Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में सजे हस्तशिल्पकारों के उत्पाद : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

फैशन शो का भी किया जा रहा आयोजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में हस्तशिल्प और हथकरघा निगम की ओर से आयोजित 9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रदर्शनी और फैशन शो का शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे सभी हस्तशिल्पकारों को बधाई दी।

कांगड़ा जिला में भरे जाएंगे JBT के ये पद, काउंसलिंग की तिथि तय

 

शिमला के गेयटी में हस्तशिल्पकारों के उत्पादों की 7 दिन तक प्रदर्शनी चलेगी जबकि पदम देव कॉम्प्लेक्स में चार दिन तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने के मकसद से फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने का स्वागत किया और कहा कि जब राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई थी तब भी कानून के जानकारों ने इसे गलत बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच और झूठ बार-बार आपस में टकराते हैं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।

धर्मशाला : चोरी के मामलों में 6 गिरफ्तार-जम्मू, गुजरात, दिल्ली निवासी भी शामिल

वहीं, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की ओर से विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी मांग का भी स्वागत करते हैं। फिलहाल सरकार का ध्यान व्यवस्था को पटरी पर लाने के ऊपर केंद्रित है। सरकार अभी राहत बचाव कार्य में लगी हुई है। जल्द ही विधानसभा का सत्र बुला लिया जाएगा।

 

चंबा : बैचवाइज भरे जाएंगे टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पद, पढ़ें डिटेल

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर हिमाचल प्रदेश को मदद करने की मांग उठाई है।

मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं से राजनीति को छोड़ कर हिमाचल प्रदेश की मदद करने की मांग की है, वहीं मुख्यमंत्री ने एनएचएम के तीन आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के मामले पर उनकी समस्या को सुनने की बात कही।

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

Breaking : पुली क्षतिग्रस्त होने से शिमला-मटौर नेशनल हाईवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

 

ज्वालामुखी: अचानक गिरी गौशाला, जेठानी की गई जान, सास और देवरानी घायल

 

चंबा : खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, प्रीणा पंचायत के युवा प्रधान सहित दो की गई जान

 

 

शिमला में अभिनंदन समारोह : हाटी समुदाय के लोगों ने जयराम ठाकुर का किया जोरदार स्वागत

 

 

शिमला में जुटे आउटसोर्स कर्मी, शोषण रोकने के लिए तैयार होगी रणनीति 

 

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम

 

 

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

 

हिमाचल में अब वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाना हुआ महंगा, कितनी बढ़ी फीस पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ