Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba Kangra

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के तीसा में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 6 पुलिस जवानों का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इनमें पांच जवान कांगड़ा और एक जवान चंबा जिला का निवासी था।

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

आज सुबह जब जवानों की पार्थिव देह उनके घर पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांवा वालों और नेताओं ने जवानों के अंतिम संस्कार में पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया।

नूरपुर के वार्ड नंबर 3 निवासी राकेश गौरा (48) का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राकेश गोरा को उनके पुत्र पीयूष (18) ने मुखाग्नि दी। राकेश गोरा द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह जिला कांगड़ा में तैनात थे।

राकेश के घर में उनकी बूढ़ी मां दयावन्ति (90), पत्नी सुलेखा और बेटा पीयूष (18) है। राकेश गोरा की पत्नी पुलिस विभाग बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। राकेश गोरा के एक बड़े भाई भी हैं, जोकि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के सरकारी आवास पर गिरा पेड़

जवाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां की पंचायत खब्बल के कांस्टेबल कमलजीत परिवार का इकलौता बेटे थे। पिता अर्जुन सिंह के देहांत के बाद उनके कंधों पर 92 वर्षीय दादी लीलावती, माता कमलेश कुमारी (62), पत्नी अनिता (36), बेटा रुध्रप्रताप (12) और बेटी दिव्यांशी (9) के पालन पोषण का जिम्मा था। कमलजीत के पिता भाजपा के कर्मठ नेता के साथ स्थानीय पंचायत के प्रधान भी रह चुके थे।

गगल के इच्छी गांव के कांस्टेबल लक्ष्य (25) के परिजन अगले साल उनके सिर सेहरा बांधने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि शादी को लेकर संजोए गए सपने मातम में बदल जाएंगे। लक्ष्य बीते माह तीन से 14 जुलाई तक अपने घर आए थे।

इस दौरान उसने अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ खुशी के पल बांटे थे। माता नीतू और भाई सिद्धांत मोगरा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता पवन मोंगरा ने बताया कि लक्ष्य दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए थे। कांगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल ने भी लक्ष्य को श्रद्धांजलि दी।

हिमाचल में 48 घंटे भारी, 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

उपमंडल देहरा के ढलियारा पंचायत के वार्ड नंबर चार के निवासी कांस्टेबल सचिन राणा वर्ष 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में ढलियारा कॉलेज से बीबीए पास सचिन 20 जुलाई को अपनी शादी की पहली वर्षगांठ मनाने घर आए थे और 2 अगस्त को ड्यूटी पर वापस लौटे थे।

सचिन राणा के पिता मोहिंद्र सिंह राणा असम रायफल में सूबेदार रैंक पर तैनात हैं। वह आजकल शिलांग (मेघालय) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह भी इसी माह 2 अगस्त को छुट्टी काटकर गए थे। सचिन राणा की पत्नी सपना चंडीगढ़ में निजी कंपनी में आर्किटेक्ट के पद पर कार्यरत है।

सचिन राणा की एक बहन है। बहन की शादी नवंबर तय है। देहरा के विधायक होशियार सिंह ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

नूरपुर : एसआई राकेश गोरा को अंतिम विदाई, तीसा हादसे में गंवाई जान

जवाली की ग्राम पंचायत कैहरियां से कांस्टेबल अभिषेक (28) वर्ष 2016 में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे और द्वितीय बटालियन सकोह में कार्यरत थे। अभिषेक बैरागढ़ पोस्ट पर तैनात थे।

अभिषेक के पिता जल शक्ति विभाग में बतौर फीटर कार्यरत हैं जबकि माता सुदेश कुमारी गृहिणी है। मृतक अभिषेक का एक छोटा भाई विनय और एक बहन आकृति है।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, भाजपा नेता संजय गुलेरिया, कैहरियां पंचायत प्रधान राजेश कुमारी, उपप्रधान गोवर्धन सिंह, केवल सिंह और दिनेश निखिल ने इस घटना पर दुख जताया है और परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है।

चंबा जिला के डलहौजी के ओसल निवासी हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व 13 वर्ष का बेटा और अढ़ाई वर्ष की बेटी है। प्रवीन टंडन मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत होने के बाद इन दिनों सैकेंड आइआरबी बटालियन में कार्यरत थे।

इन दिनों जिला के सीमांत क्षेत्र में प्रहरी के तौर पर तैनात थे। ओसल पंचायत के ओसल गांव का प्रवीन टंडन पांच भाई- बहनों में सबसे बड़े थे। प्रवीण का बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है।

तीसा हादसा : इच्छी के पुलिस जवान लक्ष्य मोंगरा का हुआ अंतिम संस्कार 

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में अपने जवानों को खोने से पुलिस भी दुखी है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं। मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है।

वहीं, कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा घायल हुए हैं।

मंडी : कांगू-डैहर मार्ग पर सड़क धंसने से खाई में गिरी HRTC बस, 13 लोग घायल

स्थानीय निवासी पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा भी घायल है। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे।

ये सभी जवान द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह जिला कांगड़ा में तैनात थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से लौट रहे थे।

यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची।

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

 

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

 

 

कांगड़ा : हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले BSF जवान विजय कुमार को अंतिम विदाई

 

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

 

 

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *