में केवल एक जेसीबी मशीन ही रोड को बहाल करती दिखी है। यह सरकार ना तो सेब को मंडियों तक पहुंचाने की व्यवस्था कर पा रही है और ना ही खरीदने की व्यवस्था कर पाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं व्यवस्थाओं को देखना चाहिए।

Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

फ्लाइट में मुख्यमंत्री जयराम और सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ-साथ, जा रहे दिल्ली

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह का फ्लाइट में एक साथ सफर करते एक फोटो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फोटो चंडीगढ़ से दिल्ली के हवाई सफर के दौरान का है।
सावधान ! ठंड से बचने को जलाते हैं अंगीठी तो इन बातों का रखें ध्यान
दिल्ली नगर निगम चुनाव के अंतर्गत आज हैदरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन के साथ भाजपा के “विजय संकल्प रोड शो” में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना हुए। साढ़े पांच बजे उन्होंने रोड शो में भाग लिया।
वहीं, सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली गए हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे और विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक देंगे।
हिमाचल : ठंड से बचने को बाल्टी में जलाई थी आग, जानलेवा हुई साबित

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली गई हैं। प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू अलग-अलग दिल्ली गए हैं। प्रतिभा सिंह भी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगी और चुनाव को लेकर फीडबैक देंगी। इसके अलावा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात करेंगी।

PNB सहित इन बैंकों में जॉब, जल्द करें आवेदन-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा

सिरमौर : चूड़धार यात्रा पर पूरी तरह रोक, इस तरफ रुख न करें श्रद्धालु

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें