Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba Kangra

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के तीसा में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 6 पुलिस जवानों का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इनमें पांच जवान कांगड़ा और एक जवान चंबा जिला का निवासी था।

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

आज सुबह जब जवानों की पार्थिव देह उनके घर पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांवा वालों और नेताओं ने जवानों के अंतिम संस्कार में पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया।

नूरपुर के वार्ड नंबर 3 निवासी राकेश गौरा (48) का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राकेश गोरा को उनके पुत्र पीयूष (18) ने मुखाग्नि दी। राकेश गोरा द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह जिला कांगड़ा में तैनात थे।

राकेश के घर में उनकी बूढ़ी मां दयावन्ति (90), पत्नी सुलेखा और बेटा पीयूष (18) है। राकेश गोरा की पत्नी पुलिस विभाग बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। राकेश गोरा के एक बड़े भाई भी हैं, जोकि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के सरकारी आवास पर गिरा पेड़

जवाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां की पंचायत खब्बल के कांस्टेबल कमलजीत परिवार का इकलौता बेटे थे। पिता अर्जुन सिंह के देहांत के बाद उनके कंधों पर 92 वर्षीय दादी लीलावती, माता कमलेश कुमारी (62), पत्नी अनिता (36), बेटा रुध्रप्रताप (12) और बेटी दिव्यांशी (9) के पालन पोषण का जिम्मा था। कमलजीत के पिता भाजपा के कर्मठ नेता के साथ स्थानीय पंचायत के प्रधान भी रह चुके थे।

गगल के इच्छी गांव के कांस्टेबल लक्ष्य (25) के परिजन अगले साल उनके सिर सेहरा बांधने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि शादी को लेकर संजोए गए सपने मातम में बदल जाएंगे। लक्ष्य बीते माह तीन से 14 जुलाई तक अपने घर आए थे।

इस दौरान उसने अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ खुशी के पल बांटे थे। माता नीतू और भाई सिद्धांत मोगरा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता पवन मोंगरा ने बताया कि लक्ष्य दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए थे। कांगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल ने भी लक्ष्य को श्रद्धांजलि दी।

हिमाचल में 48 घंटे भारी, 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

उपमंडल देहरा के ढलियारा पंचायत के वार्ड नंबर चार के निवासी कांस्टेबल सचिन राणा वर्ष 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में ढलियारा कॉलेज से बीबीए पास सचिन 20 जुलाई को अपनी शादी की पहली वर्षगांठ मनाने घर आए थे और 2 अगस्त को ड्यूटी पर वापस लौटे थे।

सचिन राणा के पिता मोहिंद्र सिंह राणा असम रायफल में सूबेदार रैंक पर तैनात हैं। वह आजकल शिलांग (मेघालय) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह भी इसी माह 2 अगस्त को छुट्टी काटकर गए थे। सचिन राणा की पत्नी सपना चंडीगढ़ में निजी कंपनी में आर्किटेक्ट के पद पर कार्यरत है।

सचिन राणा की एक बहन है। बहन की शादी नवंबर तय है। देहरा के विधायक होशियार सिंह ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

नूरपुर : एसआई राकेश गोरा को अंतिम विदाई, तीसा हादसे में गंवाई जान

जवाली की ग्राम पंचायत कैहरियां से कांस्टेबल अभिषेक (28) वर्ष 2016 में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे और द्वितीय बटालियन सकोह में कार्यरत थे। अभिषेक बैरागढ़ पोस्ट पर तैनात थे।

अभिषेक के पिता जल शक्ति विभाग में बतौर फीटर कार्यरत हैं जबकि माता सुदेश कुमारी गृहिणी है। मृतक अभिषेक का एक छोटा भाई विनय और एक बहन आकृति है।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, भाजपा नेता संजय गुलेरिया, कैहरियां पंचायत प्रधान राजेश कुमारी, उपप्रधान गोवर्धन सिंह, केवल सिंह और दिनेश निखिल ने इस घटना पर दुख जताया है और परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है।

चंबा जिला के डलहौजी के ओसल निवासी हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व 13 वर्ष का बेटा और अढ़ाई वर्ष की बेटी है। प्रवीन टंडन मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत होने के बाद इन दिनों सैकेंड आइआरबी बटालियन में कार्यरत थे।

इन दिनों जिला के सीमांत क्षेत्र में प्रहरी के तौर पर तैनात थे। ओसल पंचायत के ओसल गांव का प्रवीन टंडन पांच भाई- बहनों में सबसे बड़े थे। प्रवीण का बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है।

तीसा हादसा : इच्छी के पुलिस जवान लक्ष्य मोंगरा का हुआ अंतिम संस्कार 

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में अपने जवानों को खोने से पुलिस भी दुखी है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं। मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है।

वहीं, कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा घायल हुए हैं।

मंडी : कांगू-डैहर मार्ग पर सड़क धंसने से खाई में गिरी HRTC बस, 13 लोग घायल

स्थानीय निवासी पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा भी घायल है। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे।

ये सभी जवान द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह जिला कांगड़ा में तैनात थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से लौट रहे थे।

यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची।

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

 

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

 

 

कांगड़ा : हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले BSF जवान विजय कुमार को अंतिम विदाई

 

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

 

 

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नूरपुर : एसआई राकेश गोरा को अंतिम विदाई, तीसा हादसे में गंवाई जान

राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के तीसा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नूरपुर निवासी सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में राकेश गोरा (49) पुत्र जयचंद निवासी वार्ड नंबर 3, मोहल्ला चौगान नूरपुर की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

मंडी : कांगू-डैहर मार्ग पर सड़क धंसने से खाई में गिरी HRTC बस, 13 लोग घायल

राकेश की पार्थिव देह को शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद चंबा से नूरपुर लाया गया था। शनिवार सुबह राकेश गोरा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राकेश गोरा को उनके पुत्र पीयूष (18) ने मुखाग्नि दी।

राकेश गोरा द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह जिला कांगड़ा में तैनात थे। राकेश के घर में उनकी बूढ़ी मां दयावन्ति (90), पत्नी सुलेखा (जो पुलिस विभाग बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं) और बेटा पीयूष (18) है। राकेश गोरा का एक बड़ा भाई भी है जो कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

गौर हो कि जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ रोड पर टाटा सूमो तरवाई नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो कर साथ में बहती सियोल नदी में जा गिरी। गाड़ी में सवार 11 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रदेश सरकार की तरफ से पूर्व विधायक अजय महाजन, विधायक रणवीर सिंह निक्का प्रशासन की तरफ से बटालियन के एसपी खुशहाल चंद, पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न व एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह सहित अन्य पुलिस के जवानों ने राकेश गोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

प्रदेश सरकार की तरफ से पूर्व विधायक अजय महाजन ने राकेश गोरा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नूरपुर ने एक होनहार और ईमानदार पुलिस कर्मचारी को खोया है। इससे पूरा नूरपुर गमगीन है। सरकार ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने राकेश गोरा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राकेश बहुत अच्छे छवि के और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी मौत से पूरा नूरपुर शहर दुख में डूबा हुआ है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

सिरमौरी ताल आपदा : दादा-पोती के बाद अब दादी, बहू और पोते का शव भी मिला

 

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

 

 

कांगड़ा : हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले BSF जवान विजय कुमार को अंतिम विदाई

 

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

 

 

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की गई है जान

तीसा। हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं।

कांगड़ा : हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले BSF जवान विजय कुमार को अंतिम विदाई

मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें उत्तरी रेंज के डीआईजी अभिषेक दुल्लर मौके घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

उन्होंने बताया कि गाड़ी बैरागढ़ से तीसा की तरफ आ रही थी। जहां हादसा हुआ वहां स्लाइडिंग प्वाइंट है। यहां स्लाइडिंग होती रहती है। मलबा सड़क से नीचे तक है। इस जगह पहुंचने पर पहाड़ी से गिरा पत्थर चालक को लगा और गाड़ी सड़क से लुढ़क गई।

सिरमौरी ताल आपदा : दादा-पोती के बाद अब दादी, बहू और पोते का शव भी मिला

करीब 150 से 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। रास्ते में गाड़ी का दरवाजा खुल गया और चार लोग रास्ते में फंसे गए, वो बच गए हैं। वहीं, जो गाड़ी के साथ गहरी खाई में गिरे उनकी मृत्यु हो गई।

 

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

 

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

 

 

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba

तीसा हादसा : भाजपा भड़की, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के खिलाफ FIR की उठाई मांग

हंसराज बोले-विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

चंबा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज ने कहा कि चंबा जिला के तीसा में शुक्रवार सुबह एक बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है और इसमें पूरी तरह से सरकार एवं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की लापरवाही सामने आई है।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार से लगातार गुहार लगाकर इस रोड को बंद करवाया था पर सरकार ने इस रोड को फिर खोल दिया था, इसकी जानकारी भी हमने सरकार को पहले दी थी पर सरकार मौन रही। पहाड़ लगातार गिर रहा था। जनता देख रही थी पर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया।

कांगड़ा : हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले BSF जवान विजय कुमार को अंतिम विदाई

भाजपा मांग करती है कि पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर (FIR) होनी चाहिए। क्योंकि उनकी लापरवाही से ही इतना बड़ा हादसा चंबा में हुआ है।

सरकार की लापरवाही लगातार पूरे प्रदेश में दिख रही है और अगर इस प्रकार की लापरवाही पर अंकुश नहीं लगा हिमाचल की जनता पर हमेशा खतरा बना रहेगा। इस हादसे को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच समिति भी बैठानी चाहिए और सरकार को जनता के साने अपना पक्ष रखना चाहिए।

उधर, डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर एसडीएम तीसा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं।

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

कमेटी निर्दिष्ट प्रारूप पर तत्काल गहन अध्ययन व जांच और विश्लेषण करने के उपरांत सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गठित कमेटी में सहायक अभियंता अभियांत्रिकी लोक निर्माण विभाग और थाना प्रभारी तीसा को शामिल किया गया है।

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में अपने जवानों को खोने से पुलिस भी दुखी है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं। मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है।

सिरमौरी ताल आपदा : दादा-पोती के बाद अब दादी, बहू और पोते का शव भी मिला

हादसे में सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा, कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल सचिन राणा पुत्र मोहिंद्र सिंह लम्बर निवासी सूरजपुर देहरा (ढलियारा) कांगड़ा, कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी कैहरियां जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी कांगड़ा व हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी ओसल डलहौजी चंबा की जान गई है। टाटा सूमो चालक चंदु राम पुत्र जय दयाल निवासी मंगली चुराह चंबा की भी मौत हुई है।

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

घायल जवानों में दो कांगड़ा जिला और एक चंबा का है। कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा घायल हुए हैं।

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

स्थानीय निवासी पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा भी घायल है। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से लौट रहे थे।

यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची।

 

चंबा में बड़ा हादसा-6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

 

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

एसडीएम तीसा की अध्यक्षता में बनाई

चंबा। डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर एसडीएम तीसा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं। कमेटी निर्दिष्ट प्रारूप पर तत्काल गहन अध्ययन व जांच और विश्लेषण करने के उपरांत सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गठित कमेटी में सहायक अभियंता अभियांत्रिकी लोक निर्माण विभाग और थाना प्रभारी तीसा को शामिल किया गया है।

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

 

इसके अलावा डीसी अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की तत्काल राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

चंबा में बड़ा हादसा-6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

सिरमौरी ताल आपदा : विनोद ने खो दिया परिवार, पिता और बेटी का शव मिला

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में अपने जवानों को खोने से पुलिस भी दुखी है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं। मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है।

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

 

हादसे में सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा, कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल सचिन राणा पुत्र मोहिंद्र सिंह लम्बर निवासी सूरजपुर देहरा (ढलियारा) कांगड़ा, कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी कैहरियां जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी कांगड़ा व हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी ओसल डलहौजी चंबा की जान गई है। टाटा सूमो चालक चंदु राम पुत्र जय दयाल निवासी मंगली चुराह चंबा की भी मौत हुई है।

 

घायल जवानों में दो कांगड़ा जिला और एक चंबा का है। कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा घायल हुए हैं। स्थानीय निवासी पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा भी घायल है। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से लौट रहे थे।

यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची।

 

 

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास हुआ हादसा

तीसा। हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं। मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है।

चंबा में बड़ा हादसा-6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

हादसे में सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा, कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल सचिन राणा पुत्र मोहिंद्र सिंह लम्बर निवासी सूरजपुर देहरा (ढलियारा) कांगड़ा, कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी कैहरियां जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी कांगड़ा व हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी ओसल डलहौजी चंबा की जान गई है।

सिरमौरी ताल आपदा : विनोद ने खो दिया परिवार, पिता और बेटी का शव मिला

इनके अलावा टाटा सूमो चालक चंदु राम पुत्र जय दयाल निवासी मंगली चुराह चंबा की भी मौत हुई है। घायल जवानों में दो कांगड़ा जिला और एक चंबा का है।

कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा घायल हुए हैं।

स्थानीय निवासी पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा भी घायल है। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से लौट रहे थे।

 

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

बता दें कि यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (LRP) के लिए निकले थे। सूमो में 9 पुलिस जवान थे, चालक और एक अन्य व्यक्ति था। टाटा सूमो मंगली से भंजराडू की तरफ आ रही थी।

तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची। मामले की सूचना पुलिस थाना तीसा में दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना तीसा और बटालियन से टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में तीन पुलिस जवान और एक स्थानीय व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, चालक और 6 पुलिस जवानों के शव बरामद किए।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

 

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

 

 

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

चंबा के तीसा सड़क हादसे में खब्बल के पुलिस जवान की भी गई जान

हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित सात ने तोड़ा है दम

हरिपुर। हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो के खाई में गिरने के हादसे में नगरोटा सूरियां के खब्बल गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल कमलजीत की भी जान गई है। कमलजीत हरिपुर पुलिस स्टेशन में सेवाएं दो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी ट्रांसफर इंडियन रिजर्व बटालियन में हुई थी। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

चंबा में बड़ा हादसा : 6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला में सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है। पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक टाटा सूमो खाई में गिर गई और नदी में जा पहुंची। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से भंजराडू हेडक्वार्टर लौट रहे थे। हादसे में 6 पुलिस जवानों, सूमो चालक की मृत्यु हो गई है। वहीं, तीन पुलिस जवान और एक स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल है।

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद : बारिश के बीच पहाड़ी से आया भारी मलबा

 

हादसे में नूरपुर निवासी सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, डलहौडी ओसल के हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण टंडन, कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के नजदीकी गांव खब्बल के कांस्टेबल कमलजीत, ढलियारा के सचिन राणा, कांगड़ा इच्छी के लक्ष्य मोंगरा और कैहरियां जवाली कांगड़ा के अभिषेक ने दम तोड़ा है। चालक की पहचान चंवू राम (39) पुत्र जय दयाल गांव मंगली जिला चंबा के तौर पर हुई है।

 

चंबा निवासी हेड कॉन्स्टेबल राजिंदर, कॉन्स्टेबल अक्षय चौधरी बैजनाथ कांगड़ा,  पालमपुर निवासी कांस्टेबल सचिन,  मंगली निवासी पंकज कुमार  हादसे में घायल हैं।

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

बता दें कि यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (LRP) के लिए निकले थे और भंजराडू हेडक्वार्टर लौट रहे थे। सूमो में 9 पुलिस जवान थे, चालक और एक अन्य व्यक्ति था। टाटा सूमो मंगली से भंजराडू की तरफ आ रही थी। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची। मामले की सूचना पुलिस थाना तीसा में दी गई।

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

सूचना मिलने के बाद तीसा पुलिस थाना और बटालियन से टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में तीन पुलिस जवान और एक स्थानीय व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, चालक और अन्य 6 पुलिस जवानों के शव बरामद हुए हैं।

 

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : कार में लगी आग, हैंडब्रेक से रोकने पर हो गई लॉक, BSF जवान की गई जान

जोत से करीब तीन किलोमीटर पहले का मामला

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर चलती कार में आग लगने से बीएसएफ जवान की मौत हो गई है। हादसा चंबा- जोत रोड पर जोत से करीब तीन किलोमीटर पहले हुआ है। बता दें कि अमित राणा (33) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गेहीं लगोड़ नूरपुर कांगड़ा बुधवार को किसी रिश्तेदार की 13वीं का काम निपटाने के बाद बलेनो कार लेकर घर से चंबा के लिए निकला।

हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

जोत से तीन किलोमीटर पहले कार में आग लग गई। अमित राणा की जलने से मौत हो गई। कार में अमित राणा अकेला ही सवार था। मामले की सूचना चंबा पुलिस स्टेशन के तहत पड़ती पुलिस चौकी सुल्तानपुर को रात करीब डेढ़ बजे प्राप्त हुई। सुल्तानपुर पुलिस चौकी से टीम हैंड कांस्टेबल नीरज की अगुवाई में मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , 10 से 20 हजार होगा

 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार रोकने के लिए हैंडब्रेक लगाई, लेकिन कार लॉक हो गई। फिर गाड़ी खुल नहीं पाई और युवक की जलने से मौत हो गई। अमित राणा की पत्नी भी हिमाचल पुलिस में कार्यरत है। पुलिस जिला नूरपुर के तहत ही तैनात हैं। युवक चंबा क्यों जा रहा था इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिमला में दो दिन में नदी में डूबे दो युवक, रेस्क्यू रेंजर्स की तैनाती का फैसला

 

 

चंबा : सलूणी क्षेत्र में पढ़ाई के लिए जोखिम में जान, वायरल हो रहा वीडियो

 

हिमाचल : बरसात ने अब तक ली 9 की जान, 104 करोड़ का नुकसान

चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

चंबा में कार सवार पंजाब निवासी दो युवकों से चिट्टा बरामद

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
चंबा। हिमाचल पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। चंबा जिला में पंजाब निवासी दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
हेरोइन और कैप्सूल के साथ पकड़े कांगड़ा के चार लोग दोषी करार- कैद 
बता दें कि चंबा पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने तुन्नूहट्टी के पास डगोह में नाकाबंदी की थी। आज सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर एक वरना कार पठानकोट से चंबा की तरफ आई। विशेष अन्वेषण दल ने कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर टीम को कार से 29.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
टीम  ने कार में सवार गौरीकवाल (30) पुत्र सुरजीत सिंह गोन परागपुर तहसील पट्टी जिला तरनतारण पंजाब और हरपाल सिंह (23) पुत्र पूर्ण सिंह गांव चुसलेवर जिला तरनतारण पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। मामला पुलिस थाना चुवाड़ी में दर्ज किया गया है।