Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बागियों को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कही ये बात, राजेंद्र राणा ने भी दिया जवाब

दिल्ली आलाकमान से मिलने जा रहे सीएम
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस के बागियों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर सुबह का भूला कोई व्यक्ति गलती करता है और बातचीत का रास्ता निकलता है तो सबकुछ देखा जाता है। मीडिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल पूछा था कि बागियों को लेकर क्या कुछ फैसला हुआ है।
हिमाचल कैबिनेट : SMC टीचर को नियमित करने का निकाला रास्ता, जिला परिषद कर्मियों को सौगात
बता दें कि हिमाचल में मचे सियासी उफान के बीच अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली आलाकमान से मिलने जा रहे हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि वो दिल्ली जा रहे हैं। सीएम के दिल्ली दौरे को पार्टी के सियासी उठापटक, लोकसभा और संभावित उपचुनाव और बागी नेताओं से जुड़े फैसलों पर चर्चा के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, कांग्रेस से बागी सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी फेसबुक पर पोस्ट डालकर इसका जवाब दिया है।  उन्होंने पोस्ट में लिखा कि थोक में कैबिनेट दर्जा देकर दर्जी बनाने के बजाये….बेहतर होता कि युवाओं पर भी नजर- ए- इनायत होती।
उनके रिजल्ट निकाल कर उन्हें नौकरियां देते, ताकि उन घरों में भी खुशियां आती और भरोसा सलामत रहता। सुबह का भूला शाम को… माफ। 14 महीने का भूला …. साफ।

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हमीरपुर निवासी मिस अर्थ इंडिया वंशिका ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की

माता रितु व पिता सुशील कुमार परमार भी थे साथ
शिमला। मिस अर्थ इंडिया-2022 वंशिका परमार ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के धनेटा गांव से संबंध रखने वाली वंशिका ने 19 वर्ष की आयु में नवंबर, 2022 में फिलीपीन्स में आयोजित प्रतियोगिता में यह खिताब हासिल किया था।
HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि से अन्य लड़कियों को भी अपनी पसंद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने वंशिका से महिला सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार के प्रयासों को संबल प्रदान करने तथा एकल बेटियों के कल्याण के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।
कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका
वंशिका परमार ने प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में अपना सहयोग प्रदान करने की भी इच्छा जताई। उन्होंने अवगत करवाया कि वह वर्ष-2023 में घाना की पर्यटन दूत रह चुकी हैं और फिलीपीन्स में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अभियान से जुड़ी रही हैं।
इस अवसर पर वंशिका परमार की माता रितु परमार तथा पिता ग्रुप कैप्टन सुशील कुमार परमार भी उपस्थित थे।
ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

 

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी
वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिल्ली से कल बद्दी जाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, फिर चंडीगढ़ होंगे रवाना

आग की भेंट चढ़ी परफ्यूम फैक्ट्री का करेंगे दौरा
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली से कल यानी 7 फरवरी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से बद्दी के झाड़माजरी जाएंगे और आग लगने से राख हुई एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री का दौरा करेंगे।
जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे नई दिल्ली से बरोटीवाला हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। बरोटीवाला हेलीपैड से झाड़माजरी बद्दी जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब साढ़े तीन बजे एनआर अरोमा फैक्ट्री का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। करीब साढ़े 4 बजे बरोटीवाला हेलीपैड से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। वह कल यानी 7 फरवरी को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुकेंगे।
8 फरवरी 2024 को सुबह करीब 11 बजे चंडीगढ़ से अमतर हेलीपैड नादौन के लिए निकलेंगे। करीब 11 बजकर 50 मिनट पर लुथान में सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे अंब पठियार में विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यस करेंगे।
करीब 2 बजकर 40 मिनट पर ज्वालामुखी में पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी के भवन का लोकार्पण करेंगे। लंच के बाद 3 बजकर 35 मिनट पर विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
शाम 4 बजकर 15 मिनट पर एसएसबी ग्राउंड सपड़ी से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका करीब 5 बजकर 05 मिनट पर ओक ओवर पहुंचने का कार्यक्रम है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शाहपुर के वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया बने मुख्य हाइड्रोग्राफर, सीएम की बधाई

आईएनएस ‘दर्शक’ और ‘संधायक’ को भी कर चुके हैं कमांड
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के शाहपुर क्षेत्र के मूल निवासी वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक (हाइड्रोग्राफर) का कार्यभार संभालने पर बधाई दी है।
भारतीय नौ सेना का जल सर्वेक्षण विभाग, जल सर्वेक्षण एवं नौपरिवहन चार्ट के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार
लोचन सिंह पठानिया नौ सेना के जल सर्वेक्षण जहाज आईएनएस ‘दर्शक’ और ‘संधायक’ को भी कमांड कर चुके हैं। अपने तीन दशकों से अधिक के सेवा काल में उन्होंने जल सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों से अपनी विशेष पहचान बनाई है।
बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला
मुख्य जल सर्वेक्षक के रूप में उनके शानदार कार्यकाल की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को उनकी उपलब्धि पर गर्व है और वह भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छुक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को ‘वीरभूमि’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस पहाड़ी राज्य के वीर सपूत अपनी वीरता और साहस के लिए जाने जाते हैं।
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR ENTERTAINMENT Shimla State News

शिमला : नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की

जर्नी फिल्म के निर्माता अनिल शर्मा भी रहे मौजूद

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से ओक ओवर शिमला में सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर, कॉमेडियन राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा तथा जर्नी फिल्म के अन्य यूनिट सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हिमाचल अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और नयनाभिराम स्थलों के लिए विख्यात हैं।

हिमाचल : कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर में सुबह और शाम गिर रहा तापमान, जानें मौसम अपडेट

 

फिल्म निर्माण की दृष्टि से हिमाचल को पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने एक व्यापक फिल्म नीति तैयार की है। इसके तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग में एक फिल्म सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो एकल खिड़की के रूप में कार्य करेगा और इसके माध्यम से तीन कार्य दिवस के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया से सभी स्वीकृतियां व फिल्म निर्माण संबंधी अनुमतियां सुनिश्चित की जाएंगी।

शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ बेहतरीन व अधिक विकसित शूटिंग स्थल उपलब्ध करवाएगी। राज्य सरकार फिल्म इकाइयों को प्रदेश में फिल्मों की आउटडोर शूटिंग के लिए विभिन्न भागों में स्थित हवाई पट्टियों और हेलीपेड का उपयोग प्रदान करने की अनुमति भी देगी।

शिमला : टैक्सी ऑपरेटरों का आरोप 6 गुणा बढ़ाया स्पेशल रोड टैक्स, किया प्रदर्शन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कम से कम 50 प्रतिशत तक फिल्माई गई उत्कृष्ट फिल्मों के लिए सरकार वार्षिक फिल्म पुरस्कार स्थापित करने पर भी विचार कर रही है। राज्य सरकार फिल्म महोत्सवों, पुरस्कारों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए एक फिल्म विकास निधि भी गठित करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी उपस्थित थे।

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

 

 

अयोध्या : 500 वर्ष का इंतजार खत्म, भव्य मंदिर में विराजे रामलला 

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Kangra State News

बड़ा भंगाल : बीमार कपूरी देवी के लिए संजीवनी लेकर आया सीएम का हेलीकॉप्टर

एक हफ्ते से थीं बीमार, नहीं हो रहा था सेहत में सुधार

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल से एक अस्वस्थ महिला कपूरी देवी के उपचार के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपना हेलीकॉप्टर भेज कर उन्हें वहां से एयरलिफ्ट करवाया। कपूरी देवी को आज सुबह बड़ा भंगाल से चौपर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर गगल एयरपोर्ट लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती करवा दिया गया है।

हिमाचल में कल छुट्टी को लेकर नोटिफिकेशन जारी- पढ़ें

 

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बड़ा भंगाल की रहने वाली 70 वर्षीय कपूरी देवी पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहीं थीं, जिसके कारण वे भोजन करने व चलने-फिरने में पूरी तरह से असमर्थ थीं।

डीसी ने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने शनिवार शाम जिला प्रशासन से संपर्क कर इसकी जानकारी दी और महिला के त्वरित उपचार के लिए सहायता मांगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इसकी सूचना प्रदेश सरकार को दी गई। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीमार महिला को वहां से एयरलिफ्ट करने के लिए अपना हेलीकॉप्टर भेजने के निर्देश दिए।

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

 

कपूरी देवी और उनके पुत्र को आज सुबह हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) लाया गया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट में प्रशासन तैनात एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीधा टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर ने सभी टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को कुछ ही घंटों में अंजाम दिया।

मंडी : चरस रखने और खरीद फरोख्त मामले के चार दोषियों को 12-12 साल की कैद

 

कपूरी देवी के साथ आए उनके पुत्र जगत राम ने कहा कि उनकी मां का स्वास्थ्य बिगड़ते देख परिवार के लोग बेहद असहाय महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था और बड़ा भंगाल से नीचे आना हमारे लिए असंभव था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हेलीकॉप्टर भेज कर उनकी मां की जान को बचाया है, जिसके लिए उनका परिवार हमेशा सरकार का आभारी रहेगा।

शिमला के 16 मील में 4 मंजिला भवन गिरा, धामी कॉलेज को भी खतरा-देखें वीडियो

 

वहीं बड़ा भंगाल के प्रधान मनसा राम ने बताया कि कपूरी देवी का स्वास्थ्य बिगड़ता देख उनका पूरा परिवार और गांव के लोग बहुत चिंता में थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से उन्होंने ठीक से खाना और चलना फिरना भी छोड़ दिया था।

ऊना में लगेगा रोजगार मेला, ITI पास के लिए नौकरी का मौका-जानें डिटेल

 

स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने शनिवार शाम जिला प्रशासन से संपर्क किया और सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज अपना चौपर भेजकर कपूरी देवी को एयरलिफ्ट कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस एफर्ट से दूरदराज क्षेत्र बड़ा भंगाल के लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

 

शिमला और कांगड़ा में रामलला के रंग में रंगे नजर आए भक्त-निकाली शोभायात्रा 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : सुखाश्रय योजना के तहत छात्रों के लिए हॉस्टल खर्च के साथ किराए का भी होगा प्रावधान

 

धर्मशाला में बोले डीडीएम नाबार्ड : ग्रामीण विकास को बढ़ाने में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

कंफ्यूजन के चलते पीरियड बेस्ड पॉलिसी रोकने को कहा

शिमला। हिमाचल में गेस्ट टीचर पॉलिसी को लेकर खूब हंगामा मचा हुआ है। इसी बीच सरकार ने फिलहाल गेस्ट टीचर पॉलिसी को रोक दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि गेस्ट फैकल्टी के बारे में लोगों को गलतफहमी है।

शिमला के 16 मील में 4 मंजिला भवन गिरा, धामी कॉलेज को भी खतरा-देखें वीडियो

 

एक हफ्ते के लिए टीचर छुट्टी चला जाता है। ऐसे में एक हफ्ते तक छात्रों की पढ़ाई नहीं होती है। क्वालिटी एजुकेशन में हिमाचल के 18वें स्थान पर खिसकने के मूलभूत कारणों के बारे में पता किया। पता चला कि टीचर के तबादले होते रहते है। एक-एक हफ्ता, 10-10 दिन टीचर नहीं होते हैं। उस स्कूल के प्रिंसिपल और अधिकारी को अधिकार होना चाहिए कि वह 10 दिन के लिए कोई टीचर रख सकता है।

मेरिट के आधार का कोई टीचर ही रखा जा सकता है। स्कूल में गेस्ट टीचर के लिए 12वीं में 75 फीसदी नंबर के साथ बीएड पास जरूरी है। कॉलेज में नेट, सेट और जीआरएफ क्वालीफाई जरूरी है।

शिमला और कांगड़ा में रामलला के रंग में रंगे नजर आए भक्त-निकाली शोभायात्रा 

 

उसको गलत समझ लिया कि पता नहीं एक साल के लिए रख रहे हैं या दो साल के लिए रख रहे हैं। यह पीरियड बेस्ड ऑवरली पॉलिसी लाए हैं। जब इसको लेकर कंफ्यूजन हुआ तो मैंने निर्देश दिए कि पीरियड बेस्ड ऑवरली पॉलिसी को रोक दिया जाए। मुझसे चर्चा करने के बाद और शिक्षा मंत्री के आने के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसलिए किया जा रहा है कि पीरियड बेस्ड में पैसे फिक्स नहीं हैं। इसके तहत पीरियड आधार पर पैसा फिक्स किया गया है।

हिमाचल : कर एवं आबकारी विभाग के हुए दो विंग, नोटिफिकेशन जारी

 

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि रिजल्ट पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने किसी को भी मंत्रियों से मिलने की बात नहीं कही। मैंने कहा कि मामले की कैबिनेट में चर्चा होगी। इससे पहले कानूनी पहलुओं को जांचा जाएगा। जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी उनसे मिले थे। अभ्यर्थियों ने पूछा कि रिजल्ट क्यों नहीं निकाला जा रहा है।

UGC Net December-2023 का रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

 

मैंने उन्हें कहा कि कैबिनेट में चर्चा करनी होगी और कानून पहलुओं को देखा जाएगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि आप मुख्यमंत्री हो आप आदेश दे सकते हैं। मैंने उन्हें कहा कि मुख्यमंत्री होने का मतलब यह नहीं कि मंत्रियों को प्रभावित किया जाए। इस पर अभ्यर्थियों ने कहा कि हमें मंत्रियों से मिलना होगा। इस पर मैंने कहा कि आपका अधिकार है आप मिल सकते हैं।

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : सुखाश्रय योजना के तहत छात्रों के लिए हॉस्टल खर्च के साथ किराए का भी होगा प्रावधान

 

धर्मशाला में बोले डीडीएम नाबार्ड : ग्रामीण विकास को बढ़ाने में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मियों को पुरानी पेंशन, MD को हटाने की मांग पर बड़ी अपडेट

मुख्यमंत्री ने फरवरी से ओपीएस बहाली का दिलाया भरोसा

शिमला। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों को फरवरी से ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) का लाभ देने का भरोसा दिया है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक वीरवार को सरकारी आवास ओक ओवर में हुई, जिसमें सैद्धांतिक तौर पर ओपीएस लागू करने की मंजूरी दी है।

शिमला : JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों में रोष, सचिवालय पहुंचे

 

मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग के बाद बिजली बोर्ड इंजीनियर व कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि बोर्ड के 6600 कर्मचारियों को फरवरी से पुरानी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसकी हमें पूरी उम्मीद है।

HPBose ने SOS परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

 

उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री की और अधिकारियों से विस्तृत चर्चा हुई है। हीरा लाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से बिजली बोर्ड के एमडी (MD) को हटाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांग पर जल्द एक्शन लेने का भरोसा दिया और कहा कि जल्द बिजली बोर्ड में स्थाई एमडी की नियुक्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल आ रहे प्रागपुर, दौरे का शेड्यूल हुआ जारी

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को पूरा करने के लिए चिंतित हैं और उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दी जा रही 125 यूनिट फ्री बिजली से भी हिमाचल बिजली बोर्ड को घटा हो रहा है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों को हर महीने पहली तारीख को तनख्वाह मिले, समय पर ओपीएस बहाल हो इसके लिए बिजली बोर्ड कर्मचारी 125 यूनिट छोड़ने के लिए तैयार हैं।

हरिपुर : पौंग डैम में विदेशी मेहमानों के लिए कदम-कदम पर खतरा, लगाए जा रहे फंदे

 

हिमाचल : रोड शो पर निकले थे महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले 5 युवक, गवां बैठे जान

हिमाचल : एकल नारी व विधवाओं को आर्थिक सहायता, वार्षिक आय 3 लाख हो सकती तय 

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल आ रहे प्रागपुर, दौरे का शेड्यूल हुआ जारी

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला के प्रागपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू 19 जनवरी, 2024 यानी कल सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर अनाडेल ग्राउंड से नक्की ग्राउंड प्रागपुर के लिए निकलेंगे।

HPBose ने SOS परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

 

नक्की ग्राउंड में उतरने के बाद करीब 12 बजकर 15 मिनट पर नक्की खड्ड प्रागपुर पहुंचेंगे। यहां पर वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही मंडवारा से करोल वाया चनौरा बस्ती, बाबा बलोटू मंदिर, सुकेड़ रोड़ का लोकार्पण करेंगे। बणी से प्रागपुर वाया डांगरा सिद्ध रोड़ पर पुलों का भी लोकार्पण करेंगे।

हरिपुर : पौंग डैम में विदेशी मेहमानों के लिए कदम-कदम पर खतरा, लगाए जा रहे फंदे

 

करीब अढ़ाई बजे नक्की खड्ड से प्रागपुर विश्राम गृह जाएंगे। यहां लंच करने के बाद करीब चार बजे नक्की ग्राउंड से शिमला के लिए निकलेंगे। करीब चार बजकर 50 मिनट पर उनका ओक ओवर पहुंचने का कार्यक्रम है।

हिमाचल : रोड शो पर निकले थे महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले 5 युवक, गंवा बैठे जान

 

हिमाचल : रोड शो पर निकले थे महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले 5 युवक, गवां बैठे जान

हिमाचल : एकल नारी व विधवाओं को आर्थिक सहायता, वार्षिक आय 3 लाख हो सकती तय 

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल राजस्व लोक अदालत : नाम, पते, नंबर सहित सीएम ऑफिस भेजनी होगी सूची

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हां प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज में प्रौद्योगिकी को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे  हिमाचल के आम आदमी की सुविधा के साथ-साथ पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग से राज्य के लोगों की सुविधा के दृष्टिगत लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों के निपटान में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि 1 एवं 2 दिसंबर, 2023 को तहसील मुख्यालय स्तर पर राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा और लंबे समय से लंबित इंतकाल व तकसीम के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती

 

उन्होंने इन राजस्व मामलों के निपटारे में पारदर्शिता बरतने और निस्तारित मामलों की पूरी सूची, संबंधित व्यक्ति का नाम, पता और संपर्क नंबर के साथ सीएम ऑफिस को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में इस संबंध में प्रविष्टि की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति के दौरान कार्य प्रगति पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 30 और 31 अक्टूबर को ‘इंतकाल अदालत’ का आयोजन किया गया। इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए और 31000 से अधिक इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष से राजस्व अधिकारियों की एसीआर ऑनलाइन कर दी जाएगी।

कांगड़ा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला पढ़ें खबर

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरित उद्योग से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन राजस्व सृजन का प्रमुख क्षेत्र है और राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है।

उन्होंने हिमाचल के कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा जिले के सुल्तानपुर में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 15 दिसंबर, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिमला शहर को राज्य के पर्यटन शहर के रूप में बढ़ावा देने के लिए इसके निकट एक आधुनिक हेलीपोर्ट स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार चाय पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी विचार कर रही है।

उत्तरकाशी : मेडिकल टीम सुरंग के अंदर बुलाई, परिजनों को भी टनल के पास बुलाया

 

मुख्यमंत्री ने अपने पहले बजट में घोषित हरित पहल की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ई-टैक्सी योजना के लिए अब तक 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं और ई-वाहन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने प्रस्तावित ई-चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें सब्सिडी के रूप में 680 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्टार्ट-अप योजना के तहत राज्य में कृषि और मत्स्य पालन विभागों की एक एकीकृत परियोजना शुरू की जाएगी, जो इस क्षेत्र में राज्य के लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक होगी।

कंपकपाती ठंड में 37 दिन से धरने पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ, बोले- सरकार कर रही अनदेखी

उन्होंने जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा कर्मियों, पुलिस विभाग में 1200 कांस्टेबलों तथा वन विभाग में लगभग 2100 वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी और नवीनतम चिकित्सा उपकरणों का उपयोग करने से संबंधित प्रक्रिया की प्रगति की भी समीक्षा की।

शिमला में अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू : देश भर के 100 कर्मचारी व अधिकारी ले रहे हिस्सा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेसहारा पशुओं की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए एक तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए और इस संबंध में संबंधित एसडीएम और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों से समन्वय एवं सहयोग से दृढ़ प्रयास करने के निर्देश दिए।

 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा
हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news