Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सुधीर शर्मा के बाद राजेंद्र राणा ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मानहानि का नोटिस

राणा बोले- 7 नेताओं की तरफ से भी नोटिस जल्द जारी होंगे

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के बाद भाजपा में शामिल पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी मुख्यमंत्री को लीगल नोटिस भेजा है। राजेंद्र राणा ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपराधिक और सिविल मानहानि का नोटिस भेजा है।

दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग घर बैठे दे सकेंगे वोट, करना होगा ये काम

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा भाजपा में शामिल सभी नेता मुख्यमंत्री को लीगल नोटिस देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 15 करोड़ रुपए लेने के सबूत सार्वजनिक करें अन्यथा अदालती कार्रवाई को तैयार रहें। राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के पास प्रमाण हैं तो सभी 9 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनको जेल में डालें।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप लगाने के लिए मुख्यमंत्री को सभी 9 नेताओं और प्रदेश की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

ऊना में बड़ा हादसा : पेट्रोल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, भड़की आग-एक की गई जान

मुख्यमंत्री के पद पर बैठे नेता को इस तरह के तथ्यहीन आरोप लगाना शोभा नहीं देता। राजेंद्र राणा कहा कि उनके और पूर्व मुख्यमंत्री सुधीर शर्मा के बाद शेष 7 नेताओं की तरफ से सीएम को जल्द नोटिस जारी हो जाएंगे।

राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी नाकामी को छिपाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। इसी कारण आज सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या घटकर 34 तक पहुंच गई है।

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

गौर हो कि सबसे पहले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में 5 करोड़ रुपए मानहानि का दावा करने के अलावा 55000 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, उससे उनके मान-सम्मान को धक्का लगा है।

मुख्यमंत्री की तरफ से कही गईं ये बातें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर 15-15 करोड़ रुपए में बिके होने और अपनी विधायकी को नीलाम करने के आरोप निराधार हैं, ऐसे में उन्होंने लीगल नोटिस के साथ क्रिमिनल एक्शन लेने की भी मांग की है।

कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी

हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान 

हिमाचल : 10 अप्रैल को सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, यह रहेगा असर
‘अली’ पर बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, मांगी माफी

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें
हिमाचल राज्यसभा चुनाव : पर्ची सिस्टम से रिजल्ट को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर

HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla Kangra State News

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मानहानि का कानूनी नोटिस- 5 करोड़ का दावा

बोले : 15-15 करोड़ रुपए में बिकने के प्रूफ तो करें सार्वजनिक

शिमला। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। सुधीर शर्मा ने वकील के माध्यम से 5 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया है।

Breaking : हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि कांग्रेस के बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपए में बिके हैं, उनके पास इसके प्रूफ भी हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कानूनी नोटिस भेजा है।

Legal Notice Defamation Shimla Sudhir Sharma
HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का यह बयान हास्यपद है। अगर उनके पास सुबूत हैं तो उन्हें जनता के सामने रखें। केवल मंच से कुछ भी कह देना ठीक नहीं है। ऐसी बातें व्यक्ति बौखलाहट में करता है।

उन्होंने हमीरपुर में एक माइनिंग क्रशर और दुबई इन्वेस्टर मीट आदि को लेकर भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुबई में इन्वेस्टर मीट के लिए गए, लेकिन वहां कोई इन्वेस्टर मीट थी ही नहीं। सरकारी खजाने पर निजी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए थे।

 

शिमला : हरियाणा सर्किट हाउस के पास सोई थी 3 वर्षीय बच्ची, सरकारी गाड़ी ने कुचला

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

कांगड़ा : आचार संहिता के बीच सरकारी स्कूल में शराब की खेप बरामद
बद्दी : प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी

ज्वालामुखी : मझीण में पति की मौत के बाद महिला से मारपीट- स्टोर रूम में रखा कैद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देवेंद्र जग्गी बोले- पार्टी को जब भी पड़ी जरूरत, सुधीर शर्मा ने दिखाई पीठ

सम्मान नहीं दिया, जलील किया, यह कहना नहीं देता शोभा

 

धर्मशाला। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करते ही पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर जुबानी हमला शुरू हो गया है। नगर निगम धर्मशाला के पूर्व महापौर और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव देवेंद्र सिंह जग्गी ने सुधीर शर्मा पर बड़ा हमला बोला है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया और जलील किया, यह बात कहना सुधीर शर्मा को शोभा नहीं देता।

कांग्रेस पार्टी की टिकट पर वह विधायक बने। इसके बाद मंत्री बनाया। पर उन्होंने क्या किया।  2019 के उपचुनाव में जब पार्टी को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। फिर लोकसभा चुनाव में भी लड़ने से भी मना कर दिया। जब पार्टी को उनकी जरूरत थी, तो सुधीर शर्मा ने पीठ ही दिखाई है।

मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आए कांगड़ा के पोकलेन ऑपरेटर का शव बरामद

 

इसके बावजूद 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और धर्मशाला से विधानसभा की टिकट दी। चुनाव लड़ कर वह जीते भी, लेकिन सुधीर शर्मा ने पार्टी को बदले में क्या दिया, सिर्फ धोखा। इस बात का जवाब सुधीर शर्मा दें।

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सुधीर शर्मा बार-बार कांग्रेस पार्टी को धोखा देते आए हैं और इस बार तो उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं।

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

 

देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा में लोगों को राहत देने में लगी रही, लेकिन सुधीर शर्मा सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचते रहे।  अपमान व जलील होना उसे कहते हैं, जैसे उन्होंने धर्मशाला की जनता को किया है।  उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा अपनी अति महत्वकांक्षाओं के चलते भाजपा में गए हैं। उन्हें एक आम परिवार से निकला व्यक्ति मुख्यमंत्री पद पर सहन नहीं हो रहा था।

सुधीर शर्मा मुख्यमंत्री पर किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तो आपदा में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी दान कर दी, लेकिन सुधीर शर्मा बताएं आपदा के दौरान उन्होंने क्या सहयोग किया।

उपचुनाव से सक्रिय राजनीति में आए थे सुधीर शर्मा, अब ‘उपचुनाव’ से ही करेंगे नई शुरुआत

 

इस मौके पर  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी,  पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान, नगर निगम महापौर नीनू शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार पप्पी, कांग्रेस प्रदेस सचिव पुनीत मल्ली व युवा कांग्रेस अध्यक्ष जिला कांगड़ा पंकज कुमार उर्फ पंकू सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

उपचुनाव से सक्रिय राजनीति में आए थे सुधीर शर्मा, अब ‘उपचुनाव’ से ही करेंगे नई शुरुआत

1998 में लड़ा था पहला इलेक्शन

 

धर्मशाला। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सुधीर शर्मा धर्मशाला से भाजपा की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे।

रोचक पहलू यह है कि सुधीर शर्मा ने कांग्रेस में अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत भी बैजनाथ में उपचुनाव से की थी। हालांकि, उन्हें इस उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।

54 साल सक्रिय राजनीति में रहे पिता पंडित संत राम

सुधीर शर्मा ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल वीरवार से फूंक दिया है। सुधीर शर्मा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता पूर्व मंत्री और बैजनाथ के विधायक पंडित संत राम को कौन नहीं जानता होगा।  एक वक्त था जब हिमाचल की राजनीति में संत राम की अच्छी पैठ थी।

शिमला में फोरलेन निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप, डीसी के पास पहुंचे लोग

उन्हें ‘पंडित जी’ के नाम से जाना जाता था। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सिपहसालारों में अव्वल में गिने जाते थे।  संत राम करीब 54 साल कांग्रेस पार्टी में रहे। पंडित संत राम ने चौबीन पंचायत के प्रधान के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। वह शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और वन मंत्री रहे।

बता दें कि पंडित संत राम 1972 में सीपीआई के बिधि चंद को हराकर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर बैजनाथ क्षेत्र से विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वह 1990 तक विधायक रहे। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी के ओम प्रकाश, 1982 में आजाद प्रत्याशी मिल्खी राम और 1985 में भाजपा के प्रत्याशी दुलो राम को हराया था।

मंडी : बेरोजगारी भत्ता योजना पर लगेगी ब्रेक, युवाओं को करना होगा ऐसा

1990 में बैजनाथ की जनता ने संत राम को नकार दिया और भाजपा के दुलो राम चुनाव जीते। अगले चुनाव के लिए उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। 1993 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे।  उन्होंने 1990 की हार का बदला लेते हुए दुलो राम को हराया था।

1998 विधानसभा चुनाव में फिर दुलो राम को हराया। 1998 में पंडित संत राम का निधन हो गया। बैजनाथ में उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने पंडित संत राम के पुत्र सुधीर शर्मा को उपचुनाव में टिकट दी।

भाजपा ने फिर दुलो राम पर भरोसा जताया। उपचुनाव में सिंपैथी फेक्टर भी नहीं चल सका और उपचुनाव में सुधीर शर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा और दुलो राम चुनकर विधानसभा पहुंचे।

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

2003 और 2007 में कांग्रेस ने फिर सुधीर को टिकट दी और भाजपा ने दुलो राम पर भरोसा कायम रखा। दोनों ही चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। 2012 में हिमाचल की राजनीति में कुछ ऐसा हुआ कि कुछ नेताओं को अपना चुनावी क्षेत्र बदलना पड़ा।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और  सुधीर शर्मा भी शामिल थे। 2012 में डिलिमिटेशन के बाद रोहड़ू के साथ बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र एससी के लिए रिजर्व हो गया।

अब सुधीर शर्मा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती चुनाव कहां से लड़ा जाए यह थी। कांग्रेस ने सुधीर शर्मा पर भरोसा जताया और धर्मशाला से टिकट दिया। हालांकि, उस समय कांग्रेस में अंदरखाते बगावत भी हुई, लेकिन सुधीर शर्मा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते।

सुधीर शर्मा चुनाव जीते ही नहीं, बल्कि ततकालीन वीरभद्र सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी बने। 2017 में सुधीर शर्मा को भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी 

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के करीब 15 माह बाद ही धर्मशाला में उपचुनाव हुआ। किशन कपूर के लोकसभा सांसद बनने के बाद यह उपचुनाव हुआ। इसमें भाजपा ने युवा नेता विशाल नेहरिया को टिकट दी। सुधीर शर्मा के उपचुनाव न लड़ने के चलते कांग्रेस को नया प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारना पड़ा। उपचुनाव में कांग्रेस की हार हुई।

2022 विधानसभा चुनाव में सुधीर शर्मा फिर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। पर इस बार परिस्थितियां कुछ अलग थीं। सुधीर शर्मा को सुक्खू कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी।

इस बात से सुधीर शर्मा कुछ खफा थे। फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से अन्य पांच विधायकों के साथ क्रॉस वोटिंग की और भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला।

व्हीप जारी होने के बावजूद बजट वोटिंग में हिस्सा न लेने पर हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने उनकी और अन्य 6 विधायकों की सदस्यता रद्द दी। इसके चलते धर्मशाला सहित सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ और लाहौल स्पीति में उपचुनाव हो रहे हैं।

 

पचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से बागी सभी 6 नेताओं को टिकट दी है। सुधीर शर्मा ने अब भाजपा टिकट पर धर्मशाला से उपचुनाव लड़ेंगे। उपचुनाव के लिए वोटिंग लोकसभा चुनाव के साथ 1 जून को होगी।

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुधीर शर्मा को कांग्रेस ने AICC सचिव के पद से हटाया, दिया ये रिएक्शन

राजिंदर राणा ने कार्यकारी अध्यक्ष के पद से दिया  इस्तीफा

शिमला। हिमाचल कांग्रेस में घमासान अभी भी जारी है। सुक्खू सरकार का बागियों को मनाने का अब कोई इरादा नहीं है।

6 बागी नेताओं की सदस्यता रद्द करने के बाद अब कांग्रेस ने सुधीर शर्मा को AICC सचिव के पद से हटा दिया है। इसे लेकर आदेश जारी किए गए हैं। सुक्खू सरकार के इस एक्शन का सुधीर शर्मा ने रिएक्शन दिया है।

हिमाचल : जूनियर क्लर्क के 232 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस माह परीक्षा प्रस्तावित

 

पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर आदेशों के साथ कैप्शन में लिखा, “भार मुक्त तो ऐसे किया है जैसे सारा बोझ मेरे ही कंधों पर था।
चिंता मिटी, चाहत गई, मनवा बेपरवाह, जिसको कछु नहीं चाहिए, वो ही शहंशाह। 🙏🏼 ”

हिमाचल : State Eligibility Test को लेकर बड़ी अपडेट, परीक्षा स्थगित

 

सुधीर शर्मा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं और लगातार कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

इससे पहले, जब सियासी संकट खत्म होने के बाद सीएम सुक्खू ने कई घोषणाएं की तो सुधीर ने उनका हमला बोला था और कहा था कि जब चादर लगी फटने,तब ख़ैरात लगी बंटने।

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

 

सुधीर ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने सुक्खू सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने लिखा, “भगवद गीता में एक श्लोक है जिसका भावार्थ है- ‘अन्याय सहना उतना ही अपराध है, जितना अन्याय करना। अन्याय से लड़ना आपका कर्तव्य है। यही श्लोक आज हमारे संघर्ष का , हमारे फैसले का, हमारे द्वारा उठाए गए कदम का आधार बना है और इस श्लोक ने हमें शक्ति भी दी है।”

वहीं राजिंदर राणा ने हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

 

हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नालागढ़ : कमरे में सोया था परिवार, भड़की आग-3 साल के मासूम की गई जान

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन
हिमाचल की बेटी सुमन कुमारी ने रचा इतिहास : BSF की पहली महिला स्नाइपर बनीं

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पशुपालन विभाग में भर्ती होंगे एक हजार मल्टी टास्क वर्कर, मिली मंजूरी
चंबा : यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 120 पद, 7 मार्च को इंटरव्यू

पठानकोट-चंबा एनएच परेल के पास बंद, जिला में कौन सा मार्ग बंद-जानें
हिमाचल PWD में JOA IT के 30 पद भरने को मंजूरी, जानें कैबिनेट बैठक के पूरे फैसले
हिमाचल  : इन शिक्षकों की सेवाएं होंगी नियमित, सरकार ने लिया फैसला

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

धर्मशाला : कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट

धर्मशाला। बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमले के बाद अब पूर्व मंत्री व धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है।

सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डीजीपी संजय कुंडू को शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार किसी ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को उनके नाम की सुपारी दी है। हालांकि यह अभी जांच का विषय है कि ऐसा हुआ है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम 

 

सुधीर ने बताया कि धमकी उन्हें डायरेक्ट उनके फोन पर नहीं दी गई है बल्कि उनके साथ रह रहे कुछ लोगों को सूचना मिली है।

उन्होंने जान को खतरा बताते हुए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डीजीपी संजय कुंडू को दे दी है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि शांतिप्रिय प्रदेश में ऐसी बात सही नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

 

कांग्रेस में ही किसी नेता द्वारा सुपारी दिए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के बीच में ही ऐसा होगा तो इससे गिरा स्तर क्या हो सकता है, लेकिन अभी यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

हरिपुर मामला : पुलिस केस से बचने को रचा था शादी का ड्रामा, किसी साजिश की शिकार हुई युवती

 

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके ध्यान में ये मामला आया है। पुलिस अलर्ट है और मामले की छानबीन कर रही है।

जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी कांगड़ा ने सुधीर शर्मा से भी बात की है साथ ही डीजीपी भी पंजाब पुलिस के संपर्क में हैं।

गौर हो कि गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया है। यह वही गोल्डी बराड़ है जिसने मई, 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से ही गोल्डी बराड़ का नाम चर्चा में था।

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

 

उसके खिलाफ राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने के मामले शामिल है।

बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। गोल्डी बराड़ वर्तमान में कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता है।

HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत

हरिपुर मामला : युवक गिरफ्तार, चार दिन पहले एसपी से मिली थी युवती

 

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद

कांगड़ा : एग्जीक्यूटिव व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

नगरोटा बगवां : जवान हैप्पी सिंह को अंतिम विदाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर
हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 
बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

आदि हिमानी चामुंडा में दोबारा लगेंगी लाइट्स, त्रियुंड में फीस वसूली फैसले पर भी रोक

विधायक सुधीर शर्मा ने दी जानकारी

धर्मशाला। आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते उखाड़ी गई सोलर लाइटें दोबारा लगाई जाएंगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कही।

रविवार को वीडियो बयान जारी करके सुधीर शर्मा ने कहा कि इस गंभीर मसले पर उनकी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात हुई है।

ऊना और धौलाकुआं में सर्दी का टूटा रिकॉर्ड, भीषण ठंड ने ढाया सितम 

 

इसके बाद उन्होंने लाइटों को दोबारा लगाने के आदेश जारी किए हैं। सुधीर शर्मा ने इस बारे में सबसे पहले मसला उठाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी।

सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि त्रियुंड में भी वन विभाग ने फीस वसूलने का फैसला लिया था, उस पर भी सीएम ने रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर

 

उन्होंने कहा कि देश-दुनिया के लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते से सोलर लाइटें काटना व खोलना शर्मनाक है।

आदि हिमानी चामुंडा के रास्ते दर्जनों सोलर लाइटें लगाई गई थीं। रात के समय इन लाइटों से मंदिर का अनूठा नजारा दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित कर रहा था। आदि हिमानी चामुंडा हिमाचल में धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन रहा है।

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला
जदरांगल में ही बनेगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी

सुधीर शर्मा ने कहा कि जदरांगल में ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम होगा। प्रदेश सरकार जल्द इसके लिए 30 करोड़ रुपए जमा करवाने जा रही है।

धर्मशाला को कर्मभूमि बनाने के बाद उन्होंने जनता की मांग पर जदरांगल में सीयू का सपना देखा था। उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि सीयू का जदरांगल में काम हर हाल में करवाया जाएगा।

हिमाचल : पटवारी भर्ती को लेकर बड़ा फैसला- भरे जाएंगे ये पद

 

शिमला में हादसा : खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की गई जान, बहू व पोता-पोती घायल

हिमाचल में वाहन स्क्रैप सेंटर के लिए करें आवेदन, यह है लास्ट डेट

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

हिमाचल : सीमेंट के दाम बढ़ने से लोगों पर पड़ेगी दोहरी मार, ऐसा न करे सरकार

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू
हरोली से शिमला वाया एम्स बिलासपुर नई HRTC बस शुरू- ये होगी टाइमिंग और किराया

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी न होने की क्या है वजह, क्यों पड़ी रही इतनी धुंध-जानें
हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले की आयु में मिलेगी छूट- लिया फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी
हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला

कांगड़ा : इन स्थानों पर होगा उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन, ऑनलाइन करें आवेदन
Himachal में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला : आदि हिमानी चामुंडा मंदिर सोलर लाइट मामला, पुलिस में शिकायत

विधायक सुधीर शर्मा ने मामले में लिया कड़ा संज्ञान

धर्मशाला। देश-दुनिया के लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते से सोलर लाइटें काटना व खोलना शर्मनाक है। इस मामले में पुलिस को जल्द एक्शन लेना चाहिए।

यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को यहां जारी बयान में कही।

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में बाकायदा पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत पड़ी पुलिस चौकी योल में शिकायत दी है। पुलिस को जल्द इन लोगों को गिरफ्तार करके इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि आदि हिमानी चामुंडा के रास्ते दर्जनों सोलर लाइटें लगाई गई थीं। रात के समय इन लाइटों से मंदिर का अनूठा नजारा दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित कर रहा था।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पटवारी भर्ती को लेकर बड़ा फैसला- भरे जाएंगे ये पद

 

आदि हिमानी चामुंडा हिमाचल में धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन रहा है, लेकिन कुछ लोगों को विकास हजम नहीं हो रहा। ऐसे लोग नहीं चाहते कि धर्मशाला शहर व कांगड़ा जिला पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित हो।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि मंदिर के रास्ते की लाइटें उखाड़ना आस्था से छेड़छाड़ है। इस तरह के लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

हिमाचल में वाहन स्क्रैप सेंटर के लिए करें आवेदन, यह है लास्ट डेट

 

कांगड़ा पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई लोग रात को ही मंदिर के लिए सफर शुरू करते थे, लेकिन पहाड़ी और जंगली रास्ता होने के कारण रास्ते में कोई भी हादसा हो सकता था।

हिमाचल में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

कई बार लोग आधे रास्ते में भी डेरा डाल देते हैं। इन सोलर लाइटों के लगने से मंदिर का पूरा रास्ता जगमगा उठा था। इससे लोग मंदिर का कभी भी सफर कर सकते थे, लेकिन इन लाइटों से छेड़छाड़ करके शरारती तत्वों ने एक तरह से कानून को चुनौती दी है।

सुधीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेकर समाज में बेहतर मिसाल कायम करने की मांग उठाई है।

हिमाचल : सीमेंट के दाम बढ़ने से लोगों पर पड़ेगी दोहरी मार, ऐसा न करे सरकार

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल में वाहनों के फैंसी नंबर का बढ़ा क्रेज, Number One से 35 लाख की इनकम

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पहली कक्षा में दाखिले की आयु में मिलेगी छूट- लिया फैसला

हिमाचल में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
कांगड़ा : इन स्थानों पर होगा उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन, ऑनलाइन करें आवेदन

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी न होने की क्या है वजह, क्यों पड़ी रही इतनी धुंध-जानें
हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, जोगिंदर नगर में होंगे साक्षात्कार
हरोली से शिमला वाया एम्स बिलासपुर नई HRTC बस शुरू- ये होगी टाइमिंग और किराया

HPBOSE : दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अस्थाई डेटशीट जारी, यहां देखें
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मानसून सत्र : 3 साल में कांगड़ा जिला से एक सरकारी कार्यालय स्थानांतरित, 36 किए बंद

सुधीर शर्मा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

शिमला। गत तीन वर्ष में 31 जनवरी 2023 तक सरकार द्वारा 1 सरकारी कार्यालय जिला कांगड़ा से बाहर स्थानांतरित किया और 36 सरकारी दफ्तर बंद किए गए हैं। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के सवाल से जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है।

हिमाचल मानसून सत्र : आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे पर तपा सदन-विपक्ष की नारेबाजी-वॉकआउट किया

जानकारी के अनुसार 12 नवंबर 2021 को पीडब्ल्यूडी का सीएमयू उपमंडल धर्मशाला से रिवालसर मंडी स्थानांतरित किया है। एसडीपीओ शाहपुर, पुलिस पोस्ट धीरा, पुलिस पोस्ट थुरल, उपतहसील जालग, उपतहसील चचियां, पटवार वृत्त धनेटी गारलां, अनोह, सिहोटू, नंगल, पक्का टियाला, औंद, सोलधा (भटोली), जांगल (सिहूणी), थपकौर, चौगान को बंद किया है।

हिमाचल : शिक्षकों के 5291 पद भरने को मंजूरी, DM और PET को लेकर भी निर्देश जारी

 

सिंचाई विंग धर्मशाला (गैर कार्यात्मक था), जल शक्ति वृत्त भवारना, जल शक्ति मंडल जयसिंहपुर, कांगड़ा, जल शक्ति उपमंडल बनूरी, मझीण, तंग, जल शक्ति अनुभाग डूहक, टप्पा, कंडी, तपोवन, चामुंडा नंदीकेश्वर, पीडब्ल्यूडी मंडल ज्वालामुखी कांगड़ा, विकास खंड डाडासीबा, पालमपुर, खुंडियां, जवाली, उपमंडल रक्कड़, उपमंडल कोटला बेहड़, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक कार्यालय धर्मशाला को बंद किया गया है।

कांगड़ा जिला में कार्यालयों को बंद करने को लेकर बताया गया कि पिछली सरकार के 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए कार्यालयों के संदर्भ में उस अवधि के निर्णयों की समीक्षा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के दिसंबर 2022 के आदेशों की पालना में बंद किए गए हैं।

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

वहीं, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक धर्मशाला के कार्यालय को हिमाचल सरकार की 6 जनवरी 2020 की अधिसूचना के तहत बंद किया गया है। हिमाचल प्रदेश मध्य हिमालयन जलागम विकास परियोजना 31 मार्च 2017 को समाप्त हो गई। तत्पश्चात क्षेत्रीय परियोजना निदेशक धर्मशाला के कार्यालय को बंद कर दिया गया। क्योंकि एकीकृत विकास परियोजना के प्रारूपानुसार क्षेत्रीय परियोजना निदेशक कार्यालयों का प्रावधान नहीं है।

कांगड़ा के नूरपुर निवासी रेलवे कर्मी का लुधियाना में मर्डर, मिली थी पिता की नौकरी

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राजेंद्र राणा की पोस्ट और सुधीर के कमेंट पर भाजपा की चुटकी

महेंद्र धर्माणी ने पार्टी में अंतर्कलह दिया करार

शिमला। हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक व पूर्व में मंत्री सुधीर शर्मा के कमेंट पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस सरकार व पार्टी के बीच अंतर्कलह बताते हुए प्रदेश के विकास के लिए बाधा करार दिया है।

भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह चरम सीमा पर पहुंच रही है, जिस प्रकार से एक के बाद एक कांग्रेस के नेता अपना दर्द जनता के समक्ष ला रहे हैं, उससे पता चल रहा है कि ये नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का समर्थन यह स्पष्ट करता है कि राजेंद्र राणा कांग्रेस में एक युद्ध का आगाज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महाभारत शुरू होने जा रहा है।

सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में राणा का दर्द साफ तौर पर झलकता हुआ नजर आ रहा है, राणा ने महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए हिमाचल कांग्रेस में भी महाभारत की चर्चाओं को हवा दे दी है।

बड़ी राहत : चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड़ के पास दौड़ने लगी बसें

राजेंद्र राणा ने लिखा- जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं। जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं। महाभारत का प्रसंग देखिए- पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इनकार कर दिया था। एक ज़िद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दू बेहद जरूरी।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

राणा की इसी पोस्ट पर मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायक सुधीर शर्मा ने भी कमेंट किया है। सुधीर शर्मा ने लिखा- तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियां, वही अर्जुन वही बाण।

यानी गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं, समय बड़ा बलवान होता है, वो समय ही है जो व्यक्ति को छोटा या बड़ा बनाता है, जैसे एक बार जब महान धनुर्धर अर्जुन का समय खराब हुआ तो वह भीलों के हमले से गोपियों की रक्षा नहीं कर पाए। इसके बाद सियासी हलचल को देखकर बीजेपी ने इसे सरकार में महाभारत का आगाज बताया है।

बता दें कि सरकार में तीन मंत्री पद खाली हैं। ये कब भरे जाएंगे यह तय नहीं है, लेकिन ये दोनो नेता मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है।

केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा ट्रेड यूनियन का गुस्सा, डीसी ऑफिस शिमला के बाहर किया प्रदर्शन

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ