Categories
Shimla

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू : इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बीच हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक का समय दोपहर 12 बजे रखा गया था, लेकिन ये करीब एक बजे  शुरू हुई।

हिमाचल कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं। बैठक सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में आयोजित की जा रही है। हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक है। इसमें राज्यभर में हुए नुकसान के अनुमान पर चर्चा होगी। लोगों को राहत देने के संबंधित मामले भी इस बैठक में जा सकते हैं।

बैठक में पूर्व में लिए जनहित के कई निर्णयों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सहयोग राशि को 65 हजार रुपए से एक लाख रुपये करने का मामला कैबिनेट में जा सकता है।

कुल्लू : गड़सा घाटी में बादल फटा, 5 मकान क्षतिग्रस्त, दो पुल और मवेशी बहे

 

कोविड फंड को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में बदलने की संभावना पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा नदी से 100 मीटर की दूरी पर निर्माण कार्य कर पाने के नियमों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। अभी तक यह नियम 25 मीटर का है। बैठक में मात्र दो बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को अब बंद करने की तैयारी चल रही है।

मंडी : नहाने उतरा था 22 साल का युवक, रिवालसर झील में समा गया

 

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों को भरने पर भी निर्णय हो सकता है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा के मानसून सत्र के सितंबर के पहले हफ्ते में करवाए जाने की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है।

पैसों से भरा पर्स बस में भूली महिला, हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक ने लौटाया

 

 

हिमाचल : बेरोजगारों का सब्र टूटा, सरकार के खिलाफ सचिवालय के बाहर गरजे

 

कुल्लू : मलाणा स्टेज 2 डैम के गेट में आई खराबी, हाई अलर्ट पर दर्जनों गांव

 

 

हिमाचल : 28 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

 

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- केंद्र की ओर से हिमाचल को नहीं मिली कोई अंतरिम राहत राशि

 

पालमपुर : इस महिला को कोई पहचानता हो तो पुलिस स्टेशन में करे संपर्क

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *