Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

शिमला। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फेसबुक पोस्ट के बाद प्रदेश में सियासी माहौल भी गर्म हो गया है।

दरअसल, कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 लाख रुपए दिए, मगर साथ ही आपदा राहत कोष पोर्टल के काम न करने पर सरकार तंज कसा और इसे शर्मनाक बताया। इस पर अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुख की सरकार पर कंगना का बड़ा हमला : बोलीं-आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकते

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान इस दौरान कंगना रनौत पर सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आए मगर अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने कंगना को जवाब देते हुए कहा कि जब से राहत कोष की स्थापना हुई है इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर दान दिया। उन्होंने कहा कि आंकड़ा 200 करोड़ के ऊपर जा चुका है और छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक से भी पैसे दिए हैं।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

नरेश चौहान ने कहा कि दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी करोड़ों की मदद दी तो आमिर खान जैसे अभिनेता ने भी सहायता दी और अपनी पहचान भी गोपनीय रखी मगर इस तरह की कोई शिकायत देखने को नहीं मिली।

उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी ने अपने-अपने भाव से आपदा राहत कोष में अंश दान दिया है। लिहाजा कौन किस भावना से दे रहा है इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं। जो कोई भी मदद दे रहा है उन सबका सरकार आभार जताती है।

कांगड़ा जिला के बाद ऊना में देह व्यापार का पर्दाफाश : होटल मालिक सहित पंजाब की महिला पर FIR

बता दें कि कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल में आपदा के लिए दान देने का प्रयास कर रही हूं, लेकिन वहां की सरकार एक आपदा राहत कोष भी ठीक से नहीं चला सकती, कितने शर्म की बात है। पूरे दिन 50-60 से अधिक बार प्रयास करने के बाद भी कुछ राशि ही दान कर सकी।

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

वहीं, वाटर सेस को लेकर कंपनियों को भेजे गए नोटिस पर प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आई तो सरकार का खजाना खाली था। ऐसे में सरकार की प्रतिबद्धता प्रदेश सरकार के स्रोत बढ़ाने में है। इसी कड़ी में वाटर सेस लगाया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार निजी कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में है और बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत हुई तो वाटर सेस पर लगाई गई दरों पर सरकार कंपनियों के साथ नेगोशिएशन भी कर सकती है।

 

चंबा में होगी हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2, रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 
HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद
हमीरपुर में रोजगार : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड्स के 100 पदों पर भर्ती

मंडी : रिटायर शास्त्री चिंत राम के खाते में आए 36850 रुपए, खुशी से झूमा परिवार

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

विधायक सुधीर शर्मा के कमेंट ने उत्सुकता और बढ़ा दी है

शिमला। हिमाचल के हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी चर्चा का विषय बनी है। उस पर पूर्व मंत्री और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा के कमेंट ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। आखिर यह फेसबुक पोस्ट किस और इशारा कर रही है। हिमाचल में कहीं कुछ बड़ा तो नहीं होने वाला है।

भारतीय वायु सेना ने एयरलिफ्ट किए बड़ा भंगाल में फंसे पांच लोग, उपचार के लिए टांडा पहुंचाए

 

बता दें कि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने करीब चार घंटे पहले अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर एक पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा कि ‘जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं…जो विवादों में उलझ जाते हैं , वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं। महाभारत का प्रसंग देखिए: पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इंकार कर दिया था। एक जिद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दूरी, है बेहद जरूरी’।

मंदिरों में VIP कल्चर को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार : बिक्रम ठाकुर

राजेंद्र राणा की फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट पर काफी कमेंट आ रहे हैं। लोग पोस्ट शेयर भी कर रहे हैं। पर फेसबुक पेज पर एक कमेंट की तरफ सबका ध्यान आकर्षित हो रहा है। यह कमेंट पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का है। सुधीर शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियाँ, वही अर्जुन वही बाण’॥

कौन हैं राजेंद्र राणा

राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी जीत ने सत्ता का केंद्र ही बदल दिया था। यह चुनाव हिमाचल की राजनीति में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। वर्ष 2017 राजेंद्र राणा ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा था। कांग्रेस ने राजेंद्र राणा को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी थी।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लगाया देवदार का पौधा, बोले – एक पेड़ 10 पुत्रों के समान

 

उनका मुकाबला उनके राजनीतिक गुरु और उस समय मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित प्रेम कुमार धूमल से हुआ था। मुकाबला काफी रोचक रहा था और राजेंद्र राणा ने प्रेम कुमार धूमल को 1,919 मतों से हराया था। यह चुनाव काफी चर्चा में रहा था। सुजानपुर के नतीजों ने भाजपा में सत्ता का केंद्र हमीरपुर से बदलकर मंडी कर दिया था। प्रेम कुमार धूमल के हारने के बाद मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

 

वर्ष 2022 में कांग्रेस ने सुजानपुर से फिर राजेंद्र राणा पर भरोसा जताया और भाजपा ने रंजीत सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा। इस बार भी कड़े मुकाबले में राजेंद्र राणा ने भाजपा प्रत्याशी को 399 मतों से हराया। 2022 में हिमाचल में भी सत्ता बदली और कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने।

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

हालांकि, राजेंद्र राणा को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। क्योंकि राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार चुनकर आए हैं। 2012 में उन्होंने आजाद जीत दर्ज की थी और 2017 व 2022 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते। हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे के दौरान कार्यक्रमों में भी राजेंद्र राणा कम ही देखे जाते हैं।

 

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ