Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जयराम बोले- नुकसान का आकलन कैसे करें अधिकारी, वाहन तक नहीं दे रही सरकार

ewn24news choice of himachal 08 Aug,2023 1:13 am






    जल्दी से जल्दी राहत देने की सरकार की नियत ही नहीं





    शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को जल्दी से जल्दी राहत देने की सरकार की नियत ही नहीं है। अभी तक सरकार सभी आपदा प्रभावितों को फौरी राहत भी नहीं पहुंचा पाई है। पूरी सहायता राशि तो बहुत दूर की बात है। उन्होंने कहा कि  राजस्व अधिकारियों को नुकसान के आकलन के लिए सरकार किसी प्रकार के वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रही है, जिससे राजस्व अधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर शीघ्रता से नुकसान का आकलन करके अपनी रिपोर्ट भेज सकें। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद शासन-प्रशासन की तरफ से आपदा प्रभावितों को पूरी सहायता राशि मिल सके।
    चंबा : बैचवाइज भरे जाएंगे टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पद, पढ़ें डिटेल

    उन्होंने कहा कि इस बार आपदा से बहुत बड़े क्षेत्र को नुकसान हुआ है, जिसका आकलन करने में ज्यादा समय लगेगा। इसलिए सरकार राजस्व अधिकारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए, जिससे आपदा के आकलन के कार्य में तेजी आए और आपदा प्रभावितों को मदद मिल सके।

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से पता चल रहा है कि आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन वे आपदा प्रभावित क्षेत्र तक कैसे पहुंचेंगे सरकार की तरफ से इसका कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, 136 दिन बाद मिली राहत-अधिसूचना जारी

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा प्रभावित ज्यादातर क्षेत्रों में सड़कें खराब होने की वजह से बस सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। अतः राजस्व के अधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में राजस्व अधिकारी या तो लोगों से मदद मांग कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं या पैदल चलकर। सरकार की इस लापरवाही का नुकसान आपदा प्रभावित लोगों को उठाना पड़ रहा है।



















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather