Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : डमटाल रिलीफ कैंप पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, लोगों से की बात

डमटाल। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों इंदौरा और फतेहपुर के दौरे पर हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले में भारी बारिश के बाद बने हालात का हवाई निरीक्षण किया।

कांगड़ा : अब तक एक हजार से ज्यादा लोग रेस्क्यू, 539 राहत शिविरों में

पठानकोट एयरफोर्स हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह कांगड़ा जिले के इंदौरा और फतेहपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरे पर निकले। मुख्यमंत्री ने डमटाल हेलीपैड पर रेस्क्यू किए लोगों से बातचीत की।

इसके बाद डमटाल रिलीफ कैंप पहुंचे। उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रिलीफ कैंप में मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ खाना भी खाया।

Video : शिमला समर हिल लैंडस्लाइड, हाईकोर्ट के वकील ने आपदा प्रबंधन की खोली पोल 

बता दें कि बारिश के चलते पौंग झील का जलस्तर बढ़ने के बाद डैम से पानी छोड़ने से कांगड़ा जिला के इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चला हुआ है।

इसमें आर्मी, एयरफोर्स, पुलिस, एनडीआरएफ जवान डटे हुए हैं। अब तक करीब एक हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। लोगों को रिलीफ कैंप में ठहराया गया है।

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

 

हिमाचल : सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

 

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ